JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | वस्तुओं का समूहीकरण  

  JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 7

                                      Grouping of Objects

                                            अभ्यास

1. सही उत्तर का चयन कीजिए।
(i) चमकदार पदार्थ का एक उदाहरण है―
(क) कागज
(ख) लकड़ी
(ग) ताँबा
(घ) कपड़ा

(ii) पानी में तैरनेवाली वस्तु है―
(क) पत्थर
(ख) सूखे पत्ते
(ग) सिक्का
(घ) लोहा

(iii) अघुलनशील मिश्रण के उदाहरण है―
(क) तेल और पानी 
(ख) नींबू का रस और जल
(ग) दोनों
(घ) दोनों में से कोई नहीं

(iv) अचुम्बकीय पदार्थ का एक उदाहरण है―
(क) लोहा
(ख) निकेल
(ग) कोबाल्ट
(घ) प्लास्टिक
उत्तर― (i)-(ग), (ii)-(ख), (ii)-(क), (iv)-(घ)।

2. निम्नलिखित में सही के लिए सही (✓) और गलत के लिए
गलत (×) का चिन्ह लगाइए―
(i) ऑक्सीजन गैस जल में घुलनशील है।               (     )
(ii) सोना पानी के संपर्क में आने पर अपनी चमक खो देता है।  (   )
(iii) स्पंज के टुकड़े को नहीं दबाया जा सकता है।   (    )
(iv) पानी एक अपारदर्शी पदार्थ है।      (    )
उत्तर—(i) × (ii) ✓ (iii) × (iv) ×

3. निम्नलिखित में प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए—
(i) नरम पदार्थ
(ii) जल में घुलनशील द्रव
(iii) जल में घुलनशील गैसें
(iv) जल में अघुलनशील ठोस
उत्तर— (i) नरम पदार्थ– स्पंज, रूई
(ii) जल में घुलनशील द्रव― नींबू का रस
(iii) जल में घुलनशील गैसें―ऑक्सीजन, हाईड्रोजन
(iv) जल में अघुलनशील ठोस―लोहा, पत्थर ।

4. निम्नलिखित में किन पदार्थों को आप मुलायम पदार्थ के रूप
में चिन्हित करेंगे और क्यों―
बर्फ, रबर का छल्ला, पत्ता, पेंसिल, मोती, पका हुआ चावल, रोटी,
दाल, शार्पनर
उत्तर― रबड़ का छल्ला, पत्ता, पका हुआ चावल, रोटी को मुलायम
पदार्थ के रूप में चिन्हित करेंगे, क्योंकि इन सभी पदार्थों को आसानी से
दबाया जा सकता है।

5. निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए―
(क) कुर्सी, मेज, आलमारी, बच्चा, पलंग
(ख) गुलाब, गेंदा, नाव, पलाश, कमल
(ग) चीनी, रेत, कॉपर सल्फेट नमक
(घ) तेल, चाय, शर्बत, पानी
उत्तर― (क) बच्चा
(ख) नाव
(ग) कॉपर सल्फेट 
(घ) तेल

6. निम्नलिखित वस्तुओं को अघुलनशील एवं घुलनशील वस्तुओं
में वर्गीकृत कीजिए―
चीनी, नमक, सरसों का तेल, बालू, शहद, चॉक का चूर्ण, फूलों
की पंखुड़ियाँ, गेहूँ का आटा।
उत्तर― घुलनशील                अघुलनशील
           चीनी                       सरसों का तेल
           नमक                      बालू
           शहद                       फूलों की पंखुड़ियाँ
           गेहूँ का आटा            चॉक का चूर्ण

7. नीचे कुछ वस्तुओं के नाम दिए गए हैं―
जल, बॉल, संतरा, चीनी, सेब, अंगूर, घड़ा, ग्लोब–इनका
समूहीकरण कीजिए―
(क) गोल आकृति              बॉल, ग्लोब
(ख) अन्य आकृति             जल
(ग) खाद्य पदार्थ                संतरा, चीनी, सेब, अंगूर
(घ) अखाद्य पदार्थ             घड़ा

8. पदार्थों के समूहीकरण का उपयोग अपने दैनिक जीवन में
आप कहाँ-कहाँ करते हैं ?
उत्तर― पदार्थों के समूहीकरण का उपयोग हम अपने रसोईघर या
दवाखाना और अपनी वस्तुओं के भंडारण में करते हैं।

9. पारदर्शी, पारभाषी और अपारदर्शी वस्तुओं में अंतर उदाहरण
सहित लिखिए।
उत्तर― ऐसी वस्तु जिनके आर-पार देखा जा सकता है, उन्हें
पारदर्शी कहते हैं। जैसे–काँच, जल ।
      ऐसे वस्तु जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता है, उन्हें अपारदर्शी
कहते हैं । जैसे–लकड़ी, दीवार ।।
      ऐसी वस्तु जिनके आर-पार देखा जा सकता है, पर आकृतियाँ बहुत
स्पष्ट नहीं होती, ऐसे पदार्थों को पारभाषी कहते हैं । जैसे–ट्रेसिंग पेपर,
तेल लगा हुआ कागज ।

10. खाना बनाने वाले बर्तन, कागज के अथवा प्लास्टिक के क्यों
नहीं बनाए जाते?
उत्तर― खाना बनाने वाले वर्तन, कागज के अथवा प्लास्टिक के
इसलिए नहीं बनते, क्योंकि कागज और प्लास्टिक तुरंत जल जाते हैं स्टील
के बर्तन की अपेक्षा इसलिए खाना बनानेवाले वर्तन स्टील या लोहा के
बनते हैं।

                                               ■■
और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal