Jharkhand Board Class 6TH History Notes | कब कहाँ और कैसे

 Jharkhand Board Class 6TH History Notes | कब कहाँ और कैसे  

    JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) History Chapter 1


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) बीते दिनों के मानवों की कहानी को ................... कहा
जाता है।
(ख) भारत देश का एक अन्य नाम ................. भी है।
(ग) .................... भारत का सबसे पुराना धर्म ग्रंथ है।
(घ) प्राचीन काल के अवशेषों के अध्ययन को ..........विज्ञान
कहा जाता है।
उत्तर― (क) इतिहास (ख) हिन्दुस्तान (ग) वेद (घ) पुरातत्व

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
(क) इतिहास का ज्ञान क्यों जरूरी है?
उत्तर― आज दुनिया ने खूब तरक्की कर ली है। खूबसूरत सड़के,
ऊँची इमारतें, आधुनिक समाज की प्रगति का मानक बन गया है। यह
विकास रातोंरात नहीं हुआ। इंसानों ने बैलगाड़ी से हवाई जहाज तक की
विकास यात्रा भी एक दिन में पूरी नहीं की । यहाँ तक पहुँचने में उसे हजारों
साल लगे । एक दिन की घटना की जानकारी के लिए हम समाचार पत्र,
रेडियो, टेलीविजन का सहारा ले सकते हैं। लेकिन बहुत वर्ष पहले क्या
हुआ था? इसलिए इतिहास का ज्ञान जरूरी है

(ख) प्रागैतिहास और इतिहास में क्या अंतर है ?
उत्तर― जिस काल में मनुष्यों का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिलता
है, उसे प्रागैतिहास काल कहा जाता है। मानव की प्रगति की कहानी के
उस भाग को इतिहास कहते हैं।

(ग) पाण्डुलिपि से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर― प्राचीन काल में पुस्तकों को हाथ से लिखवाया जाता था जिसे
हम "पाण्डुलिपि" नाम से जानते हैं।

(घ) पुरातात्विक स्रोत के अंतर्गत क्या-क्या चीजें आती हैं?
उत्तर― पुरातात्विक स्रोत के अंतर्गत स्मारक सिक्के, मिट्टी के
बर्तन, पत्थर तथा धातु के औजार, प्रतिमाएँ तथा अन्य प्रकार की चीजें
शामिल है।

(ङ) हमारे देश को किन-किन नामों से पुकारा गया है ?
उत्तर― हमारे देश को इंडिया, हिंदोस, इंडोस, भारत, अल-हिंद और
हिन्दुस्तान कहकर पुकारा गया है।

3. इतिहास की जानकारी हमें कैसे मिलती है ?
उत्तर― इतिहास तीन शब्दों इति + ए + आस् से मिलकर बना है,
जिसका अर्थ है-ऐसा निश्चित रूप से हुआ। बीते दिनों में मानवों की
कहानी को इतिहास कहा जाता है। वर्तमान को समझने के लिए इतिहास
का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हमारे पूर्वजों का जीवन कैसा था, उन्हें
किन परेशानियों का सामना करना पड़ता था, उसका हल वे कैसे निकालते
थे, अतीत में लोग कहाँ रहते थे, वे लोग क्या खाते थे, उनका पहनावा
कैसा था, उनके घर की बनावट कैसी थी, उस समय शासक के अतिरिक्त
व्यापारी, कारीगर, किसान, पुरोहित, मजदूर, सभी समाज के महत्वपूर्ण
अंग होते थे। उनके विषय में जाने बिना हम उस समाज को सही ढंग से
नहीं समझ सकते । इसलिए इतिहास में अब समाज के केवल उच्च वर्गों
का ही नहीं, बल्कि निचले स्तर के लोगों के कार्यों और रूचियों को भी
जानने का प्रयास किया जाता है। इतिहास में जीवन से जुड़े विभिन्न
पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।

                                             ■■

  FLIPKART

Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1