JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 7TH Moral Education Notes | एक पैसा : एक मिनट  

 JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) Moral Education Chapter 6 


1. तालिका  पूरी कीजिए।
उत्तर―

2. गांधीजी अपने जीवन में किन-किन बातों पर कड़ी निगरानी
रसते थे?
उजर― गांधीजी अपने जीवन में निम्नलिखित बातों पर कड़ी निगरानी
रखते थे―
(i) समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, समय का सदुपयोग करना
चाहिए।
(ii) पैसे को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

3. कंजूस की क्या पहचान है? क्या कंजूसी, उचित है? अपने
विचार लिखिए।
उत्तर― कंजूस वे होते हैं, जो अपने पैसों को मुट्ठी में बाँध कर रखते
हैं। कुछ ज्यादा ही सोच-समझकर कर खर्च करते हैं। कंजूसी उचित
नहीं है।

4. घड़ी हमें क्या सीख देती है?
उत्तर― घड़ी हमें यह सीख देती है कि जो व्यक्ति एक मिनट का मूल्य
समझ कर उसका सदुपयोग में लाता है, वह कुछ कर पाता है वरना हाथ
मलता और पछताता रह जाता है।

5. समय किसी का इन्तजार नहीं करता है। इसलिए हमें समय
का सदुपयोग करना चाहिए। आप समय का सदुपयोग किस प्रकार
करते हैं?
उत्तर― समय किसी का इन्तजार नहीं करता है–यह कथन एकदम
सच है। जो समय का सदुपयोग करते हैं, वह व्यक्ति सफल है और जो
व्यक्ति समय का दुरुपयोग करते हैं वह व्यक्ति कभी भी सफल नहीं हो
सकते। मैं प्रतिदिन प्रातःकाल उठती हूँ। समय पर विद्यालय जाती हूँ।
नियमपूर्वक पढ़ाई करती हूँ। समय से खेलती हूँ, भोजन करती हूँ। समय
मिलने पर माता की सहायता भी करती हूँ।

6. अपने जीवन की किसी एक घटना के बारे में बताइए जब
देर करने की वजह से आपको पछतावा हुआ हो।
उत्तर― एक समय की बात है जब मैं कक्षा छ: में पढ़ता था। एक
दिन विद्यालय में क्रिकेट की टीम बनाने के लिए विद्यार्थियों का चयन हो
रहा था। उस दिन मुझे भी अपना प्रदर्शन देना था। जिस दिन चयन हो रहा
था उस दिन मैं काफी देर तक सोया रह गया और विद्यालय नहीं जा सका
जिसकी वजह से मैं क्रिकेट की टीम में शामिल नहीं हुआ। इस बात का
मुझे बहुत पछतावा होता है।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal