JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | जल  

   JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 3

                                              Water

                                             अभ्यास

1. सही विकल्प पर ( का निशान लगाइये।
(i) निम्नांकित में कौन बादल के बनने में भाग लेता है ?
(क) वाष्पन
(ख) संघनन
(ग) वाष्पन के बाद संघनन
(घ) ऊर्ध्वपातन

(ii) निम्नलिखित में कौन बाढ़ से संबंधित नहीं है ?
(क) जान माल की क्षति
(ख) मिट्टी का अपरदन
(ग) बीमारियों का कम होना
(घ) पेयजल का दूषित होना

उत्तर―(i)-(ग), (ii)- (ग)।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए―
(क) जल को वाष्प में परिवर्तन करने के प्रक्रम को
कहते हैं।
(ख) कुंओं में जल की आपूर्ति ............ से होती है।
(ग) पौधों के वाष्पन द्वारा जल की क्षति ............. कहलाती है।
उत्तर― (क) वाष्पन  (ख) भूमिगत जल   (ग) वाष्पोत्सर्जन ।

3. ऐसे क्रियाकलापों को लिखिए जिसमें एक बाल्टी पानी से
अधिक की आवश्यकता होती हैं ?
उत्तर― एक बाल्टी से अधिक पानी की आवश्यकता वाले क्रियाकलाप
निम्न हैं―(i) खुली जगहों से वर्षा जल का संग्रहण करने के क्रियाकलाप
की विधि जिसे डोमा कहते हैं।
(ii) खेतों में सिंचाई करने, इत्यादि।

4. जल चक्र का चित्र बनाइए।
उत्तर―

5. सूखा क्या है ? सूखा ग्रसित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किस
तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है ?
उत्तर― जब ज्यादा दिनों तक बारिश न हो तो वायुमंडल गर्म हो
जाता है, जिसके कारण नदी, तालाब, झरना आदि सूखने लगते हैं, जिसे
सूखा कहते हैं।
सूखा से ग्रसित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी दिनचर्या इत्यादि
के लिए भी जल नहीं मिलता है. इस परिस्थिति में उन्हें खाद्यान्न और
पशुओं के लिए चारा भी प्राप्त करना दुर्लभ हो जाता है।

6. चश्मों के लेंस को साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक
मारते हैं। इससे लेंस भींग जाते हैं। ऐसा क्यों होता है ?
समझाइए।
उत्तर― चश्मों के लेंस को साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक
मारते हैं जिससे चश्मे के लेंस पर भाप की एक परत जम जाती है। जो
कि वातावरण में आने से जल की छोटी-छोटी बूंदों में परिवर्तित हो जाती
है. क्योंकि मुँह की भाप का तापमान वायुमंडलीय तापमान से अधिक होता
है, जिससे भाप का ताप परिवर्तन होता है और वह जल की छोटी-छोटी
बूँदों में परिवर्तित हो जाती है।

7. बादल कैसे बनता है?
उत्तर― जैसे-जैसे जल वाष्प ऊपर उठती जाती है, ठंडी होती जाती
है। कुछ दूर ऊँचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित
जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूँदों, जिन्हें जलकणिका
कहते हैं, में परिवर्तित हो जाती है। यह जनकणिका जो वायु में तैरती है,
हमें बादल के रूप में दिखाई देती है।

8. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे
मेज पर रखिए । कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर
जल की छोटी-छोटी बूंदें देखेंगे, क्यों ?
उत्तर : बर्फ युक्त गिलास की बाहरी सतह, बाहर की हवा को ठंडा
कर देती है और जलवाष्प गिलास की सतह पर संघनित हो जाती है।

9. जल बचाने के लिए आप कौन से आसान उपायों को कर
सकते हैं। लिखिए।
उत्तर : जल बचाने के लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं :-
(i) भवनों की छत पर एकत्रित जल को पाइपलाइन के माध्यम
से भंडारण टैंक में पहुंचा कर पुनःपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा
सकता है।
(ii) खुली जगहों में रिसने वाला गड्ढ़ा बनाकर निकास नली द्वारा
वर्षा जल को भौम जल का स्तर बढ़ाने के काम में लाया जा सकता है।

10. पानी पीना सबके लिए आवश्यक है। यह हमें क्या लाभ
पहुँचाता है ?
उत्तर― मनुष्य के भार का 65 प्रतिशत भाग जल है। मनुष्य भोजन
के बिना कई सप्ताह जीवित रह सकता है परन्तु बिना जल के वह केवल
6 दिन तक ही जीवित रह सकता है।

                                               ■■
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal