JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

   Jharkhand Board Class 8 Moral Education Notes | निर्माणों के पावन युग में  

 JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science)  Moral Education Chapter 5


प्रश्न 1. निर्माणों के इस युग में हमें किन-किन बातों का ध्यान
रखना चाहिए?
उत्तर : निर्माणों के इस युग में चरित्र-निर्माण, स्वार्थ, संघर्षशीलता,
अनुसंधान, शील, विनय, शिक्षा, संस्कृति का सम्मान, मानव कल्याण
आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए।

प्रश्न 2. "मानव-कल्याण के अभाव में विज्ञान व्यर्थ है।"
अपना विचार दीजिए।
उत्तर : मानव की आवश्यकताओं को सुविधापूर्ण ढंग से सुलभ कराने
की तकनीक का आधार ही विज्ञान है । विज्ञान ही सुविधाएँ बढ़ाता, विकास
की ओर ले जाता है। लेकिन इसका दुरुपयोग या गलत तरीके से उपयोग
नाशक भी होता है। अत: विज्ञान का उद्देश्य मानव-कल्याण मात्र होना
चाहिए, अन्यथा सृष्टि का अंत संभव है।

प्रश्न 3. आपके विचार से वर्तमान युग में चरित्र-निर्माण क्यों
जरूरी है?
उत्तर : वर्तमान युग विज्ञान के सफलतम प्रयोग के कारण यांत्रिक हो
गया है। मानवीय क्रिया-कलाप भी यांत्रिक होती जा रही है। लोगों की
जीवन यात्रा स्वार्थ व लोभ से प्रारम्भ होती है और यह सुरसा के मुँह की
तरह फैलती जा रहा है। चारित्रिक पतन के कारण घर, परिवार, समाज,
देश सभी छिन्न-भिन्न हो रहे हैं । चारित्रिक विकास के बल पर हम सफलता
की सीढ़ी चढ़ते हुए शिखर तक पहुँच सकते हैं। अतः मेरे विचार से
वर्तमान युग में चरित्र-निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

प्रश्न 4. हम अपने और अपनी आनेवाली पीढ़ी का चरित्र-निर्माण
कैसे कर सकते हैं?
उत्तर : चरित्र-निर्माण एक सतत प्रक्रिया है, अत: बच्चों में प्रारम्भ
से चरित्र निर्माण पर ध्यान देना होगा। उसे किताबी ज्ञान के साथ-साथ
व्यावहारिक ज्ञान भी उपलब्ध कराने होंगे। पौराणिक व लोक-कथाओं
को सुनाने के साथ-साथ खुद को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना
होगा । इस प्रकार हम अपने और आने वाली पीढ़ी का चरित्र निर्माण
कर सकते हैं।

                                       ■■

  FLIPKART

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें