JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | वन हमारी जीवन रेखा है  

  JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 10 


                                             अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही उत्तर लिखें।
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है?
(क) गोंद
(ख) प्लाईवुड
(ग) सील करने की लाख
(घ) कैरोसीन

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(क) वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं
(ख) वन में पादप एवं जन्तु एक दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं
(ग) वन, जलवायु और जलचक्र को प्रभावति करते हैं
(घ) मृदा, वनों की वृद्धि और पुर्नजनन में सहायक होते हैं

(iii) सूक्ष्म जीवों द्वारा मृत पौधों पर क्रिया करने से बनने वाले एक
उत्पाद का नाम है—
(क) बालू
(ख) मशरूम
(ग) ह्यूमस
(घ) काष्ठ

(iv) प्रदूषण का मुख्य कारण है—
(क) वनों की कटाई 
(ख) वर्षा की अधिकता
(ग) वनों का संरक्षण 
(घ) बढ़ती जनसंख्या

(v) पौधे श्वसन क्रिया में ग्रहण करते हैं—
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) नाइट्रोजन
(घ) ओजोन
उत्तर— (i) - (घ), (ii) - (घ), (iii)- (ग), (iv)-(क), (v)-(ख)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
(क) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पौधों की ........
....... में सहायता करते हैं।
(ख) वन, परिशुद्ध करते हैं ......... और ........ को।
(ग) शाक वन में .............परत बनाते हैं।
(घ) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद ........... को समृद्ध
करते हैं।
उत्तर—(क) परागण, (ख) हवा, जल (ग) सबसे निचली (घ) मृदा ।

3. सही या गलत का चिन्ह कीजिए—
(क) खाद्य जल द्वारा ऊर्जा का प्रवाह होता है।
(ख) पौधे श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं।
(ग) क्षयमान पत्तियों को अपघटक पोषक तत्वों में परिवर्तित करते हैं।
(घ) वन वर्षों में वृद्धि करते हैं।
(ङ) वन ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं।
उत्तर—(क) सही (ख) गलत (ग) सही (घ) सही (ङ) सही

4. मिलान कीजिए—
खण्ड 'क'                     खण्ड 'ख'
(a) हरे पौधे                 (i) नीम
(b) ह्यूमस                  (ii) हरे पौधे
(c) औषधीय पौधे        (iii) जीव
(d) स्वपोषी                 (iv) उर्वरता
(e) परपोषी                 (v) वन
उत्तर— (a) - (v), (b) -(iv), (c)-(i), (d) - (ii), (e) - (iii).

5. समझाइये कि 'वन' बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं?
उत्तर— वनों में वर्षा का जल वृक्षों की शाखाओं, पत्तियों और तने से होकर
नीचे की झारियों और शाखाओं पर धीरे-धीरे गिरता है। थोड़ी देर
बाद वर्षा होने से बाद वर्षा के जल का जमाव कहीं नहीं रहता है।
वन, वर्षा जल के प्राकृतिक अवशोषण का कार्य करते हैं और उसे
अवस्त्रावित होने देते हैं। यह वर्ष भर भौम जल स्तर को बनाये
रखने में सहायक होते हैं। वन बाढ़ों का नियंत्रण करने में सहायक
होते हैं और नदियों के जलप्रवाह में जल के प्रवाह को बनाए रखने
में भी सहायक होते हैं। इसके विपरीत यदि वृक्ष न हो तो वर्षाजल
सीधे भूतल पर गिरकर आस-पास के क्षेत्र में भर सकता है। तेज
वर्षा मृदा की ऊपरी उपजाऊ परत को क्षति पहुंचा सकती है। वृक्षों
तथा अन्य पौधों की जड़ सामान्य मृदा को एक साथ बाँधे रखती
है। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मृदा वर्षाजल के साथ बह जाती
है, अर्थात् उसका अपरदन हो जाता है।

6. अपघटक किन्हें कहते हैं? ये वन में क्या कार्य करते हैं?
उत्तर— अपघटक एक सूक्ष्म जीव है जो मृत पौधों और जंतु ऊत्तकों का
सेवन करते हैं ताकि इससे ह्यूमस बने। अपघटक वन में उगने
वाले पौधों के लिए पोषक तत्वों की आपूर्ति को बनाए रखने में
सहायक होते हैं इस प्रकार वन एक "गतिक सजीव इकाई" है
जो जीवन और क्षमता से भरपूर है।

7. बताइये समझाइये कि वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है?
उत्तर— सूक्ष्मजीवों के अलावे मृत जंतु, गिद्धों, कौओं, गीदड़ों और कीटों
के भोजन बन जाते हैं। इस प्रकार पोषक तत्वों का चक्र चलता
रहता है, जिससे वन में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है।

8. ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताएँ, जिन्हें हम वनों से प्राप्त
करते हैं।
उत्तर— गोंद, प्लाइवुड, सील करने की लाख, जड़ी-बूटी, मशरूम।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal