JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 7TH History Notes | मुगल साम्राज्य  

    JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) History Chapter 4


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) मुगल वंश का संस्थापक .......... था।
(ख) आगरा में ताजमहल और दिल्ली का लालकिला ............
ने बनवाया।
(ग) सासाराम का मकबरा ............. ने बनवाया।
(घ) दीन-ए-इलाही का प्रवर्तक ................... था।
(ङ) राजकुमार सलीम बाद में ................. कहलाया।
(च) मुगल शासक ............. की मृत्यु पुस्तकालय की सीढ़ियों
से गिरने से हुई।
उत्तर― (क) बाबर (ख) शाहजहाँ (ग) शेरशाह सूरी (घ) अकबर
(ङ) सम्राट जहाँगीर (च) हुमायूँ

2. सही मिलान कीजिए:
शासक                         संबंध
(क) शाहजहाँ               सासाराम
(ख) न्यायाधीश             ताजमहल
(ग) अकबर                  मुबइयान
(घ) हुमायूँ                    काजी
(ङ) शेरशाह                दीन-ए-इलाही
(च) बाबर                   आगरा
                                 दिल्ली
उत्तर― शासक             संबंध
(क) शाहजहाँ              ताजमहल
(ख) न्यायाधीश            काजी
(ग) अकबर                दीन-ए-इलाही
(घ) हुमायूँ                  आगरा, दिल्ली
(ङ) शेरशाह                सासाराम
(च) बाबर                   मुबइयान

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए :
(क) मुगल शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर― मुगल शब्द लैटिन भाषा के शब्द mong से बना है जिसका
शाब्दिक अर्थ है–बहादुर।

(ख) बाबर का संबंध किन वंश से था?
उत्तर―बाबर का संबंध मुगल वंश से था।

(ग) शेरशाह को शेर खाँ की उपाधि क्यों मिली थी?
उत्तर―दक्षिण बिहार के सूबेदार बहार खान लोहानी ने उसे एक शेर
के आक्रमण से रक्षा करने के उपलक्ष्य में शेर खाँ की उपाधि दी थी।

(घ) प्रारंभिक समय में अकबर ने किसकी देखरेख में शासन
किया?
उत्तर―प्रारंभिक समय में अकबर ने बैरम खाँ की देखरेख में शासन
किया।

(ङ) जहाँगीर के शासन पर किसका प्रभाव बढ़ गया था?
उत्तर― जहाँगीर के शासन पर उनकी पत्नी नूरजहाँ का प्रभाव बढ़
गया था।

(च) मुगल प्रशासन में मीर बख्शी का क्या कार्य था?
उत्तर― मीर बख्शी का मुगल प्रशासन में प्रमुख कार्य सैनिकों को भर्ती
उसका हुलिया रखना, रसद प्रबंध करना, सेना में अनुशासन रखना तथा
सैनिकों के लिए हथियारों तथा हाथी-घोड़े का प्रबंध करना।

□ आइए चर्चा करें―
4. शेरशाह ने जनकल्याण के लिए कौन-कौन से कार्य किये?
उत्तर― शेरशाह ने जनकल्याण के लिए निम्न कार्य किए―
(1) वह स्वयं सैनिकों की भर्ती करता था।
(2) उसने सैनिकों की 'हुलिया' रखने तथा घोड़ों को दागने की प्रथा
पुनः चलायी।
(3) शेरशाह ने व्यापार वाणिज्य के क्षेत्र में पुरानी और खोटी मुद्राओं
को प्रचलन से हटा दिया और उसके स्थान पर सोने, चाँदी और ताये की
मुद्राएँ चलायी।
(4) उसकी एक महान उपलब्धि थी सड़कों तथा सरायों का निर्माण
करवाना।

5. अकबर को महान शासक क्यों कहा जाता है ?
उत्तर―13 वर्ष की अल्पआयु में ही हुमायूँ के पुत्र अकबर को
राजगद्दी सम्भालनी पड़ी। राज्यरोहण के बाद चार वर्षों तक उसने बैरम खाँ
की देखरेख में राज-काज किया। 1556 ई० में पानीपत के द्वितीय युद्ध में
हेमू को पराजित किया।
      1576 ई० में हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को पराजित किया।
इसने तीर्थयात्रा महसूल हटवाया। यही सब कारण अकबर को महान
बनाते हैं।

6. क्या शाहजहाँ का शासन काल मध्यकालीन भारत का स्वर्णयुग
था?
उत्तर― हाँ, क्योंकि वास्तुकला के दृष्टिकोण से शाहजहाँ का शासन
काल मध्यकालीन भारतीय इतिहास का "स्वर्णयुग" कहलाता है। आगरा
में ताजमहल, दिल्ली में लाल किला एवं जामा मस्जिद का निर्माण
शाहजहाँ ने ही करवाया।

7. मुगल काल में किन वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता
था?
उत्तर― मुगल काल में आयात की मुख्य वस्तुएँ–सोना, घोड़ा, धातु,
हाथी दाँत, बहुमूल्य पत्थर, मलमल, इत्र आदि थे। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ
थीं सूती कपड़ा, काली मिर्च, मसाले, इसी तरह से मुगल काल में मुख्य
वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था।

                                               ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal