JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Geography Notes | स्थल रूपों का विकास  

  JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Geography Chapter 3


1. सही उत्तर के आगे सही (✓) का चिह्न लगाइए―
1. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
(क) ऐसे बल जो पृथ्वी के आंतरिक भाग से उत्पन्न होते हैं......
बल कहलाते हैं।
(ख) इटली का एटना .........ज्वालामुखी का उदाहरण है।
(ग) धरातल के नीचे का वह स्थान जहाँ भूकम्प की शुरुआत होती
है............... कहलाता है।
(घ) भूकम्प की तीव्रता को मापने के यंत्र का नाम ..............है।
(ङ) विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा .......... है।
उत्तर― (क) अंतर्जनित, (ख) सक्रिय, (ग) उद्गम केन्द्र या फोकस,
(घ) भूकम्प रोधी, (ङ) सुन्दरवन ।

2. अति लघु उत्तरीय प्रश्न―
(क) पृथ्वी पर कार्यरत दो प्रकार के बलों के नाम लिखिए।
उत्तर― पृथ्वी पर कार्यरत दो प्रकार के बल हैं―
(i) अंतर्जनित बल (ii) बहिर्जनित बल

(ख) मशरूम चट्टानें कहाँ पायी जाती है?
उत्तर― बुलगारिया, आयरलैंड, मेक्सिको जैसे देशों में पायी जाती हैं।

(ग) गोखुर झील का निर्माण किस कारक के द्वारा होता है?
उत्तर― जब कटाव अत्यधिक हो जाता है तो नदियाँ उसे छोड़कर पुनः
सीधी बहने लगती है जिससे गोखुर झील का निर्माण होता है।

(घ) भूकम्प तरंगें कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर― भूकम्प तरंगें तीन प्रकार की होती हैं―
(i) अनुदैर्घ्य या P तरंगें
(ii) अनुप्रस्थ या S तरंगें
(ii) पृष्ठीय या L तरंगें

(ङ) अपरदन के मुख्य कारकों के नाम लिखिए।
उत्तर― अपरदन की क्रिया में टूटी हुई चट्टानों के टुकड़ों का परिवहन
टुकड़ों का परिवहन तथा टुकड़ों द्वारा आपस में रगड़ एवं कटाब की क्रिया
को सम्मिलित किया जाता है।

प्रमुख कारक― नदी, पवन, हिमदन एवं समुद्री तरंगें।
3. निम्नलिखित स्तम्भों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ―
(क) जलप्रपात          (i) हिमनदी
(ख) बलुआ टिब्बा     (ii) भूकम्प
(ग) हिमोढ़               (iii) समुद्री तरंग
(घ) लैगून                 (iv) नदी
(ङ) अधिकेन्द्र            (v) पवन
उत्तर― (क)-(iv), (ख)-(v), (ग)-(i), (घ) -(iii) (ङ) -(ii).

4. लघु उत्तरीय प्रश्न :
(क) प्लेटों में गति किस कारण से होती है?
उत्तर― प्लेटों में गति पृथ्वी के अंदर पिघले हुए मैग्मा की गति के
कारण होती है।

(ख) ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक का एक
उदाहरण दीजिए।
उत्तर― ज्वालामुखी तीन प्रकार के होते हैं―
(i) सक्रिय या जाग्रत ज्वालामुखी
उदाहरण-इटली का एटना
(ii) प्रसुप्त ज्वालामुखी
उदाहरण― इटली का विसुवियस।
(iii) शान्त ज्वालामुखी
उदाहरण–अफ्रीका का किलिंमजारो।

(ग) जलप्रपात का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तर― नदी का पानी जब ऊंचाई से दूसरी तरफ गहरी घाटी में गिरता
है तो जलप्रपात का निर्माण होता है।

(घ) हिमनदी के द्वारा निर्मित आकृतियों के नाम लिखिए।
उत्तर― हिमनदी के द्वारा निर्मित आकृतियों के नाम हैं:
(i) U–आकार की घाटी
(ii) हिमोढ़
(iii) सर्क एवं टार्न

(ङ) U आकार की घाटी तथा V आकार की घाटी में अन्तर
स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― U आकार की घाटी : खिसकती हुई हिमनदी घाटी की
दीवारों के साथ-साथ तली का भी आकार अंग्रेजी के U के समान होता है।

Vआकार की घाटी : नदियाँ अपने अगल-बगल की चट्टानों को
सीधी काटती है। इस प्रकार निर्मित घाटी अंग्रेजी के V अक्षर की तरह होती
है।

5. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :
(क) नदी के द्वारा निर्मित स्थलाकृतियों की विवेचना कीजिए।
उत्तर― नदी द्वारा बनायी गयी स्थलाकृतियाँ दो प्रकार की होती
हैं–अपरदनात्मक तथा निक्षेपात्मक ।
    अपरदनात्मक स्थलाकृतियाँ : ऐसी स्थलाकृतियाँ नदियाँ युवावस्था
में बनाती है। इस समय नदियाँ पहाड़ी भाग से होकर गुजरती हैं।
      निक्षेपात्मक स्थलाकृतियाँ : नदियाँ अपनी प्रौढ़ा एवं वृद्धावस्था में
अपने साथ लाए गए अवसाद को जमा करने का काम करती हैं।

(ख) भूकम्प क्या है? भूकम्प के क्या कारण हैं? भूकम्प से
बचाव कैसे किया जा सकता है?
उत्तर― पृथ्वी की सतह के कंपन को ही भूकम्प कहते हैं। प्लेटों की
गति, ज्वालामुखीय उद्गार, भूपटल भार, जलीय भार आदि भूकम्प के
कारण हैं।
      (i) भूकम्प आने से पहले : आपातकालीन योजना बनाना, घर में
सुरक्षित स्थानों की पहचान, घर की बीमा पॉलिसी, समय-समय पर
विशेषज्ञों के द्वारा घर की नींव की जाँच।
      भूकम्प आने के दौरान : मकान के अन्दर हैं तो सुरक्षित स्थान पर
रहिए। घर से बाहर हैं तो खुली जगह पर जाइए।
               भूकम्प आने के बाद : स्थानीय रेडियो एवं दूरदर्शन केन्द्रों का
प्रसारण सुनिए, चोट लगी हो तो प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त करिए. बिजली
की आपूर्ति बंद करिए, क्षतिग्रस्त इमारत में हैं तो बाहर निकलने का प्रयास
कीजिए।

                                        ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal