JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | सजीवों में गति  

   JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 9

                                                Motion in Living

                                                      अभ्यास

1. सही विकल्प का चयन कीजिए :―
(i) मानव खोपड़ी में कौन-सी संधि है―
(क) कंदूक-खल्लिका संधि
(ख) हिंज संधि
(ग) अचल संधि
(घ) कोई नहीं

(ii) सर्प किस अंग से गति करता है―
(क) पैर
(ख) पंख
(ग) हाथ
(घ) संपूर्ण शरीर

(iii) कंधे में पायी जाने वाली संधि है―
(क) हिंज संधि
(ख) कंदूक-खल्लिका संधि
(ग) अचल संधि
(घ) इनमें कोई नहीं

(iv) मानव मेरुदंड में कितनी अस्थियाँ होती हैं―
(क) 24
(ख) 14
(ग) 30
(घ) 33

(v) मानव कंकाल में कितनी अस्थियाँ होती हैं―
(क) 200
(ख) 106
(ग) 306
(घ) 206
उत्तर― (i)- (ग), (ii)- (घ), (iii) - (क), (iv) - (घ), (v)-(घ)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को ................. में सहायता 
करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का............
बनाते हैं।
(ग) अस्थियों की संधियाँ शरीर को .................. में सहायता
करती हैं।
(घ) गति करते समय .................... के संकुचन से अस्थियाँ
खिंचती हैं।
(ङ) घोंघा .......................... की सहायता से चलता है।
उत्तर― (क) कंकाल (ख) हिंज (ग) गति (घ) मांसपेशियाँ (ङ) पैर 

3. सही के लिए (✓) और गलत के लिए (×)
गलत का चिन्ह लगाइए—
(क) सही सभी उतआला गति एवं चिलन त्वलकुल एक समान होती
है।                                                                   (     )
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है।        (     )
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होती।         (     )
(घ) अंगुलियों में दो अस्थियाँ होती है।                    (     )
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है।          (     )
उत्तर― (क) × (ख) × (ग) × (घ) ✓ (ङ) ✓

4. मिलान कीजिए―
खण्ड, 'क'                              खण्ड 'ख'
(i) ऊपरी जबड़ा                   (क) हृदय की सुरक्षा करती है।
(ii) मछली                           (ख) हवा में उड़ सकता है।
(iii) पसलियाँ                        (ग) का शरीर धारा रेखीय होता है।
(iv) घोंघा                             (घ) एक अचल संधि है।
(v) तिलचट्टा                         (ङ) बहुत धीमी गति से चलता है।
उत्तर― (i) - (घ), (ii) - (ग), (iii) - (क), (iv) - (ङ), (v)- (ख)।

5. अपने हाथ की संधि का नाम लिखिए जिसकी सहायता से
आप कलछुल/छोलनी पकड़ पाते हैं?
उत्तर― हमारे हाथ में कंदुक-खल्लिका संधि होती है।

6. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर― कपाल की निचले जबड़े की अस्थि गति करती है।

7. उपास्थि किसे कहते हैं ?
उत्तर― कंकाल के कुछ अतिरिक्त अंग है जो अस्थियों के जैसे-कठोर
नहीं होते हैं और जिन्हें मोड़ा जा सकता है; उन्हें उपास्थि कहते हैं।

8. पेशी क्या है?
उत्तर― शरीर का वह हिस्सा जो अस्थियों को गति प्रदान करने में
मदद करता है, उसे पेशी कहते हैं। वह अस्थियों के चारों तरफ रहता है।

9. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती ?
उत्तर― हमारी कोहनी पीछे की ओर इसलिए नहीं मुड़ सकती है,
क्योंकि कोहनी की अस्थियों में हिंज संधि होती है और वह पीछे की ओर
नहीं मुड़ती।

10. पक्षी के कंकाल किस प्रकार उड़ने में सहायता करते हैं ?
उत्तर― पक्षी इसीलिए उड़ जाते हैं, क्योंकि उनका शरीर उड़ने के
लिए अनुकूलित होता है। उनकी अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं, जिनके
कारण उनकी अस्थियाँ हल्की परंतु मजबूत होती हैं।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal