JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Hindi Notes | तुम कल्पना करो  

   JAC Board Solution For Class 7TH Hindi Chapter 16


पाठ सारांश : 'तुम कल्पना करो' शीर्षक कविता गोपाल सिंह 'नेपाली'
लिखित ओजपूर्ण भाव युक्त रचना है। इसमें कवि ने जनसाधारण को पुरानी
कुरीतियों एवं अतीत की घिसी-पिटी रीतियों को त्यागकर बाहर निकलने को
प्रेरित किया है। इनको छोड़कर ही राष्ट्र का नव-निर्माण संभव है। नवीन
कल्पना, किशोर कामना और स्वतंत्र योजना ही आज भारतवर्ष की समृद्धि
के लिए आवश्यक है।
        लेखक परिचय : गोपाल सिंह 'नेपाली' का जन्म 1902 ई० में चम्पारण
में (बिहार) हुआ था। इनकी मृत्यु 1963 ई० में हुई थी। उनका बचपन का
एवं मूल नाम गोपाल बहादुर सिंह था। नेपाली जी अपनी ओजपून कविताओं
के लिए प्रसिद्ध थे। इन्हें राष्ट्रधारा का जनप्रिय कवि कहा जाता है। चीनी
आक्रमण के समय इन्होंने देशभक्ति के गीत एवं कविताएँ लिखीं जो भारतीय
जनमानस में काफी लोकप्रिय हुई।
      इनकी प्रमुख कृतियों में-उमंग, पंछी, रागिनी, पंचमी. नवीन और हिमालय
ने पुकारा आदि प्रमुख हैं।

                                                अभ्यास प्रश्न
□ पाठ से :
1. कविता में 'नवीन कल्पना करो' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर― कविता में कवि नये निर्माण की कल्पना की बात करता है। वह
देशवासियों को कहता है कि हम भारत के अतीत को भूले नहीं, किन्तु भारत
के भविष्य के लिए नयी-नयी कल्पना करते रहें। तभी हमारा देश महान बनेगा।

2. इस कविता में क्या-क्या करने को कहा गया है?
उत्तर― राष्ट्र निर्माण हेतु नई कल्पना करने को, गुलामी की बेड़ी तोड़ने
का उपाय सोचने को, दासता से मुक्ति हेतु उपाय सोचने को– ये सब बातें
सोचने एवं कल्पना करने के लिए कवि इस कविता के माध्यम से देशवासियों
को प्रोत्साहित करता है।

3. कविता में ऐसा क्यों कहा गया है कि समाज की तमाम नीतियाँ
और मनुष्य की अतीत की रीतियाँ घिस गई है?
उत्तर― हम सदा अपने अतीत पर घमंड करते रहे हैं। परन्तु कवि का
मानना है कि पुरातन बातें अब घिस गई हैं। नया भारत गुलाम है। इसलिए अपने
को सबल राष्ट्र के रूप में साबित करने के लिए उन पुरानी बातों, नीतियों एवं
अतीत को भूलाकर हमें नई कल्पना करनी चाहिए।

4. जंजीर टूटती कभी न अश्रुधार से,
दुःख दर्द भागते नहीं दुलार से- भाव स्पष्ट करें।
उत्तर― कवि के कहने का भाव यह है कि गुलामी की जंजीर रोने से नहीं
टूटती है। दुःख दर्द दुलार करने से नहीं ठीक होते हैं। इनके लिए प्रयास करना
पड़ता है, कल्पना करनी पड़ती है। कठोर निर्णय लेकर सामूहिक रूप से प्रयास
कर ही जंजीर की बेड़ी और दुःख को समाप्त किया जा सकता है।

5. कविता में कवि ने क्या संवंश दिया है?
उत्तर―कविता में कवि ने देशवासियों को तमाम कुरीतियों और अतीत
की घिसी-पीटी रीतियों को त्यागने को कहा है। इसके उपरांत ही हम सपनों
के नये भारत का निर्माण कर सकते हैं। देश की समृद्धि के लिए आज नवीन
कल्पना, किशोर कामना और स्वतंत्र योजना की आवश्यकता है।

6. कविता में किशोर कामना की बात क्यों की गई है?
उत्तर―किशोर मन कामना करता है। किशोर मन में किसी बात के लिए
इच्छा बलवती होती है तो उसके लिए मचल जाता है। वह यह नहीं समझ पाता
कि इसमें क्या-क्या दिक्कतें आएंगी। इसी तरह मन को करने के
क्रम में कहना चाहता है कि किशोर की तरह मन में आजादी की कामना
जागृत करनी चाहिए. तभी आजादी संभव है।

□ पाठ से आगे:
1. चितौड़ के प्रताप की क्या कहानी है?
उत्तर― महाराणा प्रताप चितौड़ के राजा थे। उन्होंने जीते जी मुगलों
(अकबर) की अधीनता स्वीकार नहीं की। घास की रोटी खाकर एवं वन-वन
भटककर भी उन्होंने मुगलों से लोहा लिया। वे आज इतिहास में अमर हैं।

2. कवि ने लिखा है कि 'तुम योजना करो स्वतंत्र योजना करो' आप
किन कार्यों के लिए योजना बनाते हैं?
उत्तर― हम अपने लक्ष्य एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु योजना बनाते हैं। यह
योजना स्वतंत्र रूप से हम बनाते हैं। इससे हमें लक्ष्य की प्राप्ति में आसानी
होती है।

3. है दे रही चुनौतियाँ तुम्हें कुरीतियाँ-कवि ने कहा है। आज हमारे
समक्ष कौन-कौन सी कुरीतियाँ चुनौती बनी हुई हैं। स्पष्ट करें।
उत्तर― हम भारतवासी समुद्र पार जाने में अछूत बन जाते हैं, अंग्रेजी पढ़ना
अछूत मानते हैं। इस तरह की कुरीतियाँ हम पाले बैठे हैं। इससे विश्वपटल पर
हम अज्ञानी बने रहते हैं। ऐसी ही कुरीतियों को कवि हटाना चाहता है।

4. राष्ट्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने में नवयुवकों की भूमिका हो
सकती है?
उत्तर― राष्ट्र की स्वतंत्रता को बनाए रखने में नवयुवकों की महती
भूमिका है। तमाम कुरितियों और अतीत की घिसी पिटी रीतियों को त्यागकर
राष्ट्र निर्माण की ओर हम नवयुवक सदैव अग्रसर रहें तभी देश की स्वतंत्रता
अक्षुण्ण रह सकती है।

                                                ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal