JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | बाल-दिवस  

  JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 18


लेखक परिचय : इस पाठ के लेखक पंकज मित्र का जन्म 15
जनवरी 1965 ई० में राँची में हुआ था। युवालेखन का प्रथम पुरस्कार, युवा
सम्मान आदि अलंकरणों से सज्जित मित्रजी की भाषा अत्यंत अच्छी है।
मास्टर हुडुक लुल्लु, जिद्दी रेडियो आदि इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं।
पाठ का सारांश : प्रस्तुत पाठ में रामू एक अनपढ़ नौकर है। वह
पढ़ना चाहता है। अवसर नहीं मिल पाता है। जहाँ वह काम करता है उस
मालिक के बेटे का भाषण सुनकर याद कर लेता है। गृह मालिक का पुत्र
इस भाषण को बाल-दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में देगा। उसकी ऐसी
प्रतिभा देखकर गृह मालिक एवं उनके परिवार के सदस्यों का रामू के प्रति
नजरिया बदल जाता है। उसे भी पढ़ने का अवसर प्राप्त हो जाता है।

                                      अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से:
1. अंकित को किस अवसर पर भाषण देना था ?
उत्तर― अंकित को विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर भाषण देना था।

2. चाचा नेहरू बच्चों के बारे में क्या कहा करते थे?
उत्तर― नेहरू जी बच्चों के बारे में कहते थे-"बच्चे ही हमारे भावी
राष्ट्र निर्माता हैं।"

3. रामू कालीन पर बैठे-बैठे क्यों सो जाता था ?
उत्तर― रामू घर का काम करते-करते थक जाता था। इसलिए
बजते-बजते वह कालीन पर ही बैठे-बैठे, टीवी देखते हुए सो जाता था।

4. रामू ने सपने में क्या देखा?
उत्तर― सपने में नेहरू जी आए और रामू को प्यार से जगाया। फिर
उन्होंने सीने पर से गुलाब निकालकर उसे दे दिया।

□ पाठ से आगे:
1.आपके पास-पड़ोस में बच्चे नौकर के रूप में कृषि कार्य या
कई अन्य कार्य करते हैं। वहाँ उन्हें किन-किन परेशानियों का
सामना करना पड़ता है? लिखिए।
उत्तर― उन्हें निम्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है―(i) उन्हें
पोषक भोजन नहीं दिया जाता है। (ii) उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं
होती। (iii) उन्हें अच्छे वस्त्र नहीं दिये जाते। (iv) उन्हें कम पगार दिया जाता
है या नहीं भी दिया जाता है।

2. आपके विद्यालय में भी बाल-दिवस मनाया जाता होगा।
अपने विद्यालय के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप कैसी भूमिका
निभाते हैं?
उत्तर― इस कार्यक्रम में हम काफी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम
के आयोजन को हम अपने देख-रेख में सम्पन्न कराते हैं।

3. 'बाल श्रम एक सामाजिक ही नहीं, बल्कि कानूनी अपराध
भी है।'-इसके बारे में आप क्या सोचते हैं ? लिखिए।
उत्तर― बालकों से श्रम लेना सामाजिक बुराई है। यह एक अपराध
है। बालकों को सर्वप्रथम शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करना हमारा परम
दायित्व है।

4. बाल श्रमिक शिक्षा के अधिकार से वंचित रहते हैं, इस
विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर― छात्र कक्षा में स्वयं चर्चा करें।

                                             ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal