JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

झारखंड एक परिचय

◆ स्थापना ―15 नवम्बर, 2000  
       
◆ स्थापना दिवस― 15 नवम्बर

◆ भारतीय संघ में राज्य का स्थान ― 28वां   

◆ राजधानी― रांची

◆ उपराजधानी― दुमका

◆ उच्च न्यायालय― रांची

◆ राजकीय पशु― हाथी

◆ राजकीय पक्षी― कोयल

◆ राजकीय वृक्ष― साल

◆ राजकीय पुष्प― पलाश

◆ प्रतीक चिह्न ― चार 'जे' अक्षरों के बीच अशोक चक्र

◆ राजकीय भाषा― हिन्दी

◆ द्वितीय राजकीय भाषा― उर्दू

◆ अन्य भाषायें― संथाली, बांग्ला. मुंडारी, हो, कुडुख, खोरठा, पंचपरगनिया, नागपुरिया,

◆ प्रमुख व्यक्तित्व ― भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, शेख भिखारी, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, गणपत राय, जतरा भगत, बुद्धू भगत, नीलाम्बर, पीताम्बर, अल्बर्ट एक्का, जयपाल सिंह मुंडा

◆ नामकरण -जंगल― झाड़ की बहुलता के कारण इसका नाम झारखण्ड बड़ा

◆ भौगोलिक स्थिति― भारत के उत्तर पूर्वी भाग में

◆ अक्षांशीय विस्तार ― 21°58'10" से 25°18 उत्तरी अक्षांश

◆ देशान्तरीय विस्तार ― 83°19'50" से 87°-57 पूर्वी देशान्तर

◆ चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम)― 463 किमी.

◆ लम्बाई (उत्तर से दक्षिण)― 380 किमी.

◆ भौगोलिक सीमायें― उत्तर में बिहार, दक्षिण में उड़ीसा, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश

◆ राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य― बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश

◆ राज्य का आकार ― चतुर्भुजाकार

◆ क्षेत्रफल― 79.714 वर्ग किमी.

◆ ग्रामीण क्षेत्रफल ― 77,922 वर्ग किमी.

◆ शहरी क्षेत्रफल ― 1,792 वर्ग किमी.

◆ भारत के कुल क्षेत्रफल का हिस्सा― 2.42 प्रतिशत

◆ क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का देश में स्थान― 15वां

◆ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला― प. सिंहभूम

◆ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला― रामगढ़

◆ मुख्य फसल― धान

◆ जलवायु― मॉनसूनी

◆ औसत वर्षा― 140 सेमी.

◆ कुल वन भूमि ― 23.605.47 वर्ग किमी. (29.61 प्रतिशत)

◆ कुल कृषि योग्य भूमि― 38 लाख हेक्टेयर

◆ शुद्ध बोया गया क्षेत्र― 18.07 लाख हेक्टेयर

◆ कुल सिंचित क्षेत्र ― 1.95 लाख हेक्टेयर

◆ झारखण्ड में जल― 28,781 क्यूबिक मी.

◆ प्रमंडलों की संख्या ― 05 (उत्तरी छोटा नागपुर, दक्षिणी छोटा नागपुर, संथाल परगना, पलामू, कोल्हान)

◆ नवनिर्मित प्रमण्डल― कोल्हान (चाईबासा)

◆ राज्य निर्माण के समय जिलों की संख्या― 18

◆ राज्य निर्माण के बाद जिलों के गठन का क्रम ― लातेहार (4 अप्रैल, 2001), जामताड़ा (26 अप्रैल, 2001), सिमडेगा (30 अप्रैल, 2001),सरायकेला-खरसावां, खूटी एवं रामगढ़ (12 सितम्बर, 2007)

◆ वर्तमान में जिलों की संख्या ― 24

◆ अनुमंडलों की संख्या― 37

◆ प्रखण्डों की संख्या― 260

◆ नगर निगमों की संख्या― 3 (रांची, धनबाद एवं देवघर)

◆ जिला परिषदों की संख्या -24

◆ जिला परिषद के सदस्यों की संख्या― 445

◆ पंचायतों की संख्या― 4423

◆ अधिसूचित जिलों की संख्या― 13

◆ अधिसूचित प्रखण्डों की संख्या― 132

◆ अधिसूचित पंचायतों की संख्या ― 2071

◆ पुलिस थानों की संख्या― 326

◆ कुल ग्रामों की संख्या― 32,615

◆ सड़क सम्पर्क वाले ग्रामों की संख्या― 11,666

◆ स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या― 506

◆ प्राथमिक विद्यालयों की संख्या ― 19,449

◆ मध्य विद्यालयों की संख्या ― 4,055

◆ उच्च विद्यालयों की संख्या― 1,235

◆ महाविद्यालयों की संख्या― 123

◆ विश्वविद्यालयों एवं समकक्ष संस्थानों की संख्या― 09 (6+3)

◆  चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या― 04

◆ केन्द्रीय विश्वविद्यालय की संख्या― 01 (केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड, रांची)

◆ इंजीनियरिंग महाविद्यालयों की संख्या― 03

◆ विधानसभा हेतु कुल सदस्यों की संख्या― 82

◆ विधानसभा हेतु निर्वाचित सदस्यों की संख्या― 81

◆ विधानसभा हेतु मनोनीत सदस्यों की संख्या― 01

◆ विधानसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या― 28

◆ विधानसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या― 09

◆ विधानसभा में अनारक्षित स्थानों की संख्या― 44

◆ लोक सभा हेतु सदस्यों की संख्या― 14

◆ राज्य सभा हेतु सदस्यों की संख्या― 06

◆ लोक सभा में अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या― 05

◆ लोकसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित स्थानों की संख्या― 01

◆ लोकसभा में अनारक्षित स्थानों की संख्या― 08

◆ सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र― पश्चिम सिंहभूम

◆ सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र― चतरा

◆ मान्य अनुसूचित जनजातियों की संख्या― 32

◆ आदिम जनजातियों की संख्या― 08

◆ राज्य में एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर― 10

◆ राज्य में महानगरों की संख्या― 2

◆ राज्य में नगरों की कुल संख्या― 152

◆ विद्युत उत्पादन― 1390 मेगावाट (संस्थापित क्षमता)

◆ ऊर्जा खपत― 225 यूनिट प्रति व्यक्ति

◆ राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई― 1,859.16 किमी.

◆ राजकीय राजमार्गों की कुल लम्बाई― 1,886.40 किमी.

◆ कुल जनसंख्या― 2,69,45,829

◆ देश की कुल जनसंख्या में झारखण्ड की जनसंख्या का प्रतिशत― 2.61 प्रतिशत

◆ जनसंख्या की दृष्टि से देश में झारखण्ड का स्थान― 13 वां

◆ 1991-2001 के दशक में कुल जनसंख्या वृद्धि― 51,01,918

◆ 1991-2001 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर― 23.36

◆ अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या― 70,87,068

◆ अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या (प्रतिशत में)― 26.3 प्रतिशत

◆ आदिम जनजातियों की संख्या― 1,92,425

◆ अनुसूचित जातियों की जनसंख्या― 31,89,320

◆ अनुसूचित जातियों की जनसंख्या (प्रतिशत में)― 11.8 प्रतिशत

◆ जनसंख्या घनत्व― 338 व्यक्ति/वर्ग किमी.

◆ लिंगानुपात― 941 महिलाएं प्रति 1000 पुरुषों पर

◆ झारखण्ड की कुल साक्षरता दर― 53.6%

◆ पुरुष साक्षरता दर― 67.3%

◆ महिला साक्षरता दर― 38.9%

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

Jharkhand Board Solution सबसे पहले पाएं!

Jharkhand Board के Class 9, 10, 11 और 12 के Solutions, Notes, PDF और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी WhatsApp चैनल जॉइन करें