Jharkhand Board Class 6TH Geography Notes | मानचित्र
Jharkhand Board Class 6TH Geography Notes | मानचित्र
JAC Board Solution For Class 6TH (Social Science) Geography Chapter 4
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) पृथ्वी की सतह या उसके एक भाग का पैमाने के माध्यम
से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र ही .....................
कहलाता है।
(ख) सड़कों का वितरण ................... मानचित्र में दर्शाया जाता है।
(ग) राज्यों, नगरों आदि का वितरण ................... मानचित्र में
दर्शाया जाता है।
(घ) इस कच्चे नक्शे को ..................कहते हैं।
उत्तर― (क) मानचित्र (ख) थिमैटिक (ग) राजनीतिक
(घ) रेखाचित्र।
2. सही उत्तर (✓) चिह्नित कीजिए—
(क) पठारों को दर्शाने वाले मानचित्र हैं—
(a) भौतिक मानचित्र
(b) थिमैटिक मानचित्र
(c) राजनीतिक मानचित्र
(ख) विक्सूचक का उपयोग किया जाता है—
(a) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(b) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(c) दूरी मापने के लिए
(ग) पैमाने आवश्यक है—
(a) मानचित्र के लिए
(b) रेखाचित्र के लिए
(c) प्रतीकों के लिए
उत्तर— (क)-(a), (ख)-(b), (ग)-(a).
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए—
(क) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक क्यों होते हैं?
उत्तर— पृथ्वी की प्राकृतिक तथा राजनीतिक बनावट (पहड़,
नदियाँ, पेड़-पौधे, महासागरों, महादेशों आदि) का अध्ययन मानचित्र एवं
ग्लोब दोनों सहायता से किया जाता है। लेकिन पृथ्वी के किसी विशेष भाग
(देश, राज्य, जिला आदि) का अध्ययन करने में मानचित्र अधिक उपयोगी
साबित होता है।
(ख) मानचित्र में पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर— मरुस्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई
दूरी के बीच के अनुपात को पैमाने कहते हैं। पैमाने के आधार पर मानचित्र
दो प्रकार के होते हैं। (क) छोटे पैमाना वाला मानचित्र (ख) बड़े
पैमानेवाला मानचित्र।
(ग) मानचित्र के चार तत्व कौन-कौन से हैं?
उत्तर— मानचित्र में तत्वों को दर्शाने के लिए शब्दों के बदले चिह्नों
का प्रयोग होता है। मानचित्र के निम्नलिखित प्रमुख तत्व हैं–पैमाना,
प्रतीक या चिन्ह, दिशा तथा रंग।
(घ) प्रधान दिगबिंदु कौन-कौन से हैं?
उत्तर— उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम ये प्रधान दिगबिंदु कहलाते हैं।
(ङ) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर— एक छोटे क्षेत्र का हा पैमाना खाका कहलाता है जबकि
पृथ्वी के किसी विशेष हिस्से कोने को मानचित्र कहते हैं। एक बड़े
पैमाने वाले मानचित्र से हमें बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त होती है। लेकिन
बहुत सी ऐसी जानकारियाँ जो हमारे लिए आवश्यक होती हैं, उन्हें हम
मानचित्र से प्राप्त नहीं कर सकते। जैसे-भवन की ऊचाँई, किसी कमरे
की लंबाई इत्यादि।
(च) रूढ़ चिन्ह किस प्रकार मानचित्र में अध्ययन में
सहायक होते हैं?
उत्तर— मानचित्र पर अलग-अलग प्रकार के चिन्हों का प्रयोग
होता है। जिन्हें विभिन व्यक्ति, विभिन्न रूप से, विभिन्न तत्वों को प्रदर्शित
करने के लिए उपयोग में लाते हैं। ये चिन्ह रेखा, बिन्दु वर्ग, वृत्त, त्रिभुज
में आदि के द्वारा दिखलाई देती है। इन प्रतीक चिन्हों के प्रयोग के संबंध में
एक अंतराष्ट्रीय सहमती है। ये चिन्ह रूप या प्रतीक चिन्ह कहलाते हैं।
■■