JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

JPSC Jharkhand  Previous Papers General Studies GS Paper- 2

JPSC Jharkhand  Previous Papers General Studies GS Paper- 2

                     बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं- 
(1) हड़प्पा संस्कृति में 

(2) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में

(3) वैदिक संहिताओं में 

(4) चांदी के आहत सिक्कों में 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 2. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान संप्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर निम्नलिखित में कौन सा है? 
(1) अहिंसा पर बल 

(2) जातिरहित समाज 

(3) देवी-देवताओं की पूजा 

(4) स्तूप पूजा 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 3. ऐलोरा में गुफाएं और शैल-कृत मंदिर हैं- 
(1) बौद्धों के 

(2) बौद्धों और जैनों के 

(3) हिन्दुओं और जैनों के 

(4) हिन्दुओं‚ बौद्धों और जैनों के 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 4. गांधार-शैली की मूर्तिकला में बुद्ध का सारनाथ में हुए प्रथम धर्मोपदेश से संबद्ध-मुद्रा का नाम है- 
(1) अभय 

(2) ध्यान 

(3) धर्मचक्र 

(4) भूमिस्पर्श 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 5. तोरमाण किस जातीय दल का था? 
(1) शिथियन 

(2) हूण 

(3) यूची 

(4) शक
उत्तर–(2) 

प्रश्न 6. कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ है? 
(1) इलाहाबाद स्तम्भ लेख में 

(2) ऐहोल के उत्कीर्ण लेख में 

(3) अलपादु दानलेख में 

(4) हनमकोंडा उत्कीर्ण लेख में 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली के आठ सुल्तानों का शासन देखा था? 
(1) जियाउद्‌दीन बरनी 

(2) शम्स-ई-सिराज अफीक 

(3) मिन्हाज-उस-सिराज 

(4) अमीर खुसरो 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 8. राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था- 
(1) अलाउद्‌दीन खिलजी 

(2) फिरोजशाह तुगलक 

(3) अकबर 

(4) औरंगजेब 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 9. अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गयी थी? 
(1) अफगानिस्तान 

(2) तुर्की 

(3) मंगोलिया 

(4) फारस 
उत्तर–(3)

प्रश्न 10. मुगलकाल में निम्नलिखित में से किस महिला ने ऐतिहासिक विवरण लिखे? 
(1) गुलबदन बेगम 

(2) नूरजहां बेगम 

(3) जहांआरा बेगम 

(4) जेबुन्निसा बेगम 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 11. महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी थी- 
(1) अमृतसर 

(2) पटियाला 

(3) लाहौर 

(4) कपूरथला 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 12. भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कम्पनी किन लोगों ने आरम्भ की? 
(1) पुर्तगाली 

(2) डच 

(3) फ्रेंच 

(4) डेनिश 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 13. 1793 के बंगाल रेगुलेशन का विशिष्ट लक्षण क्या था? 
(1) उसमें सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का उपबंध था 

(2) उससे अंग्रेजी विधि का प्रयोग केवल अंग्रेजों के लिए सीमित हो गया था 

(3) उसमें हिन्दुओं और मुसलमानों की स्वीकृत विधियों को भी स्थान दिया गया था 

(4) उसमें भारतीय विधि आयोग की नियुक्ति का उपबंध था
उत्तर–(3) 

प्रश्न 14. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय शासक था- 
(1) अवध का नवाब 

(2) हैदराबाद का निजाम 

(3) पेशवा बाजीराव द्वितीय 

(4) ट्रावनकोर का राजा 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 15. चंपारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किसने महात्मा गांधी का साथ दिया था? 
(1) वल्लभ भाई पटेल और विनोबा भावे 

(2) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद 

(3) राजेन्द्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा 

(4) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 16. चंबल घाटी के खोह-खड्‌डों के निर्माण का कारण निम्नलिखित में से किस प्रारूप का अपरदन है? 
(1) आस्फालन 

(2) चादरी 

(3) क्षुद्र सरिता 

(4) अवनालिका 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 17. प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में ‘रत्नाकर’ नाम सूचक था- 
(1) अरब सागर का 

(2) बंगाल की खाड़ी का

(3) हिन्द महासागर का 

(4) प्रयाग में गंगा‚ यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम का 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 18. तिब्बत के पठार की समुद्र तल से औसत ऊंचाई है- 
(1) 2 किमी. 

(2) 3 किमी. 

(3) 4 किमी. 

(4) 5 किमी. 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 19. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है‚ जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है 
(1) शिवालिक श्रेणी 

(2) निम्न हिमालय श्रेणी 

(3) वृहत्‌ हिमालय श्रेणी 

(4) धौलाधार श्रेणी 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 20. यदि खाद्यान्नों का सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो‚ तो कटाई के समय उनका आर्द्रता अंश कितने प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए? 
(1) 14% 

(2) 16% 

(3) 18% 

(4) 20% 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 21. भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है- 
(1) बरबरी 

(2) जमुनापारी 

(3) काली बंगाली 

(4) बीतल
उत्तर–(2) 

प्रश्न 22. कृषि भूमि में किसके पौधे उगाने से भूमि का अपरदन अधिकतम तीव्रता से होता है? 
(1) सोर्धम 

(2) आलू 

(3) गेंहूँ 

(4) क्लोवर 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 23. चावल की खेती क लिए आदर्श जलवायु परिस्थितियां हैं- 
(1) 100 सेमी. से ऊपर वर्षा और 25°C से ऊपर ताप 

(2) फसल की पूरी अवधि के लिए ठंडी और नम जलवायु 

(3) 100 सेमी से कम वर्षा 25 0 C से कम ताप 

(4) पूरी फसल अवधि में कुछ गरम और शुष्क जलवायु 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 24. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा मृदा प्रारूप लोहे का अतिरेक होने के कारण अनुर्वर होता जा रहा है? 
(1) मरूस्थलीय बालू 

(2) जलोढ़ 

(3) षोडजोलिक 

(4) लैटेराइटिक 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 25. तारे का रंग सूचक है- 
(1) सूर्य से दूरी का 

(2) उसकी ज्योति का 

(3) उसकी पृथ्वी से दूरी का 

(4) उसके ताप का 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 26. हमारी आकाश गंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है- 
(1) 2 . 5 करोड़ वर्ष 

(2) 10 करोड़ वर्ष 

(3) 25 करोड़ वर्ष 

(4) 50 करोड वर्ष 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 27. ‘एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन मान और झुकाव के समतुल्य है’ 
(1) यूरेनस के विषय में 

(2) नेपच्यून के विषय में 

(3) शनि के विषय में 

(4) मंगल के विषय में 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 28. विली-विली है- 
(1) एक प्रकार का वृक्ष जो शीतोष्ण कटिबंध में उगता है 

(2) एक प्रकार की हवा जो मरुस्थल में चलती है 

(3) उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया का उष्णकटिबंध चक्रवात 

(4) लक्षद्वीप समूह के निकट सामान्यत: पायी जाने वाली मछली का एक प्रकार 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 29. एक विमान 30° उत्तरी अक्षांश‚ 50° पूर्वी देशान्तर से उड़ान भरता है और पृथ्वी पर विपरीत सिरे पर नीचे उतरता है। वह कहाँ उतरेगा? 
(1) 30° उत्तरी अक्षांश‚ 50° पश्चिमी देशान्तर 

(2) 30° दक्षिणी अक्षांश‚ 50° पश्चिमी देशान्तर

(3) 30° उत्तरी अक्षांश‚ 30° पश्चिमी देशान्तर 

(4) 30° दक्षिणी अक्षांश‚ 130° पश्चिमी देशान्तर 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 30. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है- 
(1) शीतोष्ण पर्णपाती वनों में 

(2) उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में 

(3) अत्यधिक प्रदूषित नदियों में 

(4) मरुस्थलों और सवाना मैदानों में 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 31. विनाशकारी भूकंप के गुरुत्व के कारण त्वरण होगा- 
(1) > 550 सेमी/से.²

(2) > 750 सेमी/से.²

(3) > 950 सेमी./से.²

(4) > 980 सेमी./से.²
उत्तर–(3) 

प्रश्न 32. जब 82° 30° पूर्वी देशान्तर पर मध्यान्ह हो तब प्रात: के 6 : 30 किस देशान्तर अंश पर बजेंगे?
(1) 165° पू. पर 

(2) 67° 30° प. पर 

(3) 0° पू. या प. पर 

(4) 82° 30° प. पर 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 33. बादल किसके कारण तैरता रहता है? 
(1) संवेग 

(2) आयतन 

(3) दाब 

(4) घनत्व 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 34. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए सूची I सूची II 
(फसलें)          (फसल नाशक जीव) 
(1) चावल          1 . एफिड 
(2) गेंहूँ               2 . घुंडी मत्कुण 
(3) गन्ना             3 . तेलिया कर्तन शलभ 
(4) चना             4 . शीर्ष प्ररोह वेधक शलभ 
                          5 . गोलक शलभ 
(1) A-2, B-3, C-4, D-5 

(2) A-3, B-1, C-2, D-4 

(3) A-2, B-1, C-4, D-3 

(4) A-5, B-4, C-1, D-3 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 35. एशिया के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर अधिकतम है? 
(1) दक्षिण एशिया 

(2) दक्षिण पूर्व एशिया 

(3) मध्य एशिया 

(4) पश्चिमी एशिय 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 36. निम्नलिखित में से किनसे विनिर्धारित होता है‚ कि भारत का संविधान परिसंघीय है? 
(1) संविधान लिखित और अनम्य है 

(2) न्यायपालिका स्वतंत्र है 

(3) अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना 

(4) केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 37. भारतीय संविधान की आधारभूत संरचना के सिद्धान्त का तात्पर्य है कि- 
(1) संविधान के कुछ लक्षण ऐसे अनिवार्य हैं‚ कि उनका निराकरण नहीं किया जा सकता 

(2) मूल अधिकारों को न कम किया जा सकता है‚ न उनको छीना जा सकता है 

(3) संविधान का संशोधन केवल अनुच्छेद 368 में विहित प्रक्रिया से ही किया जा सकता है 

(4) संविधान की उद्‌देशिका का संशोधन नहीं किया जा सकता‚ क्योंकि वह संविधान का भाग नहीं है और साथ ही वह संविधान की आत्मा को प्रतिबिंबित करती है 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 38. भारत में समाचार पत्रों का स्वातंत्र्य 
(1) संविधान के अनुच्छेद 19 ( 1 ) (1) में विशेष रूप से उपबंधित है। 

(2) संविधान के अनुच्छेद 19 ( 1 ) (1) में प्रत्याभूत अभिव्यक्ति के व्यापक स्वातंत्र्य में निहित है 

(3) संविधान के अनुच्छेद 361 क के उपबंधों द्वारा प्रत्याभूत है 

(4) देश में विधि के शासन के प्रवर्तन से ही उद्‌भूत होता है 
उत्तर– (2) 

प्रश्न 39. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(1) राज्य सभा के सभी सदस्यों का निर्वाचन राज्यों की विधान सभाएं करती हैं 

(2) उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है‚ अत: राज्य सभा का कोई सदस्य ही उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है 

(3) लोक सभा और राज्य सभा में एक बात में अंतर है कि लोक सभा का निर्वाचन तो कोई प्रत्याशी भारत के किसी भी राज्य से लड़ सकता है 

(4) भारत के संविधान में राज्य सभा के नामित सदस्य की मंत्रिपद पर नियुक्ति का स्पष्ट शब्दों में निषेध है 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 40. निम्नलिखित में से किनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है? 
1. वित्त आयोग का अध्यक्ष 
2. योजना आयोग का उपाध्यक 
3. संघ राज्य-क्षेत्र का मुख्य मंत्री नीचे दिए हुए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए- 
(1) केवल 1 

(2) केवल 1 और 2 

(3) केवल 1 और 3 

(4) केवल 2 और 3 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 41. केन्द्र राज्य सम्बन्धों को विशेष रूप से किस प्रसंग में ‘म्यूनिसिपल सम्बन्ध कहा गया है? 
(1) विधायन के क्षेत्र में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में 

(2) वित्तीय मामलों में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में 

(3) प्रशासनिक क्षेत्र में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में 

(4) योजना प्रक्रम में राज्य पर केन्द्र के नियंत्रण के प्रसंग में 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 42. उच्चतम न्यायालय की परामर्शी अधिकारिता के विषय में निम्नांकित में से कौन से कथन सही हैं? 
1. उच्चतम न्यायालय के लिए यह बाध्यकारी है‚ कि वह राष्ट्रपति द्वारा निर्देशित किसी भी मामले में अपना मत व्यक्त करे 
2. परामर्शी अधिकारिता की शक्ति के अधीन प्राप्त किसी निर्देश पर उच्चतम न्यायालय की पूर्ण पीठ सुनवाई करती है 
3. परामर्शी अधिकारिता के अधीन प्राप्त निर्देश पर व्यक्त किया हुआ उच्चतम न्यायालय का मत सरकार पर बाध्यकारी नहीं होता 
4 . उच्चतम न्यायालय को उसकी परामर्शी अधिकारिता की शक्ति के अधीन एक बार में केवल एक ही निर्देश भेजा सकता है नीचे दिए हुए कूटों की सहायता से उत्तर का चयन कीजिए- 
(1) 1 और 2 

(2) 1 और 3 

(3) 2 और 3 

(4) 2 और 4 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 43. धनी अधिक धनी होते जा रहे है और निर्धन अधिक निर्धन यह जानने के लिए किस बात की तुलना करना आवश्यक है? 
(1) विविध क्षेत्रों में विविध अवधियों के थोक मूल्य सूचकों की 

(2) विविध अवधियों में समरूप वर्ग के आयकरदाताओं की आय के वितरण की 

(3) समय विशेष पर विविध वर्गों के आयकरदाताओं की आय के वितरण की 

(4) विविध अवधियों में धनी और निर्धन‚ दोनों वर्गों के व्यक्तियों को खाद्यान्नों की उपलब्धता की 
उत्तर–(2)

प्रश्न 44. रुपये की परिवर्तनीयता का तात्पर्य है- 
(1) रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना

(2) रुपये के मूल्य को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना 

(3) रुपये को अन्य प्रमुख मुद्राओं और अन्य प्रमुख मुद्राओं को रुपये में मुक्त रूप में परिवर्तित करके देने की अनुमति 

(4) मुद्राओं के लिए भारत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार का विकास करना 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 45. मुद्रा के अवमूल्यन का अर्थ है- 
(1) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मुद्रा विशेष का मूल्य घट जाना 

(2) मुद्रा विशेष को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपना उचित मूल्य अंकवाने देना 

(3) कुछ पूर्व निर्धारित मुद्राओं के समूह के मूल्य में आने वाले परिवर्तनों के साथ मुद्रा विशेष का मूल्य निर्धारित करना 

(4) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष‚ विश्व बैंक और प्रमुख व्यापार सहभागियों के साथ बहुपक्षीय परामर्श करके मुद्रा विशेष का मूल्य निर्धारित करना 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 46. निम्नलिखित में से किस कर का आरोपण केन्द्र करता है‚ किन्तु संग्रह और विनियोजन राज्य करते हैं? 
(1) स्टाम्प शुल्क 

(2) यात्री और माल कर 

(3) संपदा शुल्क 

(4) समाचार पत्रों पर कर 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 47. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य है-
(1) बैंकों से अन्तर्राष्ट्रीय जमा राशियों की व्यवस्था करना 

(2) सदस्य देशों की भुगतान संतुलन सम्बन्धी समस्याओं के समाधान में सहायता करना 

(3) विश्व बैंक की निजी क्षेत्रक उधारदाता शाखा के रूप में काम करना 

(4) विकासशील देशों के लिए निवेश ऋणों की वित्त व्यवस्था करना 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 48. उचित रीति से कटे हीरे की असाधारण चमक का आधारभूत कारण यह है कि- 
(1) उसमें अति उच्च पारदर्शिता होती है 

(2) उसका अति उच्च अपवर्तन सूचकांक होता है 

(3) वह बहुत कठोर होता है 

(4) उसके सुनिश्चित विदलन-तल होते हैं 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 49. प्रकाश की गति किस के बीच से जाते हुए न्यूनतम होगी? 
(1) कांच 

(2) निर्वात

(3) जल 

(4) वायु 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 50. किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है जिसे वह- 
(1) अवशोषित करता है 

(2) अपवर्तित करता है 

(3) परावर्तित करता है 

(4) प्रकीर्ण करता है 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 51. सामान्यत: स्त्रियों की आवाज का तारत्व-
(1) पुरुषों की तुलना में अधिक होता है 

(2) पुरुषों की तुलना में मामूली कम होता है 

(3) पुरुषों की तुलना में बहुत कम होता है 

(4) उतना ही होता है जितना पुरुषों की आवाज का 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 52. पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्योंकि- 
(1) जमने पर बोतल सिकुड़ती है 

(2) जमने पर जल का आयतन घट जाता है 

(3) जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है 

(4) कांच ऊष्मा का कुचालक है 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 53. हाइड्रोजन गैस का एक मोल (अणु ग्राम) ऑक्सीजन आधिक्य में जल कर 290 किग्रा. ऊष्मा देता है। उन्ही परिस्थितियों में 4g (ग्राम) हाइड्रोजन गैस के जलने पर कितनी ऊष्मा उत्पन्न होगी 
(1) 145 किग्रा. 

(2) 290 किग्रा. 

(3) 580 किग्रा. 

(4) 1160 किग्रा. 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 54. मोनाजाइट किसका अयस्क है? 
(1) जर्कोनियम 

(2) थोरियम 

(3) ट्राइटेनियम 

(4) लौह 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 55. जस्तेदार लोहे की चादरें जंग से बची रहती हैं क्योंकि उनमें निम्नलिखित की परत विद्यमान होती है-
(1) सीसा 

(2) क्रोमियम 

(3) यशद 

(4) वंग 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 56. पानी आयनिक लवण का सुविलायक है क्योंकि- 
(1) उसका क्वथनांक उच्च है 

(2) उसका द्विधु्रव आघूर्ण अधिक है 

(3) उसकी विशिष्ट ऊष्मा अधिक है 

(4) उसका कोई रंग नहीं होता 
उत्तर–(2) 

प्रश्न 57. मच्छर-क्राइल में प्रयोग होने वाला पाइरेथ्रिन प्राप्त होता है- 
(1) एक बीजीय पौधे से 

(2) एक कीट से 

(3) एक जीवाणु से 

(4) एक कवक से 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 58. मानव भ्रूण का हृदय कब स्पन्दन करने लगता है? 
(1) अपने परिवर्धन के प्रथम सप्ताह में 

(2) अपने परिवर्धन के तृतीय सप्ताह में 

(3) अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में 

(4) अपने परिवर्धन के छठें सप्ताह में 
उत्तर–(3) 

प्रश्न 59. ‘परखनली शिशु’ के मामले में- 
(1) निषेचन परखनली के अंदर होता है 

(2) शिशु का परिवर्धन परखनली के अंदर होता है

(3) निषेचन माता के शरीर से बाहर होता है 

(4) अनिषेचित अंड का परखनली के अंदर परिवर्धन होता है 
उत्तर–(1) 

प्रश्न 60. किसी वयस्क कामगार के लिए एक दिन के संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट खाद्य और कुल प्रोटीन खाद्य (उत्कृष्ट और निम्न दोनों ही) का क्रमश: तौल होना चाहिए- 
(1) 600 ग्राम और 420 ग्राम 

(2) 600 ग्राम और 600 ग्राम 

(3) 420 ग्राम 600 ग्राम 

(4) 420 ग्राम और 420 ग्राम
उत्तर–(1) 

प्रश्न 61. निम्नलिखित में से किस विटामिन को हॉर्मोन माना जाता है? 
(1) A 

(2) B 

(3) C 

(4) D 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 62. दूध को पचाने के लिए आवश्यक एन्जाइम रेनिन और लैक्टेस‚ मानव शरीर में कितने वर्ष की आयु में लुप्त हो जाते हैं? 
(1) दो वर्ष 

(2) तीन वर्ष 

(3) पांच वर्ष 

(4) आठ वर्ष 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 63. किस प्राणी के जीवद्रव्य में हीमोग्लोबिन का विलय हो जाता है? 
(1) मेढक 

(2) मत्स्य 

(3) मानव 

(4) केंचुआ 
उत्तर–(4) 

प्रश्न 64. विकास के उत्परिवर्तन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था- 
(1) हक्सले ने 

(2) डार्विन ने 

(3) लैमार्क ने 

(4) ह्यूगो डी व्रीज ने 

उत्तर–(4)

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal