JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | अपशिष्ट जल-कारण व निपटान  

   JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 4 


                                                     अभ्यास

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) नालियाँ ............... और ............ के द्वारा अवरुद्ध हो
जाती हैं।
(ख) घरों द्वारा निर्मुक्त किए जाने वाला अवशिष्ट जल .........
कहलाता है।
(ग) वाहित मल में जीवाणु .............. रोग उत्पन्न करते हैं।
(घ) अपशिष्ट जल उपचार के सह-उत्पाद ......................
और .......... है।
उत्तर― (क) कचरे, अपशिष्ट (ख) वाहित मल (ग) दुर्गंध और संक्रामक
(घ) आपंक, बायोगैस

2.खण्ड 'क' के लिए दिए शब्दों का मिलान खंड 'ख' से
कीजिए:
खण्ड 'क'                                    खण्ड 'ख'
अकार्बनिक अशुद्धियाँ                   फॉस्फोरस
जीवाणु                                       नाइट्रेट, धातुएँ
पोषक तत्व                                 हैजा, टाइफाइड
कार्बनिक अशुद्धियाँ                      मानव मल, यूरिया(मूत्र)
उत्तर― अकार्बनिक अशुद्धियाँ        नाइट्रेट, धातुएँ
जीवाणु                                       हैजा, टाइफाइड
पोषक तत्व                                 फॉस्फोरस
कार्बनिक अशुद्धियाँ                      मानव मल, यूरिया (मूत्र)

3. सही उत्तर के आगे (✓) लगाइए:—
(i) दूषित जल में ऑक्सीजन की मात्रा स्वच्छ जल की अपेक्षा—
(क) अधिक होती है।
(ख) दुगुनी होती है।
(ग) कम होती है।
(घ) बराबर होती है।

(ii) वर्मी कम्पोस्ट तैयार होती है—
(क) जीवाणु से
(ख) विषाणु से
(ग) दीमक से
(घ) पॉलीथीन की थैलियाँ से

(iii) जैव अनिम्नीकृत कचरा का उदाहरण है—
(क) फलों के छिलके
(ख) मलमूत्र
(ग) पौधों के अवशेष 
(घ) पॉलीथीन की थैलियाँ

(iv) दूषित जल जनित रोग है—
(क) रेबीज
(ख) डेंगू
(ग) रक्त अल्पता
(घ) मलेरिया

(v) निम्न में से कौन-सा दूषित जल उपचार के उत्पाद है—
(क) बायोगैस
(ख) स्लज(कीचड़)
(ग) बायोगैस एवं स्लज 
(घ) जलवाहक

(vi) मनुष्यों की विभिनन गतिविधियों द्वारा जल को प्रदूषित करने
का कारण कई जल जनित बीमारियाँ फैलती है। निम्न में से
कौन-सी जलजनित बीमारी नहीं है—
(क) हैजा
(ख) टाईफाइड
(ग) दम्मा
(घ) पेचिश
उत्तर— (i)-(ग), (ii) - (घ), (iii) - (घ), (iv) - (घ), (v) - (ख), (vi)-(ग)।

4. जल-जनित किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए?
उत्तर— मलेरिया, डेंगू

5. दूषित जल क्या है? यह कहाँ-कहाँ से निकलती है?
उत्तर— घर से निकलने वाले मल-मूत्र इत्यादि अविकार पदार्थ जो कि अन्य
साफ जल को प्रदूषित करते है दूषित जल कहलाते हैं। यह उद्योग,
होटल, अस्पताल, घर, स्कूल इत्यादि जगहों से निकलता है।

6. जैव निम्नीकृत कचरे के तीन उदाहरण बताइए?
उत्तर— जैव निम्नीकृत कचरे के तीन उदाहरण निम्नलिखित हैं—
(i) कम्पोस्ट खाद (ii) बायोगैस (iii) जलवाहक

7. खुली नालियों के जाम होने के मुख्य कारण क्या है?
उत्तर— खुली नालियों के जाम होने के मुख्य कारण ठोस कचरा है।
जैसे—प्लास्टिक, कपड़ा इत्यादि।

8. शहरों में नगर निगम का कार्य बंद हो जाने पर क्या होगा?
उत्तर— शहरों में नगर-निगम का कार्य बंद होने पर हर तरफ गंदगी फैल
जाएगी। कचरे को असमान तरीके के होने से हर तरफ बीमारियाँ
फैल जाएगी तथा नदियों का साफ एवं स्वच्छ जल गंदा होने
लगेगा।

9. अशुद्ध जल को साफ करने वाले तीन पदार्थ का नाम
लिखिए?
उत्तर— अशुद्ध जल को साफ करने वाले तीन निम्नलिखित पदार्थ है—
(i) फिटकरी (ii) सूती कपड़े (iii) पानी को उबालकर

10 . जल के दूषित होने में कौन से कारक जिम्मेवार है ?
उत्तर— वाहित मल द्रवरूपी अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो जल को दूषित
होने में कारक है।

11. आप अपने घर तथा विद्यालय से निकलने वाले वाहित मल
का निपटान या उपयोग किस तरह करेंगे?
उत्तर— वाहित मल कई स्रोतों से प्रतिदिन बाहर निकलता है। इसलिए इसे
नदियों में प्रवाहित करने से पूर्व उपचारित करना आवश्यक है।
शहरों में वाहित मल को प्राय: भूमि के अंदर पाइपों की मदद से
सीधे जलस्रोतों में प्रवाहित कर दिया जाता है। भूमि के अंदर स्थित
इन पाइपों के जाल को सीवर कहा जाता है, जो जलीय स्थान तक
ले जाते हैं। सीवर के ऊपर जगह-जगह पर 'मेन-होल' होते हैं।
मेनहोल के द्वारा इन सीवरों की सफाई की जाती है। जलीय कचरों
को सीधे जल स्रोतों से प्रवाहित करने के पूर्व उपचारित करना
अवाश्यक है। इसके उपचार की प्रक्रिया निम्नांकित तीन चरणों
पूर्ण होती है—
(i) प्राथमिक उपचार (ii) द्वितीयक उपचार (iii) तृतीयक उपचार

12. प्लास्टिक का उपयोग आज हर जगह खाद्य सामाग्री (कच्चा
या पक्का) रखने में किया जाता है? उपयोग के बाद इसका
सही नियमन कैसे कर सकते हैं?
उत्तर—प्लास्टिक का उपयोग के बाद इसे नष्ट न होने वाले ठोस कूड़े के
साथ अलग कूड़ेदान में रखिये जिससे इन्हें साथ में एक गढ्ढे में
भरा जा सके।

13. वाहित मल का सही निपटान क्यों आवश्यक है?
उत्तर— वाहित मल का सही निपटान इसलिए आवश्यक है क्योंकि इनका
सही निपटान नहीं किया गया तो ये इधर-उधर फैल कर गंदगी
फैलाएँ। जिससे तरह-तरह की बीमारी उत्पन्न होगी।

14. कीटनाशकों तथा उर्वरकों के बेतहाशा उपयोग से कैसे जल
दूषित हो रहा है?
उत्तर— कीटनाशकों तथा उर्वरकों के बेतहाशा उपयोग से जल भी दूषित
हो रहा है। जब कीटनाशक तथा उर्वरकों को खेतों में उपयोग करने
के बाद खेतों से निकलने वाले पानी में उनकी मात्रा होती हैं जो
कि सीधे नालों में और नालों से नदियों में मिलकर उसे दूषित करते
है।

15. जैविक खाद किस तरह रासायनिक खाद से बेहतर है?
उत्तर— जैविक खाद रासायनिक खाद से बेहतर है क्योंकि जैविक खाद
रोजाना जीवन उपयोगी व्यर्थ चीजों को बायोगैस के द्वारा कम्पोस्ट
बनाया जाता है जिससे किसी को कोई हानि नहीं पहुँचती है।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal