JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 6TH Hindi Notes | प्रेरणा के बीज  

   JAC Board Solution For Class 6TH Hindi Chapter 13


पाठ सारांश : प्रस्तुत पाठ में पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक तथा 'भारत
के मिसाइल मैन' डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम से विविध संदर्भो में प्रश्न
पूछे गये हैं। इस पाठ में कलाम साहब के उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की यथार्थ
सच्चाई दिखाई देती है। वे माता-पिता की सेवा करते थे। उनके हृदय में
शिक्षकों के प्रति अपार श्रद्धा थी। वे बड़े-बूढ़ों का सम्मान करते थे। उनसे
आशीर्वाद लेते थे। उन्हें अपने देश से बेपनाह मुहब्बत थी। वे सदा दूसरों
के जीवन में उजाला लाने के लिए तत्पर रहते थे। उनका व्यक्तित्व सरल
और सहज था। वे बहुत ही परिश्रमी. ईमानदार और जिम्मेदार व्यक्ति थे।
इसलिए वैज्ञानिक होकर भी उन्होंने देश का सर्वोच्च पद प्राप्त किया। बच्चों
को वो बहुत प्यार करते थे।

                               अभ्यास प्रश्न

□ पाठ से :
1. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें किन बातों का
ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर―जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें चार बातों का
ध्यान रखना चाहिए-लक्ष्य बनाना चाहिए, ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, कठिन
परिश्रम करना चाहिए एवं दृढ़ता बनाए रखनी चाहिए।

2. डॉ. कलाम बच्चों को स्वप्न देखने के लिए क्यों कहते हैं ?
उत्तर― कलाम स्वप्नद्रष्टा है। उनका मानना है कि स्वप्न ही विचार
बनते हैं। विचार ही कर्म के रूप में हमारे सामने आते हैं। अगर स्वप्न होंगे
तभी क्रांतिकारी विचार भी जन्म लेंगे। बिना विचारों के कर्म सामने नहीं
आता है।

3. पाठ के आधार पर डॉ० कलाम के व्यक्तित्व की विशेषताएं
लिखिए।
उत्तर― देखें पाठ का सारांश।

4. पाठ के आधार पर बताइए हमें कैसी शक्तियों का चयन
करना चाहिए?
उत्तर― हमें विध्वंसक शक्तियों का चयन नहीं करना चाहिए। कल्याणकारी
शक्तियों का चयन करना चाहिए। मिसाइलें हमारी ताकत हैं। वे यह दर्शाती
हैं कि भारत देश के पास प्रचुर क्षमताएँ हैं परन्तु कोई हमारा दुश्मन नहीं
है जिसपर हम अग्नि मिसाइल शक्ति से वार कर उसे ध्वस्त कर दें।

□ पाठ से आगे:
1. डॉ० कलाम की कौन-कौन सी विशेषताओं को आप अपने
जीवन में अपनाना चाहेंगे?
उत्तर― कलाम साहब की तरह हम भी उद्देश्यपूर्ण जीवन जीना चाहते
हैं। हमारे हृदय में बड़ों के लिए सम्मान एवं छोटों के लिए अपार श्रद्धा
होनी चाहिए। हमारे अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत रहे। हम परिश्रमी,
ईमानदार और जिम्मेदार बनें।

2. 'अगर स्वप्न ही नहीं होंगे, तो क्रांतिकारी विचार भी जन्म
नहीं लेंगे और विचारों के नहीं होने से कोई कर्म भी सामने नहीं
आएगा।'–इस संबंध में आप क्या सोचते हैं?
उत्तर― सही है। इंसान जो सपना देखता है वह उसे लागू करना
चाहता है। स्वप्न के बिना विचार एवं विचार के बिना कर्म की कल्पना
असंभव है।

3. यदि ईश्वर आपको तीन वरदान देना चाहें तो आप क्या-क्या
माँगेंगे?
उत्तर― हम अपने देश की उन्नति एवं प्रगति का वरदान माँगेंगे!

4. 'तब और अब के वातावरण में भिन्नता है।'-तब और अब
के वातावरण में क्या भिन्नता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― तब भारत गुलाम था उस समय हर चीज की असुविधा थी।
विद्यालय, कॉलेज कम थे। पूँजी कम थी। साधन कम थे। आज हम स्वतंत्र
भारत में जीते हैं जहाँ सारी सुविधाएँ हैं। सरकार हमारी है। गांव के निकट
स्कूल, कॉलेज है। सड़कों का जाल बिछा है।

5. डॉ० कलाम के अनुसार हमें अपना कार्य बेहतर करने का
श्रेष्ठतम प्रयास लगातार करना चाहिए। आप अपना कार्य बेहतर
करने के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं ?
उत्तर― सही बात है। कार्य की बेहतरी के लिए श्रेष्ठतम प्रयास जरूरी
है। यह काम निरंतर लगन से होना चाहिए। बेहतरी के लिए कार्य को जुनून
के रूप में लेकर करना चाहिए। मैं इन बातों पर अमल करता हूँ।

6. 'हे ईश्वर ! यदि एक ही वरदान देना है तो बस यही
दो'–भारत को एक विकसित राष्ट्र बना दो।'–इस कथन से डॉ०
कलाम के व्यक्तित्व की कौन-सी विशेषता का पता चलता है ?
उत्तर― इस कथन से डॉ. कलाम की राष्ट्र-भक्ति का पता चलता है।

7. आप जीवन में क्या बनने का स्वप्न देखते हैं और क्यों ?
उत्तर― हम डॉक्टर बनने का स्वप्न देखते हैं। एक डॉक्टर ही समाज
की सेवा कर सकता है। मैं इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूँ। मैं गरीबों
की सेवा करना अपना परम धर्म मानूँगा।

8. डॉ० कलाम को 'मिसाइल मैन' क्यों कहा जाता है?
उत्तर― डॉ० कलाम ने अग्नि मिसाइल तैयार की। इस कारण भारत
विश्व में प्रक्षेपास्त्र निर्माता राष्ट्र बन गया। इसी कारण मिसाइल के निर्माता
डॉ. कलाम को सम्मान प्रदान करने के लिए हम उन्हें 'मिसाइल मैन' संज्ञा
से विभूषित कर उनका सम्मान करते हैं।

                                                   ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal