JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | दोहे  

   JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 7


कवि परिचय : कबीरदास―1398 ई० में काशी में जन्में कबीरदास
की मृत्यु 1518 ई० में हुई। इनकी भाषा सधुक्कड़ी थी। सधुक्कड़ी भाषा
में भोजपुरी, अवधी, ब्रज, राजस्थानी, खड़ी बोली का मिश्रण होता है।
कबीरदास भक्ति काल के महान कवि थे। उनकी रचनाएँ 'बीजक' में
संकलित है।
   रहीम― रहीम का वास्तविक नाम अब्दुर्रहीम खानखाना था। इनका
जन्म 1556 ई० में लाहौर में हुआ था। इनकी मृत्यु 1626 ई० में हुई।
इनकी प्रमुख कृतियाँ दोहावली, सतसई, बरवै, नगर शोभा आदि।
          वृंद― वृंद जी का पूरा नाम वृंदावन दास था। इनका जन्म 1643 ई०
में जोधपुर में हुआ था। इनकी मृत्यु 1735 ई० में हुई। उनकी प्रमुख कृतियाँ
वृंद सतसई, सत्यस्वरूप, वृंद ग्रंथावली है।

                                   अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से:
1. माला फेरत युग भया, मिटा न मन का फेर,
कर का मनका छाड़ि कै, मन का मनका फेर।
                                              ― भाव स्पष्ट करें।
उत्तर― माला फेरते-फेरते समय बीत जाता है। परंतु मन का भ्रम नहीं
मिट पाता है। इसलिए कबीरदास जी का मानना है कि माला फेरना
छोड़कर मन को सही रास्ते पर लाने का प्रयत्न करना चाहिए। अपनो
सोच में सात्विकता का वास कराकर ही समाज में इज्जत प्राप्त की जा
सकती है।

2. कवि वृंद के अनुसार भले-बुरे की पहचान कब होती है ?
उत्तर― बोलने से भले-बुरे की पहचान होती है। भाषा ही बता देती
है कि व्यक्ति भला है या बुरा। उसी प्रकार जैसे वसंत ऋतु में काक की
बोली एवं कोयल की कूक में हम अंतर कर पाते हैं कि वह कोयल बोल
रही या कौआ।

3. रहीम ने अपने दोहे में ऐसा क्यों कहा है कि किसी से कुछ
नहीं माँगना चाहिए?
उत्तर― माँगने पर इज्जत, मान, मर्यादा और स्नेह समाप्त हो जाते हैं।
जब भी कोई माँगता है तब तीन चीजें- इज्जत, आदर एवं स्नेह समाप्त
हो जाता है। अतः किसी से कुछ माँगना नहीं चाहिए।

4. कबीर ने ऐसा क्यों कहा है कि किसी भी चीज को तुच्छ नहीं
समझना चाहिए?
उत्तर― कबीर ने कहा है कि कोई भी चीज तुच्छ नहीं होती है। जिस
प्रकार तिनका पैरों तले होता है। यदि उड़कर आँख में पड़ जाये तो
असहनीय पीड़ा होने लगती है। अतः न तो किसी चीज को तुच्छ समझना
चाहिए न उसे कम कर आँकना चाहिए।

5. रहीम ने दीपक और कपूत को एक जैसा क्यों बताया है।
उत्तर― रहीम के अनुसार दीपक और कपूत दोनों की गति समान होती
है। दीपक यदि जल जाए तो उजाला हो जाता है। बुझ जाए तो अंधेरा छा
जाता है। उसी तरह पूत यदि होशियार हो जाए तब परिवार की प्रतिष्ठा बढ़
जाती है तथा उस सपूत की सभी प्रशंसा करते हैं। यदि वह कपूत निकल
जाए तो समाज में निंदा का विषय बन जाता है।

6. सबै सहायक सबल के, कोउ न निबल सहाय।
पवन जगावत आग को, दीपहिं देत बुझाय।।
                                                              ― भाव स्पष्ट करें।
उत्तर― वृंद ने इन पंक्तियों में बतलाया है कि सभी बलवान को सहारा
देते हैं। निर्बल को सहारा देने वाला कोई नहीं है। पवन (हवा) आग को
प्रज्ज्वलित कर देती है, लेकिन वही आग कमजोर दीपक (दीया) को बुझा
देती है, आग बलबान तथा दीपक निर्बल है।

□ पाठ से आगे:
1.आपने दोहों को पढ़ा, अब आप व्यवहार अथवा स्वभाव में
क्या-क्या बदलाव करना चाहेंगे? लिखिए।
उत्तर― हम अपने विचार एवं व्यवहार में सादगी रखेंगे। बड़ों की
इज्जत करेंगे। छोटों को असीम स्नेह एवं प्यार देंगे। गुरुजनों एवं माता-पिता
की सेवा करेंगे। कम बोलेंगे। निर्बलों की सहायता करेंगे।

2. हमें अपनी आय के अनुसार ही व्यय करना चाहिए। यदि
कोई व्यक्ति आय से अधिक व्यय करेगा तो उसे किन-किन परेशानियों
का सामना करना पड़ेगा?
उत्तर― आय से अधिक व्यय करनेवाला सदा कर्ज में रहता है। उसका
दिन तंगहाली में कटता है। वह प्रसन्न नहीं दिखता है। पैसे की कमी को
पूरा करने के लिए वह दूसरे के सामने हाथ फैलाने लगता है। लोग उसे
हेय दृष्टि से देखने लगते हैं।

3. हमारे समाज में ऐसे बहुत अंधविश्वास हैं जो समाज को हानि
पहुँचा रहे हैं। ऐसे अंध-विश्वासों की सूची तैयार कीजिए और उन्हें
दूर करने के लिए आप क्या प्रयास करेंगे ? लिखिए।
उत्तर―
अंध-विश्वास                                    उपाय
भूत प्रेत, चुडै़ल प्रभाव       ―        डॉक्टर से इलाज करायेंगे।
डायन                             ―        सामाजिक बुराई को जागरूकता
                                                फैलाकर दूर करेंगे।
बाल विवाह                     ―         जागरूकता फैलाकर इसे रोकेंगे।
टैटु बनाना                       ―         टैटु या गोदना के बारे में जागरूक
                                                 करेंगे।

                                             ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal