JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

  Jharkhand Board Class 8  Science  Notes | प्राकृतिक परिघटनाएँ  

     JAC Board Solution For Class 8TH Science Chapter 15


प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करें।
(i) निम्नलिखित में से किस रगड़ने से आसानी से आवेशित नहीं
किया जा सकता है?
(क) तांबे की छड़
(ख) प्लास्टिक पैमान
(ग) ऊनी वस्त्र
(घ) फूला हुआ गुब्बारा

(ii) आवेश कितने प्रकार के होते हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार

(iii) विपरीत आवेशों के बीच होता है-
(क) आकर्षण
(ख) प्रतिकर्षण
(ग) आकर्षण एवं प्रतिकर्षण दोनों
(घ)इनमें से कोई नहीं

(iv) काँच को रेशम से रगड़ने पर रेशम में उत्पन्न होता है-
(क) आवेश
(ख) ऋण आवेश
(ग) धन आवेश
(घ)इनमें से कोई नहीं
उत्तर―(i)-(क), (ii)-(ख),(iii)-(क), (iv)-(ग)।

प्रश्न 2. सही अथवा गलत का निशान लगाइए-
(क) समान प्रकृति के आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित रिफिल को आकर्षित
करती है।
(ग) तड़ित चालक किसी भवन के तड़ित की सुरक्षा नहीं कर
सकता है।
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है।
उत्तर―(क) गलत (ख) सही (ग) गलत (घ) गलत

प्रश्न 3. जब किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छुआ जाता है तो
वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।
उत्तर―जब हम किसी आवेशित वस्तु को छूते हैं तो वह अपना
अवेश खो देती है क्योंकि आवेशित वस्तु का अधिक आवेश हमारे शरीर
द्वारा होते हुए धरती में प्रवाहित हो जाती है।

प्रश्न 4. ऊन का स्वेटर जब आप उतारते है तो चट-चट की
ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर―ऊन का स्वेटर जब हम उतारते हैं तब चट-चट की ध्वनि
सुनायी पड़ती है क्योंकि सामान्यतः हमारी सर्ट सूती का बना होता है एवं
स्वेटर ऊन का बना होता है। ऊनी एवं सूती कपड़े के बीच में स्थिर घर्षण
होता है, जिसके कारण इलेक्ट्रॉन का प्रवाह एक पदार्थ से दूसरे पदार्थ की
ओर होता है, इसके फलस्वरूप किसी एक पदार्थ में बिजली की क्षमता
बढ़ जाती है, जो कि स्वेटर उतारते समय अधिक बिजली की क्षमता वाले
पदार्थ से कम बिजली की क्षमता वाले पदार्थ की ओर प्रवाहित होने की
कोशिश करती है, जिसका माध्यम हवा होती है, इसी कारण हमें चट-चट
की आवाज सुनायी पड़ती है।

प्रश्न 5. तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
उत्तर―तड़ित से अपनी सुरक्षा के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं-
(i) घर के अन्दर रहकर (तड़ित होने के समय)
(ii) बारिश के समय बाहर खुले में नहाने से बचकर।
(iii) तड़ित के समय विद्युत उपकरण का इस्तेमाल न करके।

प्रश्न 6. भारत के उन तीन राज्यों की सूची बनाइए जहाँ भूकंपों
के झटके अधिक संभावित है।
उत्तर―कश्मीर, राजस्थान एवं गुजरात।

                                                 ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal