JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

 Jharkhand Board Class 10  Economics  Notes |  विकास  

   JAC Board Solution For Class 10TH ( Social science ) Economics Chapter 1

                                         1. विकास                
                                        (Development)

                                     अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित
किया जा सकता है?                                               [NCERT]
(क) प्रति व्यक्ति आय
(ख) औसत साक्षरता स्तर
(ग) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
(घ) उपरोक्त सभी।
                         उत्तर―(क) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से
किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है ?                   [NCERT]
(क) बांग्लादेश 
(ख) श्रीलंका 
(ग) नेपाल 
(घ) पाकिस्तान
                     उत्तर―(ख) श्रीलंका।

प्रश्न 3. मान लीजिए कि एक देश में चार परिवार हैं। इन परिवारों
की प्रति व्यक्ति आय 5000 रुपए है। अगर तीन परिवारों की आय क्रमशः
4000, 7000 और 3000 रुपए है, तो चौथे परिवार की आय क्या है ?
                                                                              [NCERT]
(क) 7500 रुपए
(ख) 3000 रुपए
(ग) 2000 रुपए
(घ) 6000 रुपए
उत्तर―चार परिवारों की कुल आय = 5000 × 4 = 20,000 रुपए
तीन परिवारों की कुल आय = 4000 + 7000 + 3000 = 14000 रुपए
चौथे परिवार की आय = 20000 ―14000 = 6000 रुपए।

प्रश्न 4. विकास मापने का यू० एन० डी० पी० का मापदंड किन
पहलुओं में विश्व बैंक के मापदंड से अलग है ?       [NCERT]
उत्तर―(i) विश्व बैंक ने केवल आय के मापदंड के आधार पर विभिन्न
देशों की तुलना की है जबकि यू० एन० डी० पी० ने शिक्षा, दीर्घायु तथा प्रति
व्यक्ति आय जैसे तीन पक्षों को लिया है।

(ii) विश्व बैंक की तुलना का आधार संकीर्ण है अर्थात् वह केवल
आर्थिक पक्ष को देखता है जबकि यू० एन० डी० पी० का पक्ष व्यापक है।

प्रश्न 5. विकास क्या है?
अथवा, विकास से आप क्या समझते हैं ?              [JAC 2013 (A)]
उत्तर―विकास एक प्रक्रिया है, जिसमें शुद्ध प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने
के साथ-साथ असमानता, गरीबी, निरक्षरता तथा बीमारी में कमी भी हो। दूसरे
शब्दों में, लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार हो तथा उनका जीवन-स्तर ऊँचा हो ।

प्रश्न 6. राष्ट्रीय आय क्या है ?
उत्तर―यह देश में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं का कुल मूल्य तथा
विदेशों से प्राप्त शुद्ध आमदनी का जोड़ है।

प्रश्न 7. प्रति व्यक्ति आय क्या है?                   [JAC 2016 (A)]
उत्तर―जब देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाला
जाता है, तो उसे प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।
                          
प्रति व्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय/ जनसंख्या
                          
प्रश्न 8. विश्व बैंक द्वारा विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय को
उनकी अपनी करेंसी के बजाय डॉलर में क्यों मापा जाता है?
उत्तर―विश्व बैंक द्वारा विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय को उनकी
अपनी करेंसी के बजाय डॉलर में इसलिए मापा जाता है ताकि विभिन्न देशों की
तुलना संभव हो सके।

प्रश्न 9. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य कैसे हो सकते हैं ?
उत्तर―भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

प्रश्न 10. प्रत्येक व्यक्ति कैसी चीजें पाना चाहता है ?
उत्तर―जो उनकी आकांक्षाओं और इच्छाओं को पूरा कर सके।

प्रश्न 11. पंजाब के समृद्ध किसान के लिए विकास का क्या लक्ष्य हो
सकता है?
उत्तर―उसकी उपज के लिए ज्यादा समर्थन मूल्य तथा पारिवारिक आय की
सुनिश्चितता, बच्चों को विदेश में बसाने की आकांक्षा ।

प्रश्न 12. हम विभिन्न विद्यार्थियों की तुलना कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर―हम विद्यार्थियों की एक या दो महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ लेकर उसके
आधार पर तुलना कर सकते हैं।

प्रश्न 13. किसी देश की आय से क्या अभिप्राय है?
उत्तर―किसी देश की आय उस देश के सभी निवासियों की आय है, इससे
हमें देश की कुल आय का पता चलता है।

प्रश्न 14. औसत आय से क्या अभिप्राय है?
उत्तर―किसी देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर जो आय
प्राप्त होती है उसे औसत आय कहते हैं।

प्रश्न 15. समृद्ध देश किसे कहते हैं ?
उत्तर―वे देश जिनकी 2004 में प्रति व्यक्ति आय 10,066 डॉलर प्रतिवर्ष
या उससे अधिक रही है, समृद्ध देश कहलाते हैं।

प्रश्न 16. निम्न आय देश किसे कहते हैं ?
उत्तर―वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 825 डॉलर प्रति वर्ष या उससे कम
है, उन्हें निम्न आय देश कहा जाता है।

प्रश्न 17. भारत कौन-से देशों के वर्ग में आता है ?
उत्तर―भारत निम्न आय देशों के वर्ग में आता है।

प्रश्न 18. वर्ष 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति आय कितनी थी?
उत्तर―620 डॉलर प्रति वर्ष ।

प्रश्न 19. अधिक आय वाले देशों के उदाहरण दें।
उत्तर―संयुक्त राज्य अमेरिका, युनाइटेड किंगडम, जापान, जर्मनी और
सिंगापुर अधिक आय वाले देशों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 20. निम्न आय वाले देशों के नाम बताएं।
उत्तर―भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या आदि निम्न आय वाले देश हैं।

प्रश्न 21. विकसित तथा विकासशील देश किसे कहते हैं ?
उत्तर―अधिक आय वाले देशों को विकसित तथा कम आय वाले देशों को
सामान्यतः विकासशील देश कहते हैं।

प्रश्न 22. अतिरिक्त उत्पादन अनुपात हमें क्या कहते हैं ?
उत्तर―यह हमें बताता है कि अगर उत्पादन और उसका इस्तेमाल मौजूदा
दरों पर चालू रहे तो अतिरिक्त कितने वर्ष चल सकता है।

प्रश्न 23. नवीनीकरण साधन किसे कहते हैं?
उत्तर―नवीनीकरण साधन वे साधन हैं जिनकी पुनः-पूर्ति प्रकृति करती है।
इनका हम अति उपयोग कर सकते हैं। जैसे-जल, मिट्टी आदि।

प्रश्न 24. गैर-नवीनीकरण साधन किसे कहते हैं?
उत्तर―गैर-नवीनीकरण साधन वे हैं जो वर्षों के इस्तेमाल के बाद खत्म हो
जाते हैं। इनकी पुनः पूर्ति नहीं हो सकती। जैसे-कच्चा तेल आदि ।

प्रश्न 25. आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि जल का अति उपयोग हो रहा है ?
उत्तर―300 जिलों की सूचना के आधार पर पिछले 20 वर्षों से पानी के स्तर
में 4 मीटर से अधिक की गिरावट आना ही जल के अति उपयोग को दर्शाता है ।

प्रश्न 26. निवल उपस्थिति अनुपात क्या है ?
उत्तर―6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु
वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत ।

प्रश्न 27. अधिक बिजली उत्पादन के लिए उद्योगपति किस प्रकार के
बाँध चाहते हैं?
उत्तर― बड़े बाँध ताकि ज्यादा विद्युत का उत्पादन हो सके ।

प्रश्न 28. बड़े बाँधों का विरोध आदिवासी किस आधार पर कर सकते हैं ?
उत्तर―आदिवासी अपने जीवन के अस्त-व्यस्त तथा भूमि के जलमग्न होने
के डर से विरोध कर सकते हैं।

प्रश्न 29. कामकाजी महिलाओं के लिए किस प्रकार का वातावरण
आवश्यक होता है?
उत्तर―सुरक्षित और संरक्षित वातावरण ।

प्रश्न 30. विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार मध्य आय वाले देशों
की प्रति व्यक्ति आय कितनी है ?
उत्तर―37,000 रुपए से अधिक और 4,53,000 रुपए प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति ।

प्रश्न 31. देशों की तुलना करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण विशिष्टता
क्या समझी जाती है?
उत्तर―प्रति व्यक्ति आय ।

प्रश्न 32.2006 की विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के वर्गीकरण
के अनुसार भारत की स्थिति क्या है ?
उत्तर―2006 में भारत में प्रतिव्यक्ति आय केवल 28,000 रुपए प्रतिवर्ष थी
अतः यह निम्न आय वर्ग के देशों में आता है।

प्रश्न 33. विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार
समृद्ध देश में प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष आय क्या है ?
उत्तर―4,53,000 रुपए या अधिक ।

प्रश्न 34. ऐसे क्षेत्र बताइए जहाँ वस्तुएँ और सेवाएँ व्यक्तिगत स्तर की
अपेक्षा सामूहिक स्तर पर उपलब्ध कराना अधिक सस्ता है।
उत्तर―शिक्षा और सुरक्षा प्रबंध ।

प्रश्न 35. एक वयस्क अल्प-पोषित है या नहीं, कैसे ज्ञात किया जाता है ?
उत्तर―इस तरीके को शरीर द्रव्यमान सूचकांक कहते हैं।

प्रश्न 36. विभिन्न देशों को विकसित तथा अविकसित वर्गीकृत करने
के लिए किस आर्थिक मापदण्ड का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर―प्रति व्यक्ति आय ।

प्रश्न 37.आप ऐसा क्यों समझते हैं कि औसत आय विकास के लिए
महत्त्वपूर्ण मापदंड है?
उत्तर―क्योंकि यह बताती है कि एक व्यक्ति कितना कमा सकता है।

प्रश्न 38. शिशु मृत्यु दर क्या है ?
उत्तर―शिशु मृत्यु दर किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक
वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाती है।

प्रश्न 39. साक्षरता दर क्या है?
उत्तर―7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात ।

प्रश्न 40. केरल में शिशु मृत्यु दर कम क्यों है ?
उत्तर―क्योंकि यहाँ स्वास्थ्य और शिक्षा की मौलिक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा
में उपलब्ध है।

प्रश्न 41. यूएनडीपी द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट देशों की
तुलना के लिए कौन-सा मापदंड अपनाती है ?
उत्तर―लोगों का शैक्षिक स्तर, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रति व्यक्ति आय ।

प्रश्न 42. नवीकरण योग्य संसाधन कौन-से हैं ?
उत्तर―ये वे संसाधन हैं जो वर्षों तक प्रयोग करने पर समाप्त हो जाएँगे।

प्रश्न 43. ज्ञान का वह कौन-सा नया क्षेत्र है, जिसमें वैज्ञानिक,
अर्थशास्त्री, दार्शनिक और अन्य सामाजिक वैज्ञानिक मिल-जुल कर काम
कर रहे हैं?
उत्तर―विकास की धारणीयता।

प्रश्न 44. सतत् पोषणीय विकास (Sustainable development)
क्या है?
उत्तर―यह आर्थिक विकास की वह प्रक्रिया है, जिसका लक्ष्य प्राकृतिक
संसाधनों तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना वर्तमान तथा भावी दोनों
पीढ़ियों के जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखना है ।

                                लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. मानव विकास का क्या अर्थ है ?
उत्तर―यह लोगों की इच्छाओं तथा उनके जीवन-स्तर में वृद्धि लाने की एक
प्रक्रिया है ताकि वे एक उद्देश्यपूर्ण तथा सक्रिय जीवन जी सकें। जबकि राष्ट्रीय
आय तथा प्रति व्यक्ति आय मानव विकास को इंगित करते हैं, परन्तु इनमें कुछ
अन्य तत्त्व भी सम्मिलित हैं। जैसे-उपभोग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, स्वतंत्रता,
सुरक्षा, अहिंसक वातावरण आदि ।

प्रश्न 2. विकास की कोई चार विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर―(i) विभिन्न लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते हैं।

(ii) एक व्यक्ति के लिए जो विकास है, दूसरे के लिए वह विकास नहीं हो
सकता। दूसरे के लिए यह विनाशकारी भी हो सकता है।

(iii) विकास का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है-आय, परन्तु आय चाहने के
अतिरिक्त लोग बराबरी का व्यवहार, स्वतंत्रता, सुरक्षा तथा दूसरों से आदर मिलने
की इच्छा भी रखते हैं।

(iv) विकास के लिए लोग मिले-जुले लक्ष्यों को देखते हैं।

प्रश्न 3. 'अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते हैं।'
व्याख्या करें।
उत्तर―
लोगों की श्रेणी                      विकास के लक्ष्य आकांक्षाएँ
भूमिहीन ग्रामीण मजदूर          काम करने के अधिक दिन बेहतर मजदूरी
                                          सामाजिक तथा आर्थिक समानता ।
समृद्ध किसान                       कम कीमत पर खाद्यान्न सस्ते मजदूर
                                          उत्पाद के लिए ऊँची कीमत बीज, मशीनरी
                                          आदि सस्ते साधन
व्यापारी                               अधिसंरचनात्मक सुविधाएँ कर, सस्ते मजदूर
                                          उत्पाद के लिए ऊँची कीमत

प्रश्न 4. 'एक के लिए जो विकास है वह दूसरे के लिए विकास न
हो।' उदाहरण देकर समझाएँ ।
उत्तर―यह सत्य है कि जो एक के लिए विकास है वह दूसरे के लिए
विकास नहीं भी हो सकता।
(i) अधिक मजदूरी अर्थात् एक श्रमिक के लिए विकास परन्तु यह एक
उद्योगपति के विरुद्ध जा सकता है।

(ii) एक अमीर किसान अथवा व्यापारी अपने खाद्यान्न ऊंची कीमत पर
बेचना चाहता है परन्तु एक गरीब किसान उसे कम कीमत पर खरीदना चाहता है।

(iii) बाँध के निर्माण से सस्ती तथा अधिक ऊर्जा मिलती है परन्तु जिन्हें
अपना विकास खोना पड़ता है वे विद्रोह करते हैं।

(iv) बिजली अधिक प्राप्त करने के लिए उद्योगपति अधिक बाँधों का
निर्माण चाह सकते हैं परन्तु इससे कृषि भूमि में कमी आ सकती है तथा लोगों
के जीवन में संकट आ सकता है।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय विकास क्या है ? राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत किन
पक्षों को लिया गया है?
उत्तर―(i) निजी विकास के अंतर्गत एक व्यक्ति के विकास पर जोर दिया
जाता है। जबकि राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत सरकार यह निर्णय लेती है कि
कौन-सा मार्ग न्यायसंगत और सही है।

(ii) राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत केवल उन्हीं कार्यक्रमों तथा नीतियों को लागू
किया जाता है, जिनसे अधिकतम लोगों को लाभ हो ।

(iii) राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत विचारों की भिन्नता तथा उनके समाधान के
बारे में निर्णय लेना बहुत महत्त्वपूर्ण है।

(iv) राष्ट्रीय विकास के अंतर्गत हमें यह भी सोचना होगा कि क्या कोई
बेहतर तरीका है?

प्रश्न 6. मानव विकास में किनका योगदान है ? [JAC 2014 (A)]
उत्तर―मानव विकास में योगदान देने वाले अनेक आर्थिक कारक हैं―
(i) एक लंबा तथा स्वस्थ जीवन बिताना । (ii) शिक्षा, जानकारी तथा ज्ञान
पाना । (iii) उच्च जीवन स्तर होना । (iv) स्वतंत्रता, सुरक्षा, शिक्षा आदि मूलभूत
अधिकारों का मिलना । (v) समानता तथा मानवीय अधिकारों का मिलना ।

प्रश्न 7. मानव विकास सूचकांक का महत्त्व क्या है ?
उत्तर―(i) यह देश के विकास के स्तर का संकेत देता है।
(ii) यह विभिन्न देशों को संकेत देता है कि वे मानव विकास की दिशा में
कितना अग्रसर हो चुके हैं तथा उन्हें कितना और आगे जाना है।
(iii) इसके माध्यम से आर्थिक विकास के महत्त्वपूर्ण अंगों जैसे-जीवन
प्रत्याशा, शिक्षा प्राप्ति का स्तर तथा वास्तविक प्रति व्यक्ति आय आदि की
जानकारी मिलती है।

प्रश्न 8. “मानव विकास सामाजिक विकास का एक मूल तत्त्व है।"
व्याख्या करें।
उत्तर―(i) मानव विकास लोगों पर केंद्रित है।

(ii) इसका संबंध लोगों की भलाई, आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं तथा
आकांक्षाओं से होता है। ये सभी एक योग्य समाज के निर्माण में सहायक होते हैं।

(iii) मानव विकास का संबंध उन सभी अवसरों के विस्तार से है, जिनका
लाभ मनुष्य उठा सकते हैं। इससे मानव क्षमता निर्मित होती है। जैसे-एक क्षेत्र
एवं स्वस्थ जीवन बिताना, शिक्षा, सूचना एवं ज्ञान प्राप्त करना तथा जीविकोपार्जन
के अवसरों की उपलब्धि ।

(iv) मानव विकास आधारभूत अवसरों के विस्तार पर बल देता है।

प्रश्न 9. 'धन वे सभी वस्तुएँ तथा सेवाएँ नहीं खरीद सकता जिससे
व्यक्ति बेहतर जीवन बिता सके।' व्याख्या करें।
अथवा, विकास के प्रति व्यक्ति आय के मापदंड की सीमाएँ क्या हैं ?
उत्तर―(i) पंजाब की प्रति व्यक्ति आय केरल से अधिक है परन्तु यह शिक्षा
तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में पीछे है । (ii) केरल में 1000 जीवित पैदा हुए बच्चों
में से 11 बच्चे एक वर्ष की आयु तक पहुँचने से पहले मर जाते हैं लेकिन पंजाब
में यह अनुपात 49 है, जो केरल की तुलना में लगभग 5 गुना है। (iii) धन अथवा
उच्च प्रति व्यक्ति आय प्रदूषण मुक्त वातावरण अथवा अच्छा स्वास्थ्य नहीं खरीद
सकता । (iv) धन शांति तथा लोकतंत्र नहीं खरीद सकता।

प्रश्न 10. कुछ ऐसे उदाहरण दीजिए जहाँ आय के अतिरिक्त अन्य
कारक हमारे जीवन के महत्त्वपूर्ण पहलू हैं।
उत्तर―धन या द्रव्य से भौतिक वस्तुएँ खरीद कर हमारा जीवन सुखमय
बनता है परन्तु हमारे जीवन के अन्य महत्त्वपूर्ण पहलू भी हैं। जैसे-मित्रों की
भूमिका या नौकरी के लिए अच्छे वेतन के अतिरिक्त नियमित रोजगार, सुरक्षा की
भावना, नियमित समय का भी महत्त्व होता है।

प्रश्न 11. आपके गाँव या शहर या स्थानीय इलाके के विकास के
लक्ष्य क्या होने चाहिए?
उत्तर―शहर के विकास के निम्नलिखित लक्ष्य होने चाहिए-
(i) सड़कों व परिवहन व्यवस्था का उचित प्रबंध, (ii) जल की उत्तम व्यवस्था,
(iii) बिजली की व्यवस्था, (iv) शिक्षा व्यवस्था, (v) सफाई की व्यवस्था ।

प्रश्न 12. तीन उदाहरण दीजिए, जहाँ स्थितियों की तुलना के लिए
औसत का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर―निम्नलिखित स्थितियों में औसत का प्रयोग किया जाता है―
(i) कक्षा में विद्यार्थियों की योग्यता की तुलना करने के लिए । (ii) लोगों को
अमीर और गरीब वर्ग (गरीबी रेखा से नीचे) में विभाजन के लिए। (iii) एक
देश की औसत आय या प्रतिव्यक्ति आय जानने के लिए।

प्रश्न 13. विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार देशों
के वर्गीकरण का उल्लेख कीजिए।
उत्तर―2004 में आय के आधार पर देशों का वर्गीकरण निम्न प्रकार से
किया गया था- (i) समृद्ध देश-प्रतिव्यक्ति आय 453,000 रुपए प्रतिवर्ष ।
(ii) मध्य आय वाले देश-प्रतिव्यक्ति आय 37,000 से अधिक और रुपए
4,53,000 प्रतिवर्ष से कम ।
(iii) निम्न आय वाले देश-प्रतिव्यक्ति आय 37,000 रुपए प्रतिवर्ष या
उससे कम।

प्रश्न 14. शिशु मृत्यु दर, साक्षरता दर और निवल उपस्थिति अनुपात
की व्याख्या कीजिए।
उत्तर―शिशु मृत्यु दर-किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से
एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाती है।
साक्षरता दर–यह 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर
जनसंख्या का अनुपात होता है ।
निवल उपस्थिति अनुपात–6 से 10 वर्ष की आयु के लोगों में साक्षर
जनसंख्या का अनुपात होता है ।

प्रश्न 15. अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की उपलब्धता क्या
केवल सरकार द्वारा इन सुविधाओं के लिए किए गए व्यय पर ही निर्भर
करती है ? अन्य कौन-से कारक प्रासंगिक हो सकते हैं ?
उत्तर―नहीं, अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएँ केवल सरकार द्वारा व्यय
पर निर्भर नहीं करती क्योंकि भारत जैसे देश में जहाँ साक्षरता की दर 61 प्रतिशत
(2004 में) है, शिक्षा पर अत्यधिक धन खर्च करने की आवश्यकता है जो सरकार
अकेले खर्च नहीं कर सकती। इसके अलावा अमीर लोग उच्चकोटि की शिक्षा
चाहते हैं ताकि उनके बच्चे सुविधासम्पन्न स्कूलों और कॉलेजों में जा सके । इस
प्रकार निजी संस्थानों में भी शिक्षा देने की व्यवस्था का होना आवश्यक है।

प्रश्न 16. तमिलनाडु में ग्रामीण क्षेत्रों के 75 प्रतिशत लोग राशन की
दुकानों का प्रयोग करते हैं, जबकि झारखंड में केवल 8 प्रतिशत ग्रामीण
निवासी इसका प्रयोग करते हैं । कहाँ के लोगों का जीवन बेहतर होगा और
क्यों?
उत्तर―तमिलनाडु में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन बेहतर होगा क्योंकि
वह राशन की दुकानों से बाजार से सास्ता राशन खरीद कर अपनी आवश्यकताओं
की पूर्ति कर लेते हैं। वहाँ पर अधिकांश दुकानें सहकारी समितियाँ द्वारा चलाई
जाती है जबकि झारखंड में ऐसा नहीं है । इसीलिए झारखंड में निर्धन लोग राशन
की दुकानों का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

प्रश्न 17. 'लोगों के विकास के लक्ष्य केवल बेहतर आय के नहीं होते
बल्कि जीवन में अन्य महत्त्वपूर्ण चीजों के बारे में भी होते हैं।' व्याख्या
करें।
उत्तर―जबकि आय विकास का एक महत्त्वपूर्ण अंग है परन्तु कुछ अन्य
महत्त्वपूर्ण बातें भी हैं जो निम्न हैं―
(i) लोग बराबरी का व्यवहार, स्वतंत्रता, सुरक्षा और दूसरों से आदर मिलने
की इच्छा भी रखते हैं।

(ii) महिलाओं को सुरक्षित तथा संरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है
ताकि वे विभिन्न प्रकार की नौकरियाँ अथवा व्यापार कर सकें।

(iii) लोगों को राजनीतिक अधिकारों की जरूरत होती है।

(iv) लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण की जरूरत होती है।

प्रश्न 18. विकसित तथा अविकसित देशों में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर―
विकसित देश                                      अविकसित देश
(1) इन देशों की प्रति व्यक्ति          (1) इन देशों की प्रति व्यक्ति आय
आय अधिक होती है।                         कम होती है।
(2) लोगों का जीवन-स्तर ऊँचा       (2) लोगों का जीवन-स्तर निम्न
होता है।                                            होता है।
(3) उदाहरण-अमेरिका, इंग्लैंड,       (3) उदाहरण-नेपाल, पाकिस्तान
जापान आदि।                                     आदि ।

प्रश्न 19. विभिन्न देशों का वर्गीकरण करने में विश्व बैंक ने किस प्रमुख
मापदंड का प्रयोग किया ? इस मापदंड की क्या सीमाएँ हैं ? NCERT]
उत्तर―विश्व बैंक की विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार देशों का वर्गीकरण
करने में निम्नलिखित मापदंड का प्रयोग किया गया है―
(i) समृद्ध अथवा उच्च आय वाले देश―वे देश जिनकी 2004 में प्रति व्यक्ति
आय 4, 53,000 रुपए प्रति वर्ष या उससे अधिक है, समृद्ध देश कहलाते हैं।

(ii) गरीब अथवा निम्न आय वाले देश-वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय
37,000 रुपये प्रति वर्ष या उससे कम है, निम्न आय वाले देश कहलाते हैं।
    भारत निम्न आय वर्ग के देशों में आता है क्योंकि उसकी प्रति व्यक्ति आय
2004 में केवल 28,000 रुपये प्रति वर्ष थी। समृद्ध देशों, जिनमें मध्य पूर्व के
देश और कुछ अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं, को आमतौर पर विकसित देश कहा
जाता है।
सीमाएँ―
(i) यह मापदंड शान्ति, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, दीर्घायु आदि की अपेक्षा
केवल आर्थिक पक्षों को देखता है।
(ii) यह तरीका हमें आय का वितरण प्रदान नहीं करता ।

प्रश्न 20. मानव विकस तथा आर्थिक विकास में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर―
मानव विकास                                                  आर्थिक विकास
(1) यह विकास का व्यापक पक्ष है क्योंकि       (1) यह विकास की संकीर्ण पक्ष है
इसमें वित्तीय तथा गैर-वित्तीय पक्षों                        क्योंकि इसमें केवल वित्तीय पक्ष
को भी सम्मिलित किया जाता है।                           को लिया जाता है।
(2) यह मात्रात्मक तथा गुणात्मक विकास           (2) इसमें केवल मात्रात्मक विकास
की प्रक्रिया है।                                                   सम्मिलित है।
(3) मानव विकास सभी विकासों का                 (3) यह मानव विकास को पाने 
अंतिम लक्ष्य है।                                             का साधन है।
                                                                          
प्रश्न 21. हम औसत का प्रयोग क्यों करते हैं ? क्या इसके प्रयोग करने
की कोई सीमाएँ हैं ? विकास से जुड़े अपने उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
                                                                              [NCERT]
उत्तर―औसत का प्रयोग विभिन्न देशों, राज्यों अथवा क्षेत्रों की तुलना करने
के लिए किया जाता है। औसत की अनेक सीमाएँ हैं―
(i) यह आय के वितरण के संबंध में सही तस्वीर नहीं पेश करती।
(ii) औसत अभौतिक वस्तुओं तथा सेवाओं संबंधी कोई जानकारी नहीं देती।
औसत आय की सीमाएँ―यद्यपि 'औसत आय' तुलना के लिए उपयोगी है,
फिर भी यह असमानताएँ छुपा देती है।
      उदाहरण के लिए दो देशों क और ख पर विचार करते हैं । सहायता के लिए
हम मानते हैं कि प्रत्येक देश में 5 निवासी हैं। तालिका में दिए आँकड़ों के
अनुसार, दोनों देशों की औसत आय निकालिए―
                                दो देशों की तुलना

क्या आप इन दोनों देशों में रहकर समान रूप से सुखी होंगे? क्या दोनों देश
बराबर विकसित हैं ? शायद हममें से कुछ लोग देश 'ख' में रहना पसंद करेंगे
अगर हमें यह आश्वासन हो कि हम उस देश के पाँचवें नागरिक होंगे। लेकिन
हमारी नागरिकता संख्या लॉटरी के द्वारा निश्चित होगी तो शायद हममें से ज्यादातर
लोग देश 'क' में रहना पसंद करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि यद्यपि दोनों देशों
की औसत आय एक समान है, देश 'क' के लोग न तो बहुत अमीर हैं और न
बहुत गरीब हैं जबकि देश 'ख' में अधिकतर नागरिक गरीब हैं और केवल एक
व्यक्ति बहुत अमीर है। इसलिए यद्यपि औसत आय तुलना के लिए उपयोगी है,
लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि यह आय लोगों में किस प्रकार वितरित हैं।

प्रश्न 22. प्रति व्यक्ति आय कम होने पर भी केरल का मानव विकास
क्रमांक पंजाब से ऊँचा है इसलिए प्रति व्यक्ति आय एक उपयोगी मापदंड
बिल्कुल नहीं है और राज्यों की तुलना के लिए इसका उपयोग नहीं करना
चाहिए। क्या आप सहमत हैं ? चर्चा कीजिए।                      [NCERT]
उत्तर―प्रति व्यक्ति आय मानव विकास का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है। विश्व
का कोई भी देश इसकी उपेक्षा नहीं कर सकता । बढ़ती राष्ट्रीय आय तथा प्रति
व्यक्ति आय सभी विकासशील तथा विकसित देशों का प्रमुख उद्देश्य है। इसलिए
हम प्रतिव्यक्ति आय की उपेक्षा नहीं कर सकते।

प्रश्न 23. भारत के लोगों द्वारा ऊर्जा के किन स्रोतों का प्रयोग किया
जाता है ? ज्ञात कीजिए। अब से पचास वर्ष पश्चात् क्या सभावनाएँ हो
सकती हैं?                                                                [NCERT]
उत्तर―कोयला ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।
कोयले के भंडार सीमित हैं इसलिए भविष्य में भारत को ऊर्जा संकट का
सामना करना पड़ सकता है।

प्रश्न 24. धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है।
                                                                 [JAC 2010 (c)]
उत्तर―(i) यह भावी पीढ़ियों की जरूरतों का ख्याल रखती है।
(ii) यह प्राकृतिक संसाधनों के कुशल प्रयोग को बढ़ावा देती है।
(iii) यह जीवन की गुणवत्ता पर जोर देती है।

प्रश्न 25. धरती के पास सब लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने
के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन एक व्यक्ति के लालच को पूरा कर
के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है।' यह कथन विकास की चर्चा में कैसे
प्रासंगिक है ? चर्चा करें।                                         [NCERT]
उत्तर―धारणीयता का लक्ष्य संसाधनों को विवेकपूर्ण प्रयोग करने की क्षमता
तथा उनका संतुलन बनाए रखना है। प्रत्येक पीढ़ी उपलब्ध संसाधनों से अधिकतम
लाभ लेना चाहती है परन्तु ऐसा खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि उपलब्ध
संसाधन तेज गति से समाप्त होते जा रहे हैं तथा कुछ समय के बाद सभी संसाधन
समाप्त हो जाएँगे। परिणामस्वरूप हम तथा विशेष रूप से हमारी भावी पीढ़ियाँ
इन संसाधनों से वंचित हो जाएँगी । इसलिए हमें इन संसाधनों का प्रयोग विवेकपूर्ण
करना चाहिए ताकि इनका कुछ भाग हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी बच
सके। हमें वन्य जीवों को मानव शोषण से सुरक्षित रखना चाहिए अन्यथा इनकी
कुछ प्रजातियाँ विलुप्त हो जाएंगी। इस अवस्था में हमारी भावी पीढ़ियाँ विभिन्न
पशुओं और पक्षियों के सौन्दर्य को देखने से वंचित रह जाएँगी। कुछ संसाधन जैसे
जल, पवन, सौर ऊर्जा आदि समाप्त होने वाले नहीं हैं, परन्तु हमें देखना है कि
उनका सही प्रयोग हो। जोतने के लिए भूमि का प्रयोग नुकसानदायक नहीं है,
परन्तु इस बात का ध्यान रखना है कि उसकी उपजाऊपन कम न हो अन्यथा कभी
न कभी वह बंजर हो जाएगी।
लोहा, ताँबा, सोना, चाँदी आदि जैसे खनिज समाप्त होने वाले साधन हैं
इसलिए इनका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। हमें ऐसे तरीके खोजने चाहिए।
कि इन संसाधनों को पुनः चक्रण करके फिर से प्रयोग किया जा सके ।
    निःसन्देह हमें अपने उपयोग के लिए संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए परन्तु
हम इन्हें भावी पढ़ियों तथा अपने भविष्य के लिए भी बचा कर रखें। इसलिए
कहा गया है, 'धरती के पास सब लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए
पर्याप्त संसाधन हैं लेकिन एक व्यक्ति के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त
संसाधन नहीं हैं।

प्रश्न 26. पर्यावरण में गिरावट के कुछ ऐसे उदाहरणे की सूची बनाएँ,
जो आपने अपने आस-पास देखें हों।                         [NCERT]
उत्तर―(i) बाँधों का निर्माण । (ii) वनों की कटाई । (iii) कोयले तथा
खनिज तेल का जलना । (iv) उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग।

प्रश्न 27. नीचे दी गई तालिका में भारत में अल्प-पोषित व्यस्कों का
अनुपात दिखाया गया है । यह वर्ष 2001 में देश के विभिन्न राज्यों के एक
सर्वेक्षण पर आधारित है। तालिका का अध्ययन करके निम्नलिखित प्रश्नों
का उत्तर दीजिए।                                                   [NCERT]
राज्य              पुरुष%           महिला%
केरल               22                  19
कर्नाटक           36                  38
मध्य प्रदेश        43                  42
सभी राज्य        37                  36
(क) केरल और मध्य प्रदेश के लोगों के पोषण स्तरों की तुलना कीजिए।
(ख) क्या आप अंदाज लगा सकते हैं कि देश के लगभग 40 प्रतिशत लोग
अल्पपोशित क्यों हैं, यद्यपि यह तर्क दिया जाता है कि देश में पर्याप्त खाद्य है ?
अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर―(क) केरल के लोगों का पौष्टिक स्तर मध्य प्रदेश के पुरुषों तथा
महिलाओं दोनों से अधिक है। वहाँ अल्पपोषित का अनुपात मध्य प्रदेश से
कम है।
(ख) देश में पर्याप्त खाद्यान्न हैं परन्तु देश के 40% लोग अल्पपोषित हैं।
इसके निम्नलिखित कारण हैं―
(i) अधिकांश लोग इतने गरीब हैं कि वे पौष्टिक भोजन खरीद सकने में
समर्थ नहीं हैं। (ii) देश के अनेक भागों में शैक्षिक तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की
कमी है। इसलिए अधिकांश लोग पिछड़े हुए और गरीब होते हैं तथा पौष्टिक
भोजन नहीं ले पाते । (iii) अनेक राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली सही रूप
से कार्य नहीं करती तथा गरीब लोगों को सस्ता खाद्यान्न नहीं मिलता और वे
अल्पपोषित रहते हैं।

प्रश्न 28. (i) किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय अधिकतम है?
(ii) किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय न्यूनतम है ?
(iii) किस राज्य की साक्षरता दर अधिकतम है?
(iv) किस राज्य की शिशु मृत्यु दर अधिकतम है ? एक कारण भी दें।
उत्तर―(i) पंजाब 26000 रुपए (ii) बिहार 5700 रुपए (iii) केरल 91%
(iv) बिहार, क्योंकि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

प्रश्न 29. (i) मानव विकास के अंग कौन-से हैं?
(i) श्रीलंका का क्रमांक भारत से अधिक क्यों है?
(iii) भारत की प्रति व्यक्ति आय क्या है?
(iv) किस देश की प्रति व्यक्ति आय अधिकतम है?
उत्तर―(i) प्रति व्यक्ति आय, दीर्घायु तथा शिक्षा ।
(ii) क्योंकि श्रीलंका सभी पक्षों में अग्रणी है जैसे प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा
तथा दीर्घायु । (iii) 3,139 डॉलर । (iv) श्रीलंका अर्थात् 4,390 डॉलर ।

                                        ◆◆◆
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal