JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Moral Education Notes | गुणों का आदर  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Moral Education Chapter 10 


1. आप क्या करते हैं।
(क) जब कोई साथी आपकी मदद करता है।
उत्तर― मैं उसे शुक्रिया अदा करता हूँ।

(ख) विद्यालय में आपको कोई जिम्मेवारी दी जाती है
उत्तर― तो मैं उस कार्य को अवश्य पूरा करता हूँ।

(ग) कोई आपके द्वारा किए गए कार्यों को महत्व नहीं देता है।
उत्तर― तो मैं अगली बार से उस कार्य को महत्वपूर्ण बनाने का पूर्ण
प्रयास करता हूँ।

(घ) आपका कोई साथी अपने कर्त्तव्य को पूरी निष्ठा से
निभाता है।
उत्तर― तो मैं उसे शाबाशी देता हूँ।

(ङ) प्रयास के बावजूद आप अपने दायित्व के निर्वाह में
असफल हो जाते हैं।
उत्तर― मैं पूरा प्रयत्न करूंगा कि अगली बार सफल हो जाऊँ।

2. अब्राहम लिंकन ने अपने विरोधी को सेनापति क्यों नियुक्त
किया?
उत्तर― अब्राहम लिंकन ने अपने विरोधी को सेनापति नियुक्त किया
क्योंकि वह व्यक्ति पक्का देशभक्त हैं। युद्ध की नवीनतम शैली में वह
पारंगत था।

3. पाठ के आधार पर बताइए कि लिंकन के चरित्र की कौन-कौन
सी विशेषताएँ हैं? आप इनमें से कौन-कौन सी विशेषताओं को
अपने जीवन में अपनाइएगा?
उत्तर― अब्राहम लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। लिंकन गुणों के
बहुत बड़े पारखी थे। उन्होंने राष्ट्रहित के लिए जो भी कार्य किये उसकी
जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। सार्वजनिक हित में निर्णय लेते समय
वे अपनी व्यक्तिगत पसंद-नापसंद को नहीं देखते थे। वे अपने विरोधियों
को भी उनकी योग्यता के अनुसार पद और सम्मान देते थे।
      मैं अपने जीवन में इनके उन गुणों को अपनाना चाहूँगा जिसमें इन्होंने
देश में योग्य प्रशासक की नियुक्ति करते समय अपने विरोधी व्यक्ति की
कर्तव्यपरायणता पर दृष्टि रखी थी।

4. इस पाठ से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर― इस पाठ से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें किसी व्यक्ति
को जिम्मेदारी सौंपते समय मात्र यही देखना चाहिए कि वह उस जिम्मेदारी
का निर्वहन करने योग्य है या नहीं? व्यक्ति की कर्तव्यनिष्ठा और
काबिलियत पर ध्यान देना चाहिए अपने स्वार्थों पर कतई नहीं।

5. एक ऐसी घटना का वर्णन कीजिए जब अपने दायित्व के
निर्वाह के लिए आपकी सराहना की गई हो।
उत्तर― कुछ दिन पहले की बात है जब हमारे विद्यालय के साफ-सफाई
की पूरी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई थी। मैंने अपनी पूरी लगन, मेहनत से
इस दायित्व को पूरा किया। इसके लिए मुझे शाबासी भी मिली थी और
पुरस्कार भी दिया गया था।

6. अपने किसी मित्र के उन गुणों की सूची बनाइए जिनके कारण
आप उसका आदर करते हैं।
उत्तर― मेरे मित्र के निम्नलिखित गुण इस प्रकार है―
(i) मेरी मित्र बहुत सरल, सहज, कुशाग्र बुद्धि वाली है।
(ii) जब भी मुझे उसकी आवश्यकता होती है तब-तब वह मेरी
सहायता के लिए तैयार रहती है।
(iii) वह मेरी ही नहीं बल्कि सबकी मदद के लिए हमेशा तैयार
रहती है।
(iv) उसकी बोली भी मधुर है, वह दूसरों से. यहों से, बच्चों से प्यार
से बाते करती हैं।

7. कविता और रजिया आपकी सहपाठी है। कविता से आपकी
गाढ़ी मित्रता है जबकि रजिया से पटती नहीं है। आपको यह
पता है कि रजिया किसी भी कार्य को कविता से बेहतर कर
सकती है। ऐसे में यदि विद्यालय के वार्षिकोत्सव के लिए
अध्यक्ष का चुनाव करना हो तो आप इन दोनों में से किसको
चुनेंगी और क्यों?
उत्तर― यदि मुझे विद्यालय के वार्षिकोत्सव के लिए अध्यक्ष का चुनाव
करना हो तो मैं रजिया को चुनती क्योंकि यह इस कार्य के लिए पूरी तरह
सक्षम है।

                                                  ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal