JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes |  मानवीय पर्यावरण-बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार  

    JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Geography Chapter 7


1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) कम दूरी के यातायात के लिए सर्वाधिक उपयोग किया
जानेवाला मार्ग .............. है।
(ख) अधिक दूरी तक भारी एवं बड़े आकार के सामान को दोनों
के लिए ................ सबसे सस्ता साधन है।
(ग) सर्वाधिक महंगा यातायात का साधन ............... है।
(घ) संदेश अथवा विचार को एक स्थान से दूसरे स्थान तक
पहुँचाए जाने को ................ कहते हैं।
(ङ) मानव का स्थायी निवास............कहलाता है।
उत्तर―(क) सड़क (ख) जलमार्ग (ग) वायुमार्ग (घ) संचार
(ङ) बस्ती

2. सही उत्तर के आगे सही (✓) का चिह्न लगाइए।
(क) विश्व का सबसे ऊंचा सड़क मार्ग कौन-सा है?
(i) मनाली-लेह राजमार्ग 
(ii) कानपुर दिल्ली राजमार्ग
(iii) पटना-दिल्ली राजमार्ग

(ख) एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग कौन-सा है?
(i) भारतीय रेलमार्ग
(ii) चीन रेलमार्ग
(iii) नेपाल रेलामार्ग

(ग) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित करता है?
(i) साईकिल
(ii) घोड़ागाड़ी
(iii) बस

(घ) इनमें से कौन संचार का साधन है?
(i) टेलीफोन
(ii) मेज
(iii) पलंग
उत्तर― (क)-(i), (ख)-(i), (ग)-(iii), (घ)-(i).

3. लघु उत्तरीय प्रश्न :
(क) परिवहन के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर― परिवहन के चार प्रकार हैं―
(i) वायुमार्ग, (ii) जलमार्ग, (iii) रेलमार्ग (iv) सड़क मार्ग

(ख) जनसंपर्क माध्यम क्या है?
उत्तर― संचार के क्षेत्र में विकास से विश्व में सूचना क्रान्ति आयी है।
सूचना प्रदान करना शिक्षा एवं मनोरंजन के लिए संचार के विभिन्न साधनों 
का प्रयोग होता है। इसलिए इसको जनसंपर्क माध्यम कहते हैं। 

(ग) नगरीय बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती में अन्तर बताइए। 
उत्तर― नगरीय बस्ती मगरीय बस्तियों में छोटी एवं शहर उससे बड़ी
बस्तियाँ हैं। नगरीय क्षेत्र में लोग निर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्रों में कार्यरत
होते हैं।
            ग्रामीण बस्ती :गाँव ग्रामीण बस्ती होता है, जहाँ लोग कृषि,
मत्स्यपालन, वानिकी, पशुपालन दस्तकारी संबंधी कार्य करते हैं। ग्रामीण
बस्तियाँ सपन या बिखरी हुई हो सकती हैं।

(घ) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर― जिस प्रकार परिवहन द्वारा यात्रियों तथा वस्तुओं को एक स्थान
से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है उसी प्रकार संचार द्वारा संदेश तथा
विचार एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाए जाते हैं।

(छ) जलमार्ग कितने प्रकार के होते है?
उत्तर जलमार्ग दो प्रकार के होते हैं―
(i) अन्तर्देशीय जलमार्ग (ii) समुद्री जलमार्ग

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
(क) सघन बस्ती और प्रकीर्ण बस्ती में क्या अन्तर है?
उत्तर― सघन बस्ती एवं प्रकीर्ण बस्ती में अन्तर :
सघन बस्ती में घर पास-पास बने होते हैं। प्रकीर्ण बस्तियों में घर
दूर-दूर फैले हुए होते हैं। प्रकीर्ण बस्तियाँ मुख्यतः पर्वतीय पहाड़ी, घने
जंगल एवं अति विषम जलवायु वाले क्षेत्रों में पाई जाती है।

(ख) आज विश्व सिमटता जा रहा है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर― जनसंख्या वृद्धि एक प्रमुख कारण है, जिससे आज विश्व
सिमटता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके कारण आवास में, परिवहन में, खाद्य
साम्नगियों में भारी मात्रा में कमी हो गयी है।

                                                   ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal