JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 8 Moral Education Notes | पंचामृत  

 JAC Board Solution For Class 8TH (Social Science)  Moral Education Chapter 9


प्रश्न 1. निम्नांकित कथनों से आप सहमत हैं या असहमत-
(क) बचपन में सुनी हुई बातों का असर जीवन भर रहता है।
(ख) भूत-प्रेत की मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता है।
(ग) आत्मविश्वास की कमी के कारण हो भय होता है।
(घ) अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि अफवाहें
अकसर गलत होती हैं।
(ङ) हमें किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।
उत्तर― (क) सहमत ।
(ख) सहमत ।
(ग) सहमत ।
(घ) सहमत ।
(ङ) सहमत।

प्रश्न 2. उदार हृदय वाले लोगों की क्या-क्या विशेषताएँ होती
हैं?
उत्तर : उदार हृदय वाले व्यक्ति सम्पूर्ण संसार को ही अपना परिवार
मानते हैं। उनमें अपने पराये का भेद नहीं होता है। वे सबों का उपकार
करते हैं । उनमें स्नेह, प्रेम, भाईचारा, परोपकार, नम्रता, सहनशीलता आदि
अच्छे चारित्रिक गुण विद्यमान होते हैं।

प्रश्न 3. "कोई भी कार्य परिश्रम करने पर ही पूरा होता है,
केवल कल्पना करने से नहीं।" क्या आप इस बात से सहमत हैं ?
तर्कसहित अपना विचार दीजिए।
उत्तर : "कोई भी कार्य परिश्रम करने पर ही पूरा होता है, केवल
कल्पना करने से नहीं।" मैं इस बात से पूर्णत: सहमत हूँ। उदाहरण के
रूप में यदि कोई किसान फसल उगाने की सोचता है, वह कल्पना करे
कि मैंने खेत जोत दिया, बीज बो दिया, सिंचाई कर अब फसल पकने पर
काटेंगे। यह काल्पनिक फसल कभी नहीं उगेगी। उसे वास्तव में खेत
जोतना, बीज बोना, सिंचाई करना पड़ेगा अर्थात् कठिन परिश्रम करना
पड़ेगा और तब लम्बे इंतजार के बाद फसल काट पाएगा।

प्रश्न 4. “व्यवहार से ही मित्र और शत्रु पैदा होते हैं।" कोई
भी व्यक्ति आपका शत्रु न बने इसके लिए आपका व्यवहार कैसा
होना चाहिए?
उत्तर : मित्र और शत्रु होते नहीं बल्कि पैदा किए जाते हैं। जिसके
साथ हमारा व्यवहार अच्छा व मित्रवत् होता है, वह हमारा मित्र बन जाता
है और जिसके साथ हमारा व्यवहार बुरा होता है, वह शत्रु बन जाता है।
कोई भी व्यक्ति हमारा शत्रु न बने. इसके लिए हमारा व्यवहार सबों के
साथ स्नेहयुक्त, मित्रवत् और आदरयुक्त होना चाहिए। हमें दूसरे की
कमियों को उजागर नहीं करना चाहिए, बल्कि उसके सद्गुणों को उभारना
चाहिए।

प्रश्न 5. दुष्ट लोगों की पहचान आप किस प्रकार कीजिएगा?
उत्तर: दुष्ट व्यक्ति स्वभाववश दुष्टता करता है, अर्थात् व्यक्ति के
स्वभाव और व्यवहार से ही ज्ञात हो जाता है कि वह दुष्ट व्यक्ति है या
सज्जन व्यक्ति ।

प्रश्न 6. आचरण नष्ट होने पर सब कुछ नष्ट हो जाता है,
कैसे?
उत्तर : आचरण अर्थात् चरित्र जब नष्ट हो जाता है, अर्थात् व्यक्ति
का शील-गुण भ्रष्ट हो जाता है तो उसे जगह-जगह अपमानित होना पड़ता
है। लोगों का उस पर से विश्वास उठ जाता है। सब कुछ रहते हुए भी
दयनीय हो जाता है, इस प्रकार आचरण नष्ट होने से सब कुछ नष्ट हो
जाता है।

प्रश्न 7. अच्छे विद्यार्थी के गुणों की एक सूची बनाइए ।
उत्तर : अच्छे या आदर्श विद्यार्थी में ये गुण कहे गए हैं, कुत्ते की तरह
निद्रा, बगुले की तरह स्थितप्रज्ञ, कौओं की चेष्टा, अल्पहारी, गृहत्यागी,
सदैव जिज्ञासु, अभिवादनशील, बड़ों की सेवा करनेवाला, गुरु का उपदेश
माननेवाला, सहपाठी से मित्रता. छोटे से स्नेह आदि ।

                                             ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal