JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

     Jharkhand Board Class 7TH  Hindi Notes | पोठी  

   JAC Board Solution For Class 7TH  Hindi Chapter 5


पाठ का सारांश : प्रस्तुत कहानी में झारखंड के ग्राम्य जीवन का सजीव
चित्रण है। बुधन ग्रामीण लड़का है जो खेती-बाड़ी के अलावे मछली भी मारता
है। उसे पता है कि अब रासायनिक खाद एवं उर्वरकों के प्रयोग करने से खेत
में मछलियाँ नहीं पाई जाती । जैवविवधता के कारण अब आस-पास की
तलायों में भी मछलियाँ गायब हो रही हैं। इनके प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता
भी प्रभवित हो रही है। लोग अब गाँवों से पलायन कर शहरों की ओर रूख
किये हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण पर यह पाठ हमारा ध्यानाकर्षण करता है।
लेखक परिचय वाल्टर भेंगरा 'तरुण' का जन्म 10 मई, 1947 ई०
में अमृतपुर (खूटी) में हुआ था। इनकी पर्यावरण सम्बन्धित कई रचनाएँ
लिखित है जिसमें प्रमुख हैं- 'अपना-अपना युद्ध', 'जंगल की ललकार',
'लौटती रेखाएँ', 'देने का सुख', 'शाम की सुबह', 'तलाश' आदि ।

                                        अभ्यास प्रश्न
□ पाठ से:
1. बुधन क्यों खुश था ? उसे नींव क्यों नहीं आ रही थी ?
उत्तर―रात में अच्छी बारीश हो रही थी। गाँव के दोहर से निकले नाले
में पानी भर जाएगा। इससे नदी से मछलियाँ खेतों की ओर आएँगी। बुधन सबेरे
कुमनी और झोरी लेकर मछली मारने निकल पड़ेगा। धूप होने पर मछलियाँ
बहाव के विपरित दिशा में तैरने लगती है। बुधन इसलिए खुश था कि उसे
मछली-भात खाने को मिलेगा। इसलिए उसे नींद नहीं आ रही थी।

2. बुधन का आदर्श उसको बड़ा भाई क्यों था?
उत्तर― बुधन का बड़ा भाई मंगल था। उसके रहते बुधन को किसी बात
की चिंता नहीं थी, जो भी करना होता था उसके बड़े भाई ही करते थे। वह
सिर्फ आवाज देने पर उनकी मदद करने पहुँचता था। बचपन से ही वह अपने
बड़े भाई के साथ रहा। उनका प्यार पाया। अत: बड़ा भाई उसका आदर्श था।

3. अब लोग खेती-बारी क्यों नहीं करना चाहते हैं ? लिखें।
उत्तर― अब खेती में पूँजी ज्यादा तथा आमदनी कम हो गई है। सिंचाई
के लिए डीजल, बिजली महँगी हो गई है। उर्वरक की कीमत दिनो-दिन
आसमान छूती जा रही है। श्रमिक भी खेतों में काम करना नहीं चाहते हैं।
दूसरी ओर खेतों से उत्पादित वस्तुओं की कीमत कृषक को नहीं मिल
पाता । जिस वक्त उपज होती है, उस समय कीमत बहुत कम होती है। उचित
बाजार नहीं मिल पाने के कारण वस्तु का खरीददार भी नहीं मिल पाता जिससे
आमदनी नगण्य हो जाती है, जिसके कारण लोग अब खेती-बारी नहीं करना
चाहते।

4. खेतों से छोटी मछलियों क्यों गायब हो रही है? उन्हें किस प्रकार
बचाया जा सकता है?
उत्तर― खेतों में किसान अब रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का
प्रयोग करने लगे हैं। इससे छोटी मछलियाँ भी मर जाती हैं। इन दवाओं के
कारण ही अब छोटी मछलियाँ खेतों से गायब हो रही हैं। इन्हें बचाने के लिए
हमें प्राकृतिक खाद जैसे कम्पोस्ट एवं गोबर का खेतों में प्रयोग करना चाहिए।

□ पाठ से आगे:
1. बुधन का सबसे अधिक लगाव अपने बड़े भाई मंगल से था।
आपका भी लगाव अपने घर में किसी-न-किसी से होगा । आपको उनसे
लगाव क्यों है, लिखें।
उत्तर― हमें अपने पिताजी से काफी लगाव है। वे हमारी देखभाल करते
हैं। हमारी हर बात पूरी करते हैं। मुझे बहुत मानते हैं। इसलिए मुझे उनसे
काफी मेल-जोल है।

2. लेकिन अचानक आँधी-तूफान और तेज हैवाओं ने सारी उम्मीदों
पर पानी फेर दिया। पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसलों के बर्बाद होने
के ओर कौन-कौन से कारण हो सकते हैं ?
उत्तर―फसलों के बर्बाद होने के अन्य कारण इस प्रकार हैं―
(i) जंगली पशुओं के चरने से। (ii) घास एवं अन्य जंगली पौधों के
पनपने से । (iii) पानी के अभाव से । (iv) उचित देख-रेख न कर पाने से।

3. मंगल वादा गाँव छोड़कर शहर में काम करने चले गए। गाँव
छोड़कर उनका शहर जाना उचित है? तर्क सहित उत्तर दें।
उत्तर―अब गाँवों में बेकारी व्याप्त है। सालों भर पेट भर खाना नहीं मिल
पाता । काम भी सालों नहीं मिल पाता है। गाँव में बुनियादी सुविधाओं का
अभाव है। अत: मंगल दादा का गाँव छोड़कर शहर जाना अच्छा है। उससे
उनके घर में खुशिहाली वापस आ गई है। प्रतिमाह खर्च करने के रुपये मंगल
दादा घर भेजते हैं। जिससे उनका परिवार सुख-पूर्वक जीवन यापन कर रहा
है।

4.जब रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का चलन नहीं था, तब
किसान किस प्रकार के खाद का प्रयोग किया करते थे?
उत्तर―तब किसान नीम, सिंधु और करम पेड़ की डालियाँ कीटनाशक
के समान खेतों में गाड़ देते थे। पहले खाद की जगह कम्पोस्ट और गोबर का
प्रयोग किया जाता था। इससे जैव आवर्धन एवं पर्यावरण संतुलित रहता था।

5.आज खेतों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का प्रयोग खूब
हो रहा है। क्या यह उचित है। अपने विचार लिखिए।
उत्तर―यह उचित नहीं है। इससे जैव-विविधता प्रभावित हो रही है।
पर्यावरण में कई जीवों का अस्तित्व मिट गया है। कई जीव जंतु विलुप्ति के
कगार पर पहुँच गए हैं।

                                                 ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal