JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 6TH Geography Notes | सौरमंडल  

  JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Geography Chapter 1


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) क्षुद्र ग्रह ............ एवं. ........ ग्रहों की कक्षाओं
के बीच पाया जाता है।
(ii) ...................... सूर्य से सबसे नजदीक का ग्रह है।
(iii) ..................... सूर्य से चौथा सबसे नजदीक का ग्रह है।
(iv) ...................... सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
(v) ..................... से हमें उत्तर-दिशा का पता चलता है।
उत्तर― (i) मंगल, बृहस्पति, (ii) बुद्ध, (iii) मंगल, (iv) बृहस्पति,
(v) ध्रुवतारा।

2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए।
(i) सूर्य का तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है।
(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुध

(ii) सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश आने में कितना समय लगता
है?
(क) 8 मिनट
(ख) 8 घंटा
(ग) 8 सेकेण्ड

(iii) पृथ्वी का आकार कैसा है?
(क) गोलाकार 
(ख) संतरे जैसा
(ग) भू-आभ

(iv) पृथ्वी को कौन-सा ग्रह कहते हैं?
(क) हरा 
(ख) नीला ग्रह 
(ग) पीला ग्रह
उत्तर― (i)-(क), (ii)-(क), (iii)-(ग), (iv)-(ख)।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) किस ग्रह को लाल ग्रह कहते हैं?
उत्तर― मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहते हैं।

(ख) सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है?
उत्तर―बृहस्पति ग्रह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

(ग) पृथ्वी का आकर कैसा है?
उत्तर― पृथ्वी का आकार भू-आभ है।

(घ) ग्रह किसे कहते हैं? 
उत्तर― तारों के चारों ओर परिक्रमण करने वाले खगोलीय पिंड को
ग्रह कहते हैं।

(ङ) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर― तारे : ये गैस से बने होते हैं, इनके पास अपनी उष्मा तथा
प्रकाश होती है।
ग्रह : ग्रह के पास स्वयं का प्रकाश एवं उष्मा नहीं होती है। यह
तारों के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

(च) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर― पृथ्वी को अद्भुत ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि पूरे
सौर-मंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन के अनुकूल
परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। पृथ्वी न तो अधि
के गर्म है और न ही अधिक ठंडी है। यहाँ की वायु से O₂, NO₂, आदि
गैसें पाई जाती हैं। ये गैसें पृथ्वी के लिए आवश्यक हैं। इन्हीं कारणों से
पृथ्वी को सौर मंडल का सबसे अद्भुत ग्रह माना जाता है।

                                              ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal