JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

 Jharkhand Board Class 7TH Moral Notes | समय की पाबंदी 

JAC Board Solution For Class 7TH Moral Chapter 2

                                                       2. समय की पाबंदी

1. दिए गए विकल्पों मे से तीन सही एवं एक गलत है। गलत
विकल्प पर सही का निशान लगाइए।
(i) समय के पाबन्द थे
(क) गांधी जी
(ख) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(ग) दोनों
(घ) दोनों में से कोई नहीं

(ii) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर :
(क) समाज सुधारक थे 
(ख) समय के पाबंद थे
(ग) हास्य कलाकार थे 
(घ) स्वाधीनता सेनानी थे

(iii) गांधी जी:
(क) भारत के प्रधानमंत्री थे।
(ख) अहिंसा के पुजारी थे।
(ग) सभी धर्मों का आदर करते थे।
(घ) समयपालन के लिए प्रसिद्ध थे।

(iv) समय-पालन के लिए आप करते हैं:
(क) समय का विभाजन 
(ख) घड़ी का उपयोग
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

(v) समय का निर्धारण की जरूरत है
(क) पढ़ने के लिए 
(ख) हंसने के लिए
(ग) टेलिविजन देखने के लिए 
(घ) खेलने के लिए
उत्तर— (i)-(ग), (ii)- (क), (iii) -(घ), (iv) -(ग), (v)-(क)।

2. समय की पाबंदी' से आप क्या समझते हैं? यह हमारे लिए क्यों
जरूरी है?
उत्तर— समय की पाबंदी' एक विशेष गुण है जिससे किसी व्यक्ति
की विश्वसनीयता बढ़ती है। समाज में ऐसे लोगों की इज्जत होती है जो
अपने कार्यों के साथ-साथ दूसरों से जुड़े कार्यों को सही समय पर पूरा
करते हैं। यह हमारे लिए जरूरी है क्योंकि इससे हम न सिर्फ अपना
बल्कि दूसरों का भी बहमूल्य समय बचाते हैं। इससे हमारा मनोबल भी
ऊँचा रहता है।

3. अनुशासित व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण गुण होता है समय की
पाबंदी।' ऐसा कहना सही है या गलत? अपना विचार दीजिए।
उत्तर— अनुशासित व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण गुण होता है समय की
पाबंदी। ऐसा कहना सही है क्योंकि अपने समय का सही तरीके से उपयोग
करना ऐसे भले लोगों की बड़ी पहचान होती है।

4. अपने जीवन की ऐसी एक घटना का वर्णन कीजिए जिसमें
समय पर कार्य नहीं कर पाने के लिए आपको दुख हुआ हो?
उत्तर― मेरे द्वारा समय पर पढ़ाई न करने की वजह से मुझे परीक्षा
देने में काफी परेशानी हुई और मुझे परीक्षा में असफलता मिली। मैं दूसरी
कक्षा में नहीं जा सका और मुझे उसी कक्षा में पढ़ना पड़ा। इस बात का
मुझे बहुत दुख हुआ।

5. इस तालिका में दैनिक कार्यों की सूची दी गई है। इस समय
तालिका को इस प्रकार पूरा कीजिए कि इसे व्यवहार में लाया
जा सके―
उत्तर―


6. एक सप्ताह तक लगातार आप अपने सभी कार्यों को निर्धारित
समय पर पूरा कीजिए एवं अनुभव के आधार पर बताइए कि
आपके जीवन में क्या अंतर आया?
उत्तर― मैंने एक सप्ताह तक लगातार सभी कार्यों को निर्धारित समय
पर पूरा किया। इसका परिणाम यह हुआ कि मुझे सफलता ही सफलता
मिली।

                                             ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal