JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH Science Notes | सजीवों में परिवहन एवं उत्पसर्जन तंत्र  

  JAC Board Solution For Class 7TH Science Chapter 13


                                         अभ्यास

1. सही विकल्प का चयन कीजिए―
(i) पेशीय नलिका जिसके द्वारा मूत्र शरीर से बाहर निकलता है―
(क) वृक्क
(ख) मूत्र नली
(ग) मूत्राशय
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. रक्त तथा नलिकाओं में पोषक पदार्थों का अवशोषण तथा
गैसों का आदान-प्रदान निम्न में से किसके द्वारा होता है-
(क) धमनी
(ख) शिरा
(ख) हृदय
(घ) कोशिका
उत्तर—(i)-(ख), (ii)-(घ)।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें—
(क) हीमोग्लोबीन ................. कोशिकाओं में पाया जाता है।
(ख) पसीने में जल और ................ होता है।
(ग) पौधों में जल का परिवहन ................ द्वारा होता है।
उत्तर— (क) लाल रक्त, (ख) लवण, (ग) जाइलम ।

4. कॉलम 'क' को कॉलम 'ख' से मिलान करें।
कॉलम 'क                                 कालम 'ख'
(a) हिमाग्लोबीन                      (i) रक्त का थक्का जमना
(b) श्वेत रक्त कोशिकाएँ             (ii) ऑक्सीजन का परिवहन
(c) प्लेट्लेस                            (iii) भोजन का परिवहन
(d) जाइलम                            (iv) बाहरी रोगाणुओं से रक्षा
(e) फ्लोएम                             (v) जल का परिवहन
उत्तर—(a)- (ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(v), (e) - (iii).

5. पौधे तथा तंतुओं में पदार्थो का परिवहन क्यों आवश्यक है?
उत्तर— पौधे तथा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है क्योंकि
इससे होकर खनिज लवण अवशोषित होता है और तंतुओं द्वारा
उनके शरीर में भोजन, वायु, जल को ग्रहण करके एक-एक
कोशिकाओं तक पहुंचाया जाता है।

6. रंध्र क्या है? रंध्र के दो कार्य बताइए।
उत्तर—रंध्र-पौधों में होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें जल जड़ के जाइलम
द्वारा पत्तियों तक पहुंचाया जाता है। रंध्र के दो कार्य निम्नलिखित
हैं।
(i) पौधों में उपस्थित अतिरिक्त जल रंध्र के द्वारा वाष्प के रूप में
बाहर निकल जाता है।
(ii) रंध्र के द्वारा ही जाइलम द्वारा जल को जड़ से पत्तियों तक पहुँचाया
जाता है।

7. शरीर के सभी अंगों में रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर― रक्त के द्वारा ही शरीर के सभी अंगों में भोजन, वायु एवं अपशिष्ट
पदार्थ का परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक होता है।

8. जाइलम एवं फ्लोएम में अंतर बताइए?
उत्तर― जाइलम– पूरे पौधे में जल के साथ पोषक तत्व जाइलम नामक
संवहक उत्तक द्वारा ले जाते हैं।
फ्लोएम–पौधे में भोजन का परिवहन फ्लोएम नामक उत्तक द्वारा
होता है।

9. बहते हुए घाव से कुछ देर बाद रक्त बहना बंद क्यों हो
जाता है?
उत्तर― रक्त बहता हुआ घाव से कुछ देर बाद रक्त बहना बंद हो जाता
है क्योंकि उस कटे स्थान पर लाल रंग का थक्का जम जाता है।
पट्टिकाणु रक्त का थक्का बना देती है।

10. क्या होगा यदि पट्टिकाणु नहीं होंगें?
उत्तर― यदि हमारे रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे तो हमारे घाव पर रक्त
का थक्का नहीं जमेगा और रक्त का स्राव बंद नहीं होगा।

11. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थो का ऊत्सर्जन क्यों आवश्यक
उत्तर― शरीर के द्वारा अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन इसलिए जरूरी है
क्योंकि ये अपशिष्ट पदार्थ हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।

12. मानव उत्सर्जन-तंत्र का चित्र बनाइए और उनके विभिन्न
भागों को नामांकित कीजिए।
उत्तर―


13. क्या वाष्पोजन पौधों में कोई उपयोगी कार्य करता है ?
उत्तर― हाँ, क्योंकि वाष्पोजन द्वारा ही पौधों को ऑक्सीजन तथा पोषक
तत्व की प्राप्ति होती है।

14. मानव हृदय का कार्य बताइए।
उत्तर― हृदय हमारे शरीर में पंप की भांति कार्य करता है। आप महसूस
करते हैं कि हृदय निरन्तर धड़कता रहता है। यह एक पेशीय अंग
है जो हमारे वक्ष गुहा में स्थित है। हृदय का निचला सिरा थोड़ी
बाईं ओर झुका रहता है। इसका कार्य हमारे शरीर में आक्सीजन
हण कर कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करना होता है।

15. स्टेथॉस्कोप की बनावट का वर्णन करें।
उत्तर―स्टेथोस्कोप हृदय स्पंदन को मापने वाला यंत्र है। स्टेथोस्कोप के
एक सिरे पर एक चेस्ट पीस लगा होता है, जिसमें एक संवेदनशील
डायफ्राम होता है दूसरे सिरे पर दो ईयर फोन (श्रोतिका) लगे होते
है जो नली द्वारा चेस्ट से जुड़े रहते हैं। चिकित्सक, स्टेथोस्कोप का
चेस्ट पीस हदय के स्थान पर रखकर श्रोतिकाओं से स्पंदनों की
ध्वनि का अध्ययन करते हैं।


16. मानव हृदय की काट का चित्र बनाएँ।
उत्तर―


17. मानव परिसंचरण तंत्र का नामांकित आरेख बनाएँ।
उत्तर―



                                            ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal