JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

      Jharkhand Board Class 7TH Moral Education Notes | वाणी एवं व्यवहार  

  JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Moral Education Chapter 12 


1. अंग्रेजी की सूक्ति का मुन्ना और उसकी बहन में से किसने सही
अर्थ समझा?
उत्तर― मुन्ना की बहन अंग्रेजी की सूक्ति का सही अर्थ समझी।

2. मुन्ना ! पाठ को रटो मत उसे अपने अंदर समा लो!' इस
कथन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर― यह कथन मुन्ना की बहन मुन्ना से कहती है। इस कथन का
तात्पर्य है कि धर्म और राजनीति, समाज और व्यवहार के क्षेत्रों में
विविध-विविध मंचों से उपदेश देनेवाले बनना चाहिए। केवल कंठ नहीं
बल्कि हमें अपनी हृदयों की गूंज सुनना चाहिए। वाणी और व्यवहार में
समता आनी चाहिए।

3. पाठ से आपने क्या सीखा?
उत्तर― हमने इस पाठ से यह सीखा कि ज्ञान चाहे मस्तिष्क में रहे
या पुस्तक में, वह चाहे मुँह से बखाना जाए या मुद्रण के बंदीखाने में रहे
आचरण में उतरे बिना विफल मनोरथ है।

4. मुन्ना की कौन-कौन सी आदतें आपको अच्छी नहीं लगी
और क्यों?
उत्तर― मुन्ना की निम्नलिखित आदतें अच्छी नहीं लगती है―
(i) मुन्ना जोर-जोर से अपना पाठ रहता है।
(ii) मुन्ना खुले पेन छोड़ देता है, उसके चप्पल-जूते फेंके रहते हैं,
किताब-कॉपी इधर-उधर बिखरी रहती है। मुन्ना की ये सब आदतें बिल्कुल
भी इच्छी नहीं लगती क्योंकि हमें जोर-जोर से पाठ रटना नहीं चाहिए,
बल्कि पाठ को समझकर याद करना चाहिए। अपनी पुस्तकों, कलम,
चप्पल जूते, कुर्सी को कायदे से रखना चाहिए।

5. लेखक ने पाठ में उपदेश देने वाले ऐसे मुन्नाओं की चर्चा की
है जिनकी वाणी और व्यवहार में अन्तर होता है। आप भी ऐसे
व्यक्तियों को जानते हों या उनसे मिले हों तो ऐसे व्यक्तियों के
बारे में अपने विचार संक्षेप में लिखिए।
उत्तर― कुछ दिन पहले की यात है। मैं एक व्यक्ति से मिला। उसने
मुझे बहुत से उपदेश सुनाए। बहुत भाषण दिए कि सड़क पर कचरा नहीं
फेंकना चाहिए, साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। गंदगी नहीं फैलाना चाहिए।
मैंने भी उस व्यक्ति का समर्थन किया। फिर कुछ दिन के पश्चात् मैंने देखा
कि वह व्यक्ति केला खाते हुए जा रहा था और केले के छिलके को सड़क
पर फेंक दिया, उस छिलके की वजह से एक व्यक्ति फिसल कर गिर गया।
दुनिया में बहुत व्यक्ति होते हैं जो केवल बोलते हैं लेकिन करते कुछ भी
नहीं हैं। ऐसे व्यक्तियों को सबक जरूर सिखाना चाहिए।

6. सिर्फ उपदेश देने वाले लोगों को संबोधित करते हुए एक
ओजपूर्ण भाषण लिखिए एवं हाव-भाव के साथ कक्षा में
भाषण दीजिए।
उत्तर― दुनिया में कई तरह के लोग हैं। कुछ लोग अच्छे हैं तो कुछ
लोग बुरे। कुछ लोग सच्चे हैं तो कुछ लोग झूठे। कुछ लोग जो बोलते हैं
वो करते नहीं हैं। कुछ लोग बिना बोले बहुत कुछ कर देते हैं। इस दुनिया
में ऐसे भी लोग हैं जो केवल उपदेश देते हैं भाषण देते हैं परन्तु उस उपदेश
को व्यवहार में नहीं लाते। जैसे-हमारे देश के कई नेता ऐसे हैं जो केवल
भाषण देते हैं कि नेता बनने के बाद ये करेगा, वो करेगा, जल की परेशानी
नहीं होगी, चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी इत्यादि। परन्तु नेता बनने
के बाद कुछ भी नहीं करते. सब कुछ भूल जाते हैं। बहुत से ऐसे व्यक्ति
भी हैं जो साफ-सफाई पर भी उपदेश देते हैं और खुद गंदगी फैलाते हैं।
हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि जो कार्य हम सोचते हैं बोलते हैं,
जिस चीज के बारे में भाषण देते हैं, उस कार्य को अवश्य करना चाहिए।

7. तालिका पूरी कीजिए―



                                           ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal