JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes |  सूक्ष्मजीव  

   JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 3


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) यीस्ट का उपयोग किसके उत्पादन में किया जाता है-
(क) चीनी
(ख) एल्कोहल
(ग) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 
(घ) ऑक्सीजन

(ii) निम्न में से कौन सा प्रतिजैविक है?
(क) सोडियम बाइकार्बोनेट
(ख) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(ग) एल्कोहल
(घ) यीस्ट

(iii) सूक्ष्मजीव कहाँ पाये जाते हैं।
(क) जल 
(ख) वायु 
(ग) मिट्टी 
(घ) इनमें सभी

(iv) सबसे पहले कौन-सा प्रतिजैविक खोजा गया था।
(क) पेनिसिलीन 
(ख) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(ग) टेट्रासाइक्लिन 
(घ) इनमें से कोई नहीं

(v) चीनी को एल्कोहल में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
(क) मोल्डिंग
(ख) किण्वन
(ग) नाइट्रोजन स्थिरीकरण 
(घ) संक्रमण

(vi) संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक हैं ?
(क) चींटी
(ख) ड्रेगन मक्खी
(ग) मकड़ी
(घ) घरेलू मक्खी

(vii) डेंगू परजीवी का वाहक है।
(क) मादा एडीस मच्छर
(ख) घरेलू मक्खी
(ग) मादा एनोफिलीज मच्छर 
(घ) कॉकरोच
उत्तर―(i)-(ख), (ii)-(ख), (iii)-(घ), (iv)-(क), (v)-(ख),
(vi)-(घ), (vii)-(क)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) .............दूध को दही में परिवर्तित कर देती है।
(ii) हैजा ...............के द्वारा होता है।
(iii) .............. जीवाणु लेग्यूम पौधे की जड़ों तथा ग्रंथियों में
पाए जाते हैं।
(iv) पोलियो ................के द्वारा उत्पन्न होता है।
(v) गेहूँ की रस्ट ................... के कारण होती है।
(vi) चेचक के टीके की खोज ................ने की थी।
(vii) रोगाणुओं से लड़ने के लिए हमारा शरीर ...........उत्पन्न
करता है।
उत्तर―(i) लैक्टोबेसिलस (ii) जीवाणु (iii) राइजोबियम (iv) जाइरस
(v) कवक (vi) एडवर्ड जेनर (vii) प्रतिरक्षा।

प्रश्न 3. कॉलम 'क' के जीवों का मिलान कॉलम 'ख' से करें-
कॉलम―'क'                          कॉलम –'ख'
(i) जीवाणु                           (i) हैजा का कारक
(ii) राइजोवियम                   (ii) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(iii) लैक्टोबैसिलस               (iii) दही का जमना
(iv) यीस्ट                           (iv) ब्रेड की बेकिंग
(v) एक प्रोटोजोआ              (v) मलेरिया का कारक
(vi) एक विषाणु                  (vi) एड्स का कारक
उत्तर―(i) - (v), (ii) - (i), (iii)-(ii), (iv)-(iii), (v)-(iv),
(vi)-(vi).

प्रश्न 4. सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं।
उत्तर―सूक्ष्मजीवों को मुख्य चार वर्गों में बाँटा गया है–(i) जीवाणु
(ii) कवक (iii) प्रोटोजोआ (iv) शैवाल (v) विषाणु।

प्रश्न 5. प्रमुख प्रतिजैविक के नाम लिखिए।
उत्तर― प्रमुख प्रतिजैविक का नाम- स्ट्रेप्टोमाइसिन, परिथ्रोमाइसिन
और टेट्रासाइविलना

प्रश्न 6. मनुष्य में फफूंद से उत्पन्न दो रोगों का नाम लिखिए।
उत्तर― (i) डर्मेटाइटिस, (ii) एक्जिमा, (iii) एसपरगिलोशिश।

प्रश्न 7. खाद्य में परिक्षण में प्रयुक्त दो रासायनिक परिरक्षकों
के नाम बताएँ।
उत्तर―चीनी, नमक एवं सोडियम ।

प्रश्न 8. हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में बताएँ।
उत्तर―उपयोगी सूक्ष्मजीव-(i) लैक्टोबैसिलस-यह जीवाणु दूध को
दही में परिवर्तित करता है। (ii) राइजोबियम-यह जीवाणु खेतों में नाइट्रोजन
स्थिरीकरण करता है। (iii) यीष्ट-यह जीवाणु एल्कोहल बनाने में सहायता
करता है।

प्रश्न 9. प्रतिजैविक क्या है ? इसके उपयोग में कौन-कौन सी
सावधानियाँ रखनी चाहिए ?
उत्तर―प्रतिजैविक-शरीर की बीमारी से लड़ने के लिए उपयोग किया
गया रासायनिक पदार्थ, जिनका निर्माण सूक्ष्म जीवों द्वारा होता है, प्रतिजैविक
कहलाता है।
प्रतिजैविक का अधिक प्रयोग हमारे शरीर में उपस्थित उपयोगी
जीवाणु को भी नष्ट कर देता है। विषाणु से उत्पन्न रोगों के लिए प्रतिजैविक
असरकारक नहीं होता है।

प्रश्न 10. भोज्य पदार्थों के परिरक्षण के विभिन्न उपायों को
बताएँ।
उत्तर―भोज्य पदार्थों के परिरक्षण के विभिन्न उपाय निम्न हैं-
(i) नमक द्वारा परिरक्षण–नमक का उपयोग मांस एवं मछली को
लम्बे समय तक परिरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

(ii) चीनी द्वारा परिरक्षण –चीनी खाद्य पदार्थों में मौजूद नमी को
कम कर जीवाणुओं की वृद्धि को रोक देती है।

(iii) तेल एवं सिरके द्वारा परिरक्षण –ये जीवाणुओं को मार कर
भोजन को सुरक्षित रखते हैं। इस विधि से सब्जियाँ, फल, मांस मछली
आदि का परिरक्षण किया जाता है।

(iv) गर्म एवं ठंडा करना –घरों में सब्जियाँ या अन्य कई चीजों को
फ्रिज में रख कर खराब होने से बचाते हैं तथा उबाल कर सूक्ष्मजीवों को
नष्ट देते हैं।

(v) भंडारण एवं पैकिंग –आजकल वायुरोधी सील के द्वारा खाद्य
पदार्थों का परिरक्षण किया जाता है।

प्रश्न 11. टीकाकरण क्या है ? यह हमारे लिए क्यों आवश्यक
है ?
उत्तर―टीकाकरण-जब रोगकारक सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में प्रवेश
करते हैं, तब हमारे शरीर को उनसे लड़ने के लिए प्रतिरक्षी उत्पन्न कराते
हैं। यह प्रक्रिया टीकाकरण कहलाती है।
     हमारे शरीर को यह स्मरण रहता है कि वह उन्हीं सूक्ष्मजीव के शरीर
में पुनः प्रवेश करने पर किस प्रकार उनसे लड़े।
      टीकाकरण में मृत या निष्क्रिय सूक्ष्मजीवों को स्वस्थ मनुष्य का शरीर
प्रतिरक्षी उत्पन्न करता है तथा उस रोगकारक को नष्ट करता है। यह
प्रतिरक्षी हमारे शरीर के लिए बनते हैं तथा उस रोगकारक सूक्ष्मजीव से
हमारी सुरक्षा करते हैं।

प्रश्न 12. कोशिका के आकार का जीवों के आकार के साथ
कोई सम्बन्ध नहीं होता। क्या आप इससे सहमत है ? अपने उत्तर का
कारण बताइएँ।
उत्तर― पाठ-1 का उत्तर संख्या-10 देखें।

                                          ■■

  FLIPKART

और नया पुराने