JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

 Jharkhand Board Class 10  Biology  Notes | जीव जनन कैसे करते हैं?  

JAC Board Solution For Class 10TH (Science) Biology Chapter 3


1. किस संरचना द्वारा भ्रूण को माँ के रुधिर से पोषण मिलता है?
                                                            [JAC 2009 (A)]
उत्तर: अपरा।

2. एक ऐसे जीव का नाम लिखें जिसमें द्विखण्डन विधि द्वारा जनन होता है।
                                                                           [JAC 2009 (S)]
उत्तर : अमीबा।

3. अंडाशय, वर्तिका और वर्तिकान पुष्प के किस जननांग के भाग हैं?
                                                                   [JAC 2010 (5)]
उत्तर : मादा।

4. स्पाइरोगाइरा में प्रजनन किस विधि से होता है?     [JAC 2010 (A)]
उत्तर : विखण्डन विधि।

5. ऐसे दो जीवधारियों के नाम लिखें जो मुकुलन द्वारा नये जीवधारियों को
उत्पन्न करते हैं।                                                  [JAC 2011 (A)]
उत्तर : हाइड्रा एवं यीस्ट।

6. निम्न अवस्थाओं में प्रत्येक के एक जीव का नाम लिखें―
(a) जहाँ द्विखंडन होता है। (b) जहाँ बहुखंडन होता है।
                                                                        [JAC 2012 (A)]
उत्तर : (a) पुटी (b) सिस्ट।

7. मानव मादा में निषेचन कहाँ होता है?              [JAC 2013 (A)]
उत्तर : डिम्बवाहिनी

8. यीस्ट कोशिका किस विधि द्वारा अलैंगिक जनन करती है?
                                                  [JAC 2014(A), 2014(S)]
उत्तर : मुकुलन

9. एकल जीव प्लाज्मोडियम में किस विधि द्वारा जनन होता है?
                                                                 [JAC 2016 (A)]
उत्तर : बहुखंडन (बहुविभाजन)

10. समान जीन-संरचना वाले जीवों को क्या कहते हैं? [JAC 2017(A)]
उत्तर : क्लोन।

11. एक ऐसे जंतु का नाम लिखिए जिसमें बाह्य निषेचन होता है।
                                                              [JAC 2020 (A)]
उत्तर : मनुष्य।

12. दो संभोग जनित रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर : एड्स, गोनेरिया

13. स्पाइरोगायरा में प्रजनन किस विधि से होता है?
उत्तर : खंडन।

14. एक ऐसे जंतु का नाम लिखें जिसमें बाह्य निषेचन होता है।
उत्तर : मेढ़क

15. मानव में निषेचन कहाँ होता है?
उत्तर : फैलोपिअन नलिका में

16. किसी एक पौधा का नाम लिखें जिसमें पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन
होता है।
उत्तर : बायोफिलम।

17. DNA कहाँ अवस्थित होता है?
उत्तर : कोशिकाओं के केंद्रक में

18. स्पाइरोजायरा में किस विधि से प्रजनन होता है?
उत्तर : पुनर्जनन (पुनरुद्भवन) विधि से।

19. पुनरुद्भवन क्रिया की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर : ट्रेम्बले ने।

20. स्ट्रॉबेरी पौधों के प्राकृतिक जनन की विधि का नाम लिखें।
उत्तर : दाब लगाना।

21. किन्हीं दो उभयलिंगी जंतुओं के नाम लिखें।
उत्तर : केंचुआ, हाइड्रा।

22. जनन की किस विधि द्वारा समान गुणों वाले जीवों की विशाल आबादी
को कायम रखा जा सकता है?
उत्तर : कायिक प्रवर्धन।

23. एकल जीव प्लाज्मोडिमय में किस विधि द्वारा जनन होता है?
उत्तर : एकल जीव प्लाज्मोडियम में बहुखंडन विधि द्वारा जनन होता है।

24. यीस्ट किस विधि द्वारा अलैंगिक जनन करता है?
उत्तर : मुकुलन द्वारा।

25. परागकोश में क्या होते हैं?
उत्तर: परागकण।

26. क्या जीव पूर्णत: अपनी प्रतिकृति का सृजन कर सकते हैं?
उत्तर : नहीं

27. पुनरुद्भवन क्रिया की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
उत्तर : ट्रेम्बले (1740)

28. किसी एक उभयलिंगी पौधे का नाम लिखें।
उत्तर : सरसों, गुड़हल

29. मानव मादा में निषेचन कहाँ होता है?
उत्तर : फेलोपियन ट्यूब में।

30. मानव में भ्रूण का विकास कहाँ होता है?
उत्तर : गर्भाशय में

31. शुक्राणु का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर : शुक्राणु का निर्माण वृषण में होता है।

                            2 अंक स्तरीय प्रश्न

1. मुकुलन और खंडन में क्या अंतर है?
उत्तर : मुकुलन में देहभित्ति से एक उभार निकलता है, जो धीरे-धीरे वृद्धि
कर मुकुल का रूप धारण कर लेता है, उदाहरण-हाइड्रा। जबकि खंडन में
शरीर के टुकड़े हो जाते हैं, और प्रत्येक टुकड़ा अलग-अलग वृद्धि कर वयस्क
का रूप धारण कर लेता है, उदाहरण―स्पाइरोगाइरा।

2. द्विखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
द्विखंडन                                              बहुखंडन
(i) इस विधि में एक कोशिका दो           (i) इसमें एक कोशिका बहुत-स
अनुजात कोशिकाओं में समान                 कोशिकाओं में समान रूप से
रूप से विभाजित होती है।                      विभाजित होती है।
(ii) यह सामान्य परिस्थितियों में होता   (ii) यह विषम परिस्थितियों के
है।                                                       उपरान्त होता है।
(iii) यह एक तल में होता है।              (iii) यह विभिन्न तलों में होता है।

3. डी०एन०ए० की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है?
उत्तर : डी०एन०ए० अणुओं में शरीर की डिजाइन, कार्यिकी आदि से
सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ होती हैं जिनके अनुसार शरीर की वृद्धि और
उसका विकास होता है। DNA की प्रतिकृति बनने से नयी कोशिका में भी एक
DNA चला जाता है तथा वह पूर्ण जीव के रूप में विकसित हो सकती है अथवा
उसके विकास में योगदान दे सकती है। DNA के बिना कोशिका जीवित नहीं रह
सकती।

4. बीजाणुजनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है?
उत्तर : कवक, शैवाल, जीवाणु आदि निम्न श्रेणी के जीवों में बीजाणुओं
द्वारा अलैंगिक जनन की क्रिया सम्पन्न होती है। बीजाणु का निर्माण बीजाणुधानी
में होता है। बीजाणुधानी के चारों तरफ एक मोटा तथा कड़ा आवरण होता है जो
इन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करता है। बीजाणुधानी के फटने के
बाद बीजाणु हवा के द्वारा बिखर जाते है तथा अनुकूल जगह पर अंकुरित होकर
भए जीव का निर्माण करते है।

5. गर्भधारण रोकने के कौन-कौन तरीके हैं?
उत्तर : गर्भधारण रोकने के निम्नलिखित तरीके हैं―
(i) यांत्रिक अवरोध―कंडोम, कॉपर-टी, एवं लूप के उपयोग द्वारा।
(ii) रासायनिक विधि―गर्भ-निरोधक गोलियों का प्रयोग कर।
(iii) सर्जिकल विधि―पुरुष नसबंदी एवं स्त्री-नसबंदी द्वारा।

6. परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर : परागण क्रिया में परागकण मादा जनन अंग स्त्रीकेशर के वर्तिकाग्र
तक पहुंचते हैं परन्तु निषेचन क्रिया में दो नर युग्मक स्त्रीकेशर के अंडाशय में
उपस्थित मादा युग्मको से संयुक्त होते हैं और युग्मनज (Zygote) बनाते है।

7. शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रन्थि की क्या भूमिकाएँ हैं?
उत्तर : शुक्राशय में शुक्राशय-द्रव का स्राव होता है। यह शुक्राणुओं को
पोषण प्रदान करता है एवं उनकी गति के लिए माध्यम की तरह कार्य करता है।
प्रोस्ट्रेट की भूमिका: यह पुरःस्थ द्रव का स्राव करती है। यह एक क्षारीय द्रव
होता है। शुक्रद्रव एवं पुरःस्थ द्रव दोनों परस्पर मिलते हैं और इन्हीं द्रवों के साथ
शुक्राणु बाहर आते हैं।

8. माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?
उत्तर : गर्भस्थ भ्रूण को माँ के रक्त से पोषण प्राप्त होता है। भ्रूण नालरज्जु
या प्लेसेन्टा के द्वारा माँ के गर्भ से जुड़ा रहता है। प्लेसेंटा का एक सिरा माँ के
गर्भाशय में धँसा रहता है जिधर रक्त स्थान होते हैं जो प्लेसेन्टा के प्रवर्धों को
आच्छादित रखते हैं। प्लेसेन्टा के प्रवर्ध रसांकुरों के रूप में व्यापक क्षेत्र प्रदान
करते हैं। माँ के रक्त में उपस्थित ग्लूकोज, ऑक्सीजन तथा अन्य पोषण पदार्थ
अवशोषित होकर प्लेसेन्टा से होते हुए रक्त के साथ भ्रूण में पहुँचते हैं।

9. यौवनारम्भ के समय लड़कियों में कौन-कौन से परिवर्तन दिखाई देते हैं?
उत्तर : यौवनारम्भ के समय लड़कियों में निम्नांकित परिवर्तन होते हैं―
(i) जनन हॉर्मोनों का बनना प्रारंभ हो जाता है एवं त्वचा प्रायः तैलीय
हो जाती है।
(ii) स्तनों तथा नितम्बों का विकास होने लगता है।
(iii) जननांगों एवं पूरे शरीर पर रोम वृद्धि होती है परन्तु जननांगों के रोम
गहरे रंग के हो जाते है।
(iv) रजोस्राव एवं ऋतुस्राव चक्र प्रारंभ हो जाते हैं।

10. एककोशिक एवं बहुकोशिक जीव की जनन पद्धति में क्या अंतर है?
उत्तर : एक कोशिक जीवों में प्रायः अलैगिक जनन ही होता है तथा एक
अकेला जीव संतति उत्पन्न कर सकता है। बहुकोशिक जीवों में लैंगिक जनन
भी होता है जिसके लिए नर और मादा दोनों जीवों की आवश्यकता होती है। इस
प्रकार के जनन में DNA की प्रतिकृति का निर्माण होता है तथा इससे
विभिन्नताएँ उत्पन्न होती है जो विकास में सहायक है। एक कोशिक जीवों की
जनन पद्धति से विभिन्नताओं के उत्पन्न होने की संभावना कम होती है।

11. कुछ जीव समान क्यों दिखते हैं? उनके शारीरिक अभिकल्प में अन्तर
किस प्रकार उत्पन्न होते हैं?
उत्तर : क्योंकि उनके शारीरिक अभिकल्प समान होते हैं। DNA अणुओं में
प्रोटीनों के निर्माण की सूचनाएँ होती हैं। यदि DNA में परिवर्तन होता है तो ये
सूचनाएँ बदल जाती हैं। इससे भिन्न प्रकार के प्रोटीन बन जाते हैं जिससे
शारीरिक अभिकल्प भिन्न हो जाता है और विभिन्नताएँ उत्पन्न होने लगती है।

12. बहुकोशिक जीवों को जनन के लिए अपेक्षाकृत अधिक जटिल विधि की
आवश्यकता होती है। क्यों?                                   [JAC 2017(A)]
उत्तर : ऐसे जीवों में विशेष कार्यों के लिए कोशिकाओं के अलग-अलग
संगठन होते है। ऊतक संगठित होकर अंग बनाते है और शरीर में उनकी
स्थितियाँ निश्चित होती है। ऐसी सजग-व्यवस्थित परिस्थिति में कोशिका-
दर-कोशिका विभाजन अव्यावहारिक है। अत: ऐसे जीवों को जनन के लिए
अपेक्षाकृत अधिक जटिल विधि की आवश्यकता होती है।

13. चित्र में दर्शायी गई घटना का संक्षिप्त वर्णन करें।   [JAC 2015 (A)]


उत्तर : चित्र प्लैनेरिया में पुनरुद्भवन को दर्शाता है। इसके अन्तर्गत
प्लैनेरिया के चाहे जितने टुकड़े हो जायें, प्रत्येक टुकड़ा स्वतंत्र प्लैनेरिया के रूप
में विकसित होता है।

14. चित्र का निरीक्षण कीजिए और इसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(a) चित्र क्या दर्शाता है?
(b) चित्र में दर्शाए गए प्रक्रम से क्या लाभ है?     [JAC 2016]
उत्तर : (a) चित्र में स्पाइरोगायरा के खंडन को दर्शाया गया है।
(b) इस प्रक्रम द्वारा तंतुओं के टूटे हुए टुकड़े अलग-अलग वृद्धि कर
नये-नये तंतुओं के रूप में विकसित हो जाते हैं।

15. चित्र का निरीक्षण कीजिए और इसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) चित्र क्या दर्शाता है?
(ii) चित्र में प्रदर्शित घटना का परिचय दीजिए।     [JAC 2014(A)]
उत्तर : (i) अमीवा में अलैंगिक जनन : द्विखण्डन।
(ii) द्विखण्डन का विवरण : सर्वप्रथम केन्द्रक का विभाजन प्रारंभ हो
जाता है। समसूत्रण विधि द्वारा समान गुणूसत्र विपरीत धुवों पर जमा होते हैं।
प्लाज्मा झिल्ली बीच में अंदर की ओर घुसती है तथा एक कोशिका दो भागों में
विभक्त हो जाती है।

16. चित्र का अवलोकन कीजिए और इसपर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) चित्र में कौन प्रक्रम दिखाया गया है?
(ii) प्रश्नांकित (?) भाग का नाम लिखिए।   [JAC 2013 (A)]
उत्तर : (i) चित्र ब्रायोफिलम की पत्ती द्वारा वर्धिप्रचारण का होना दर्शाता है।
(ii) कलिका।

17. चित्र में निर्देशित A,B,C और D के नाम लिखें।    [JAC 2011(A)]

उत्तर : A―परागकोष; B―परागनली;
C―वर्तिकान D―अंडाशय।

18. निम्नांकित चित्र का निरीक्षण करें और प्रश्नांकित (?) भागों के नाम
लिखें―                                                         [JAC 2009 (5)]

उत्तर : A. अंडवाहिका 
B. अंडाशय
C. गर्भाशय
D. योनि

19. पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:


20. निम्नांकित चित्र में क्या दिखाया गया है? यह कहाँ पाया जाता है?
[1] और [2] की क्या भूमिकाएँ हैं?

उत्तर : बीजांड की आन्तरिक रचना: अंडाशय में [1] और [2] दोहरे
निषेचन में भाग लेते हैं।

                                           ■■

  FLIPKART

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें