JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | बूढ़ा बैल और सियार  

JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 8


पाठ सारांश : प्रस्तुत कहानी पंचतंत्र से ली गयी है। इस कहानी में
बुद्धि जिसके पास है बल उसी के पास होता है- यह बताया गया है। शेर
को देखकर बैल ने फिर सियार ने जो बुद्धि लगाई उसके कारण सदा के
लिए शेर के डर से उसे छुट्टी मिल गयी। जीवन में आने वाली कठिन
परिस्थितियों एवं चुनौतियों से प्रभावी तथा सकारात्मक तरीके से निपटने में
समर्थ बनने के लिए हर जीव में कुछ क्षमताएँ विद्यमान रहती हैं। इसे हम
जीवन कौशल के नाम से जानते हैं। यह कहानी इसी क्षमता को पहचानने
एवं विकसित करने का उपदेश प्रदान करती है।

                                अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से
1. "जब बैल बूढ़ा हो गया तो उसका मालिक उसे जंगल में
छोड़ आया।" क्या किसान को ऐसा करना चाहिए था ? अपने उत्तर
के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर― नहीं किसान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। आखिर उस बैल
ने पूरी जिन्दगी उसके खेतों में काम किया। अंत समय में उसे जंगल में
छोड़ आना कहीं से अचछी बात नहीं है। उसे घर पर रखना चाहिए था।

2. बैल ने गुफा को अपने लिए उपयुक्त क्यों समझा ?
उत्तर― क्योंकि वह स्थान चारे, पानी एवं सुरक्षा की दृष्टि से काफी
अच्छा था बैल ने सभी परिस्थितियों का आकलन किया और वहीं
सुख-शांति के साथ आराम से जिन्दगी बिताने का निश्चय किया।

3. जंगल में बैल का सबसे घनिष्ठ कौन बन गया ?
उत्तर― जंगल में बैल की अन्य जानवरों से दोस्ती हो गई। सियार से
उसकी घनिष्ठता ज्यादा हो गई थी।

4. शेर को अपनी तरफ आता देखकर भी बैल क्यों नहीं डरा?
उत्तर― बैल समझदार था। वह धैर्यवान था। उसमें आत्म विश्वास
कूट-कूट कर भरा था। इसलिए शेर को अपनी तरफ आता देखकर भी नहीं
डरा एवं चतुराई पूर्वक युक्ति निकाली।

5. शेर को भगाने के लिए बैल ने क्या किया ?
उत्तर― शेर को भगाने के लिए बैल ने आत्मविश्वास के साथ गुफा
की तरफ मुंह करके कहा अरी भाग्यवान तैयार रहो आज हमारे बच्चों के
लिए अच्छा भोजन मिला है। एक शेर इसी तरफ आ रहा है। शोर मत
मचाना, चुप रहना नहीं तो वह भाग जायेगा। जैसे ही पास आयेगा मैं सींग
से उसे मार डालूंगा। शेर भाग गया क्योंकि उसे बैल खतरनाक प्राणी लगा।

6. सियार ने शेर को क्या समझाया?
उत्तर― सियार ने शेर को समझाया कि वह बैल है आपके खाने की
चीजा खतरनाक जीव नहीं है। आप अपनी पूँछ मेरी पूँछ से बाँध लीजिए
और चलिए उसके पास। देखिए वह आपसे कैसे डर जायेगा। तब आप उसे
मारकर आहार बना लेना।

7. बैल ने शेर को दूसरी बार कैसे भगाया ?
उत्तर― बैल ने पूँछ बाँधे बाघ को देखते ही कहा― अरे सियार मैंने
तुझे दो शेर लाने को कहा था और तू एक ही लेकर आ रहा है। इससे
तो मेरा पेट ही नहीं भरेगा। इतना सुनते ही शेर तेजी से उलटे पाँव दौड़
पड़ा।

□ पाठ से आगे:
1.बैल के मालिक ने जब बैल को जंगल में छोड़ दिया तब बैल
के सामने चुनौती भरी परिस्थितियाँ उत्पन हो गई। वह रहने-खाने
और सुरक्षा का बंदोबस्त देखने लगा। आपके समक्ष चुनौती भरी
परिस्थितियाँ कब उत्पन्न हो जाती हैं तथा उन परिस्थितियों का
सामना आप कैसे करते हैं ?
उत्तर― जब परिस्थितिवश चुनौतियाँ उत्पन्न हो जाती हैं तब हम
उसका सामना धैर्य पूर्वक करते हैं। अपनी बुद्धि के प्रयोग से हम चुनौती
भरी परिस्थितियों से बाहर निकल आते हैं।

2. जब शेर बैल के नजदीक आया तब वह बिना घबराए
आत्मविश्वास के साथ जोर से बोलकर उसे भागने पर मजबूर कर
दिया। आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने वाले लोगों के
बारे में पता कर लिखिए।
उत्तर― छात्र स्वयं लिखें।

3. बैल और सियार मित्र थे। दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा
था। आप अपने सबसे भरोसेमन्द मित्र के बारे में लिखिए।
उत्तर―छात्र स्वयं लिखें।

                                             ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal