JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

 Jharkhand Board Class 10  Geography  Notes | राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ      

 JAC Board Solution For Class 10TH ( Social science ) Geography Chapter 6

                      (Lifelines of National Economy)

प्रश्न 1. (i) परिवहन क्या है?
(ii) भारत में परिवहन प्रणाली के प्रमुख प्रकार कौन-से हैं ?
उत्तर―यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रियों तथा माल को लाने और
से जाने की कार्य-प्रणाली है।
प्रकार―सड़क परिवहन, रेल परिवहन, पाइपलाइन, जल परिवहन तथा वायु
परिवहन।

प्रश्न 2. महा राजमार्ग (Super highways) क्या हैं ? किन्हीं दो सड़कों
के नाम बताएं, जिनका निर्माण इस परियोजना के अधीन किया गया है।
उत्तर―यातायात की तेज गति की जरूरतों को पूरा करने के लिए महा
राजमार्ग की योजना बनाई गई है। भारत सरकार ने दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुंबई
व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना प्रारंभ
की है।
(i) उत्तर–दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
(ii) पूर्व–पश्चिम गलियारा जो सिलचर (असम) तथा पोरबंदर (गुजरात)
को जोड़ता है।

प्रश्न 3. महा राजमार्गों का प्रमुख उद्देश्य क्या है ? इन सड़कों के
निर्माण के लिए उत्तरदायी कौन-सी एजेंसी है ?
उत्तर―महा राजमार्गों का प्रमुख उद्देश्य भारत के मेगासिटी के मध्य की दूरी
व परिवहन समय को न्यूनतम करना है। यह राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय
राजमार्ग प्राधिकार (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।

प्रश्न 4. राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं ? उनका महत्त्व क्या है ? कोई दो सूत्र
लिखें।
उत्तर―ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केन्द्रीय
लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। ये सड़कें राज्य की राजधानियों, बड़े
शहरों तथा महत्त्वपूर्ण पत्तनों को आपस में जोड़ती है।
महत्त्व―(i) राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध होती
हैं। इन्हीं के कारण एक राज्य का दूसरे राज्य से व्यापार संभव है।
(ii) सभी आवश्यक वस्तुओं, जैसे―कच्चा माल, तैयार माल, सब्जियाँ,
खाद्यान्न आदि की ढुलाई इन्हीं मार्गों के द्वारा होती है।

प्रश्न 5. राज्य राजमार्ग क्या हैं ? उस एजेंसी का नाम बताएं जो इसके
निर्माण तथा रख-रखाव के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर―राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें
राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केन्द्र शासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा
निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।

प्रश्न 6. जिला मार्ग क्या है? इनके रख-रखाव के लिए कौन-सी
एजेंसी उत्तरदायी है?
उत्तर―जो सड़कें जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय
से जोड़ती हैं, उन्हें जिला मार्ग कहा जाता है। इन सड़कों की व्यवस्था का
उत्तरदायित्व जिला परिषद् का है।

प्रश्न 7. ग्रामीण सड़कें क्या हैं ? इन सड़कों के विकास के लिए
सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना का नाम लिखें।
उत्तर―ग्रामीण सड़कें, जो ग्रामीण क्षेत्रों तथा गाँवों को शहरों से जोड़ती हैं।
'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना' के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष
प्रोत्साहन मिला है। इस परियोजना के विशेष प्रावधान हैं जिसमें देश के प्रत्येक
गाँव को प्रमुख शहरों से पक्की सड़कों, वे सड़कें जिन पर वर्ष भर वाहन चलते
हैं, द्वारा जोड़ना प्रस्तावित है।

प्रश्न 8. सीमांत सड़कों (Border Ronds) की कोई चार विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर―(i) भारत सरकार प्राधिकार के अधीन एक सीमा सड़क संगठन है,
जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख-रेख करता है।
(ii) यह संगठन 1960 ई० में बनाया गया, जिसका कार्य उत्तर तथा
उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में सामाजिक महत्त्व की सड़कों का विकास करना था।
(iii) इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है।
(iv) ये सड़कें इन क्षेत्रों के विकास में भी सहायक हुई हैं।

प्रश्न 9. पक्की तथा कच्ची सड़कों में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर―
       पक्की सड़कें                                          कच्ची सड़कें
(1) ये सीमेंट, कंक्रीट व तारकोल द्वारा          (1) ये मिट्टी से बनी होती हैं।
निर्मित होती हैं।
(2) ये बारहमासी सड़कें होती हैं।                (2) वर्षा ऋतु में इनका प्रयोग नहीं हो
                                                                   सकता।
(3) अधिकांश शहरी सड़कें पक्की होती       (3) अधिकांश ग्रामीण सड़कें कच्ची
हैं।                                                                होती हैं।

प्रश्न 10. सड़कों के घनत्व से क्या तात्पर्य है ? उस राज्य का नाम
बताएँ जिसका (i) सड़कों का घनत्व अधिकतम है । (ii) सड़कों का घनत्व
न्यूनतम है।
उत्तर―प्रति सौ वर्ग किमी० क्षेत्र में सड़कों की लंबाई को सड़क घनत्व कहा
जाता है। देश में सड़कों का वितरण एक समान नहीं है। इनका घनत्व
जम्मू-कश्मीर में 10 किमी० प्रति सौ वर्ग किमी० से केरल में 375 किमी० सौ वर्ग
किमी० तक है, जबकि सड़कों का औसत राष्ट्रीय घनत्व 75 किमी० प्रति सौ वर्ग
किमी० था।

प्रश्न 11. सड़क परिवहन रेल परिवहन से अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?
अथवा, सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ। [JAC 2015 (A)]
उत्तर―(i) सड़कों के लिए रेलवे की अपेक्षा पूँजी निवेश की आवश्यकता
कम होती है।

(ii) इनका निर्माण बहुत ऊंचे स्थानों या किसी भी स्थान पर किया जा
सकता है।

(iii) सड़क परिवहन सुविधाजनक तथा साधारण व्यक्ति की पहुँच के अन्दर
होता है तथा 24 घंटे उपलब्ध होता है।

(iv) इसकी देखभाल की लागत कम आती है।

(v) इसके माध्यम से ही कृषि का विकास होता है।

(vi) सड़क परिवहन में वैयक्तिक सेवा प्रदान करने का विशेष गुण होता है।

(vii) सड़कें शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं, जैसे दूध और सब्जियों आदि को
विभिन्न क्षेत्रों में ढोने की सुविधा प्रदान करती हैं। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होती
है तथा साथ ही किसानों का ज्ञान भी बढ़ता है।

प्रश्न 12. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा
अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं। [JAC 2012 (A); 2014 (A); 2016 (A)]
उत्तर―रेडियो, टेलीविजन, ई-मेल, टेलीग्राम आदि संचार के साधन हैं
जबकि रेलवे विमान सेवा, बसें, ट्रक, कारें आदि प्रमुख परिवहन के साधन हैं।
(i) संबंध बनाने के लिए―परिवहन के साधन देश की जीवन रेखाएँ है।
ये देश के एक भाग को अन्य भागों से जोड़ते हैं तथा सभी स्थानों पर आवश्यक
उत्पादों को पहुँचाने में सहायक होते हैं।

(ii) अर्थव्यवस्था का विकास―ये उद्योगों का कच्चा माल लाने तथा तैयार
माल को रेलवे तथा सड़कों द्वारा ढोने में सहायक होते हैं । कृषि भी परिवहन पर
बहुत अधिक निर्भर करती है।

(iii) राष्ट्रीय तथा सांस्कृतिक एकता―भारत एक विस्तृत देश है। परिवहन
जाल विभिन्न जातियों, मतों, रंगों, धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों को एक दूसरे
के निकट लाता है।

(iv) प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण―ये बेहतर प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण एक
देश से दूसरे देश तथा एक राज्य से दूसरे राज्य में करने में मदद करते हैं।

(v) बाजार से संबंध―संचार के साधन व्यापारियों को अन्य व्यापारियों से
संबंध बनाए रखने में मदद करते हैं तथा परिवहन के साधन आवश्यक उत्पाद
प्रदान करते हैं।

(vi) स्नायुतंत्र―संचार के साधन मानव शरीर में स्नायु तंत्र के समान काम
करते हैं। केवल इस माध्यम से हम देश-विदेश में हो रही घटनाओं को जान
सकते हैं।

प्रश्न 13. आज रेलवे इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? [JAC 2009 (A)]
उत्तर―(i) भारतीय रेलवे देश के कुल भारी सामान का 80% तथा लंबी दूरी
के यात्रियों को ले जाता है।

(ii) लोहा तथा इस्पात उद्योग पूर्णतः रेलवे पर निर्भर करता है क्योंकि इस
उद्योग को अपने कच्चे माल तथा तैयार माल को ढोने के लिए परिवहन सुविधा
की आवश्यकता होती है।

(iii) साधारणतः रेलवे ही पेट्रोलियम तथा उसके उत्पादों को बन्दरगाहों से
तेल शोधनशालाओं तक तथा शोधशालाओं से उनके उपभोग के स्थान तक ले
जाते हैं।

(iv) भारतीय रेलवे ने बहुत बड़ी संख्या में देश के लोगों को रोजगार प्रदान
किए हैं।

(v) रेलवे विभिन्न लोगों तथा राज्यों को एक साथ जोड़कर देश में एकता
स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(vi) ये अधिक मात्रा में भारी वस्तुओं को उनके उत्पादन के स्थान से पत्तनों
तक तथा पत्तनों से उत्पादन के स्थान तक ले जाते हैं।

(vii) रेलवे आपात्कालीन परिस्थितियों में भी दूध, चारा, फौज, गोला-बारुद
आदि उनके जरूरत के स्थानों तक पहुँचाता है।

(viii) ये डाक सेवाएँ भी प्रदान करते हैं।

प्रश्न 14. रेल गेज क्या है? रेल गेज के तीन प्रकार लिखें।
उत्तर―रेलवे लाइन के अन्दरूनी किनारों के बीच के अंतर को रेल गेज
कहते हैं।
(i) बड़ी लाइन –1.676 मी०
(ii) मीटर लाइन –1.00 मी०
(iii) छोटी लाइन –0.762 - 0.61 मी०

प्रश्न 15. भारतीय रेल जाल के वितरण को भू-आकृतिक तथा आर्थिक
कारक किस प्रकार प्रभावित करते हैं ? उदाहरण सहित व्याख्या करें।
उत्तर―(i) ऊबड़–खाबड़ क्षेत्र-पर्वतीय क्षेत्रों में रेलवे नेटवर्क का केन्द्रीकरण
बहुत कम है क्योंकि निर्माण लागत बहुत अधिक होती है।

(ii) समतल भूमि–मैदानों की अधिकांश समतल भूमि पर रेलवे का सघन
जाल है। बिहार तथा असम के बाढ़ मैदानों में बहुत कम रेलवे लाइनें हैं।

(iii) औद्योगिक तथा कृषि विकास–औद्योगिक तथा कृषि विकास वाले
राज्यों में घने रेलवे जाल का विकास होता है।

(iv) अधिक व्यापारिक क्रियाएँ―अधिक व्यापारिक क्रियाओं वाले राज्यों
में रेलवे का विकास होता है क्योंकि रेलवे उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान
पर लाने और ले जाने में मदद करती है।

प्रश्न 16. परिवहन में पाइपलाइन के महत्व के संबंध में तीन सूत्र
लिखें।
उत्तर―(i) पाइपलाइन द्वारा परिवहन में होने वाली देरी तथा नुकसान कम हो
जाते हैं। अनेक उर्वरक कारखाने तथा ताप बिजली पर पाइप लाइन द्वारा गैस की
आपूर्ति से लाभ उठा रहे हैं।

(ii) पाइप लाइन को बिछाते समय प्रारम्भ में बहुत धन व्यय होता है, लेकिन
बाद में इन्हें चालू रखने में बहुत कम खर्च होता है।

(iii) इससे गैस तथा तेल की आपूर्ति निरन्तर होती है।

(iv) इस पाइपलाइन को समुद्र के अन्दर तथा दुर्गम भू-भागों में बिछाया जा
सकता है।

(v) सुदूर आंतरिक भागों में स्थित शोधन शालाएँ जैसे बरौनी, मथुरा,
पानीपत तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइपलाइनों के जाल
के कारण ही संभव हो पाई है।

प्रश्न 17. जल मागों का क्या महत्त्व है?
उत्तर―(i) यह भारी तथा स्थूलकाय वस्तुएँ ढोने में अनुकूल हैं।
(ii) यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है।
(iii) इनके टूट-फूट के तत्त्व बहुत कम हैं।
(iv) देश का 95% व्यापार समुद्रों द्वारा किया जाता है।
(v) राष्ट्रीय जल मार्गों के विकास के साथ, प्राकृतिक व्यापार के लिए,
परिवहन का यह प्रमुख साधन बन गया है।

प्रश्न 18. भारत के किन्हीं चार जल मार्गों के नाम बताएँ।
उत्तर–भारत सरकार ने निम्न जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है―
(i) हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जल मार्ग जो 1620 किमी०
लम्बा है।
(ii) सदिया व धुबरी मध्य 891 किमी० लम्बा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।
(iii) केरल में पश्चिम तटीय नहर – कोट्टापुरम से कोम्मान तक (168 किमी०) ।
(iv) उद्योग मंडल तथा चंपक्कारा नहरें –205 किमी० ।

प्रश्न-19. भारत के किन्हीं चार समुद्री पत्तनों के नाम बताएँ । प्रत्येक
की एक विशेषता बताएँ।
उत्तर―(i) मुम्बई–यह एक बृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत
व सुचारु पोताश्रय हैं।
(ii) मारमागाओ पत्तन (गोआ)―लौह अयस्क के निर्यात के संदर्भ में
मारमागाओ पत्तन देश का महत्त्वपूर्ण पत्तन है। यह कुद्रेमुख खानों से निकले
लौह-अयस्क का निर्यात करता है
(iii) न्यू-मैंगलौर―यह पत्तन कर्नाटक में स्थित है। यह कुद्रेमुख खानों में
निकले लौह-अयस्क का निर्यात करता है।
(iv) तूतीकोरिन―यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है तथा इसकी पृष्ठभूमि भी
अत्यंत समृद्ध है। यह पत्तन हमारे पड़ोसी देशों जैसे-श्रीलंका, मालदीव तथा
भारत के तटीय क्षेत्रों की भिन्न वस्तुओं के व्यापार को संचालित करता है।

प्रश्न 20. आज वायु परिवहन अधिक उपयोगी क्यों हो रहा है ? कोई
चार कारण लिखें।
उत्तर―(i) वायु परिवहन यातायात का सबसे तेज साधन है, जिससे समय
की बहुत बचत होती है।
(ii) इससे दुर्गम भू-भागों जैसे ऊँचे पहाड़ों सुनसान मरुस्थलों, घने जंगलों
तथा विस्तृत गहरे सागरों को बहुत आसानी से पार किया जा सकता है।
(iii) वायु परिवहन व्यापार में वृद्धि करने में सहायक होता है, विशेषतः
शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं का।
(iv) यह आरामदायक तथा प्रतिष्ठित परिवार का साधन है।

प्रश्न 21. विमान सेवा के संबंध में किन्हीं चार तथ्यों का उल्लेख करें।
उत्तर―(i) व्यावहारिक तौर पर इंडियन एयर लाइंस, एलाइंस एयर (इंडियन 
एयरलाइस की अनुरांगी) तथा कई निजी एयरलाइंस घरेलु विमान सेवाएँ उपलब्ध
कराती है।

(ii) एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं प्रदान करती है। पवनहंस हेलीकॉप
लिमिटेड, वेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा
अगम्य और दुर्लभ भू-भागों जैसे उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल
प्रदेश व उत्तरांचल के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

(iii) इंडियन एयरलाइंस की सक्रियाएँ पड़ोसी देशों-दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्वी
एशिया और मध्य एशिया तक विस्तृत हैं।

(iv) विमान सेवाएँ साधारण लोगों की पहुंच से बाहर है।

प्रश्न 22. भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं ?
उत्तर―स्वाधीनता के बाद हमारे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की विशेषताएँ निम्नलिखित
है―
(i) इस व्यापार की वृद्धि केवल मात्रा तथा मूल्य में ही नहीं हुई बल्कि दिशा
में भी परिवर्तत हुई है।
अब इंग्लैंड तथा अन्य राष्ट्र संघ देशों के साथ हमारे व्यापारिक संबंध एक
तरफा नहीं रह गए जैसा कि स्वाधीनता से पहले था।

(ii) अब हम विदेशों को कच्चा माल तथा तैयार उत्पाद भी निर्यात करते हैं।

(iii) हमारे प्रमुख उत्पाद हैं-कृषि तथा संबंधित उत्पाद, पेट्रोलियम उत्पाद
तथा अयस्क और खनिज।
भारत पेट्रोलियम तथा संबंधित उत्पाद, मोती तथा बहुमूल्य रल, सोना और
चाँदी आदि का आयात करता है।

(iv) अब हमारे व्यापारिक संबंध इंग्लैंड की अपेक्षा अमेरिका, कनाडा,
ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूरोप तथा तेल उत्पादक देशों के साथ हैं।

(v) सार्क (SAARC) देशों के साथ भी भारत के व्यापारिक संबंध बढ़
रहे हैं।

(vi) अमेरिका तथा अरब देशों के बाद चीन के साथ भारत के व्यापारिक
संबंध बहुत अच्छे हैं।

प्रश्न 23. भारत में सड़क परिवहन का महत्त्व क्या है ? राष्ट्रीय महामार्ग
राज्य महामार्गों से किस प्रकार भिन्न हैं ? भिन्नता के चार सूत्र लिखें।
उत्तर―सड़क परिवहन का महत्त्व―
(i) यात्रियों व माल का लाना और ले जाना―उद्योग तथा कृषि के
विकास के लिए परिवहन तंत्र एक आवश्यक अंग है। सामान तथा कच्चे माल
को ढोने में सड़कें एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये वस्तुओं के उत्पादकों
तथा उपभोक्ताओं के बीच एक महत्त्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं।

(ii) एकता―भारत के विविध आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन
में परिवहन का श्रेष्ठ तंत्र लोगों को एक-दूसरे के निकट लाता है। इससे लोगों
के बीच परस्पर निर्भरता बढ़ती है।

राष्ट्रीय महामार्ग                                            राज्य महामार्ग
(1) ये एक राज्य को दूसरे राज्य से            (1) य मार्ग राज्य की राजधानी को जिला
जोड़ते हैं।                                                 मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों
                                                               से जोड़ते हैं।
(2) इन महामार्गों का निर्माण कार्य तथा       (2) इन मार्गों का निर्माण तथा रख-
रख-रखाव केन्द्रीय सरकार द्वारा                      रखाव राज्य सरकारों द्वारा करवाया
करवाया जाता है।                                          जाता है।
(3) ये राष्ट्रीय महत्त्व की सड़के हैं।              (3) ये राज्य के विकास में महत्त्वपूर्ण
                                                                  भूमिका निभाती है।
(4) राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई            (4) इन राजमार्गों की कुल लम्बाई 1.3
52,000 किमी० है।                                        लाख किमी है।

प्रश्न 24. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन
साधन है तथा क्यों?                 [JAC Samplo Paper 2009]
उत्तर―उत्तरी मैदानों में, रेल परिवहन सबसे सुविधाजनक परिवहन का साधन
है क्योंकि―
(क) विस्तृत समतल भूमि उपलब्ध है।
(ख) जनसंख्या की सघनता ।
(ग) संपन्न कृषि के संसाधन ।

प्रश्न 25. सीमांत सड़कों के तीन महत्त्व बताइए। [JAC 2017 (A)]
उत्तर―(क) इन सड़कों ने दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ा दी है।
(ख) इन सड़कों ने सीमान्त गाँवों को प्रमुख शहरों तथा नगरों से जोड़
दिया है।
(ग) इन सड़कों ने सेनाओं की आवाजाही को सुगम बना दिया है।

प्रश्न 26, व्यापार से आप क्या समझते हैं ? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।                                   [NCERT]
उत्तर―राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार
कहलाता है।

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार                                      स्थानीय व्यापार
(1) दो या दो से अधिक देशों के बीच       (1) एक देश के गाँवों, शहरों, नगरों
का व्यापार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार                    तथा राज्यों के बीच व्यापार को
कहलाता है।                                             स्थानीय व्यापार कहते हैं।
(2) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए विदेशी     (2) स्थानीय व्यापार के लिए राष्ट्रीय
मुद्रा की आवश्यकता होती है।                      मुद्रा की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 27. पिछले पन्द्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति
पर एक लेख लिखें।
उत्तर―(क) 90 के दशक में भारत के प्रमुख निर्यात कृषि उत्पाद थे परन्तु
अब भारत ने सेवाओं के निर्यात में बृहत् वृद्धि की है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है।

(ख) पिछले दो दशकों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्त्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत ने
विदेशों को निर्मित वस्तुएँ निर्यात करनी आरम्भ की हैं। अब हमारे व्यापारिक
संबंध इंगलैंड की अपेक्षा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूरोप तथा
तेल उत्पादक क्षेत्रों से बढ़ रहे हैं । सार्क (SAARC) देशों के साथ भी भारत के
व्यापारिक संबंध बढ़ रहे हैं। अमेरिका तथा अरब देशों के बाद अब चीन भारत
का प्रमुख व्यापारिक सहयोगी बन गया है।

प्रश्न 28. सड़क परिवहन अन्य परिवहन के साधनें की तुलना में अधिक
उपयोगी क्यों हैं? छह कारण दीजिए।
उत्तर―सड़क परिवहन अन्य परिवहन के साधनों की तुलना में अधिक
उपयोगी हैं, इसके निम्नलिखित कारण हैं―
(i) सड़कें छोटी और मध्यम दूरी के यात्रियों और माल परिवहन के लिए
बहुत उत्तम साधन हैं।

(ii) सड़कों को गलियों, ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों से जोड़ा जा सकता है,
जबकि परिवहन के अन्य साधनों को गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों से नहीं जोड़ा जा
सकता।

(iii) सड़कों का निर्माण और रख-रखाव अन्य परिवहन के साधनों से सस्ता
और आसान है।

(iv) सड़कों को दुर्गम स्थानों में भी बनाया जा सकता है, जबकि अन्य
परिवहन के साधनों को दुर्गम स्थानों में बनाना कठिन है।

(v) जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं को सड़कों द्वारा ढोना रेलों की तुलना
में सुविधाजनक है।

(vi) सीमा की सुरक्षा की दृष्टि से भी अन्य परिवहन के साधनों की अपेक्षा
सड़क मार्ग अधिक महत्वपूर्ण है।

                                            ◆◆◆
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal