JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

   Jharkhand Board Class 7TH History Notes | आस्था एवं विश्वास  

   JAC Board Solution For Class 7TH (Social Science) History Chapter 8


□ आइए जानें―
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) नयनार और अलवार साधु संत ........... प्रवृति के होते थे।
(ख) अलवार संतों में एकमात्र महिला संत .............. थी।
(ग) शंकराचार्य का दर्शन ........... कहलाता है।
(घ) वीर शैववाद कर्मकाण्ड और...............के विरोधी थे।
(ङ) सूफी संतों ने हिन्दू-मुस्लिम .................. को प्रोत्साहित किया।
(च) गुरुनानक के उपदेश ............ में संग्रहित है।
उत्तर― (क) घुमक्कड़ (ख) अंडाल (ग) अद्वैतवाद (घ) मूर्तिपूजा
(ङ) एकता (च) आदि ग्रंथ।

2. सही मिलान कीजिए :
संत                                     स्थान
(क) शंकरदेव                       अजमेर
(ख) मोइनुद्दीन चिश्ती             असम
(ग) रामानुज                        राजस्थान
(घ) गुरुनानक                       वाराणसी
(ङ) कबीर                            तलवंडी
उत्तर― संत                           स्थान
(क) शंकरदेव                        असम
(ख) मोइनुद्दीन चिश्ती            अजमेर
(ग) रामानुज                        राजस्थान
(घ) गुरुनानक                       तलवंडी
(ङ) कबीर                           वाराणसी

3. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में दीजिए―
(क) दक्षिण भारत में भक्ति आन्दोलन का नेतृत्व किसने
किया?
उत्तर―दक्षिण भारत में भक्ति आन्दोलन का नेतृत्व 12वीं शताब्दी के
मध्य में शैव नयनार और वैष्णव अलवार सम्प्रदायों ने किया।

(ख) श्रीमद्भगवद् गीता के अनुसार मनुष्यों को पुनर्जन्म से
मुक्ति कैसे मिल सकती है?
उत्तर― श्रीमद्भागवत् गीता के संदेशों ने स्पष्ट किया कि लोग अच्छे
कर्म दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निष्ठापूर्ण दृढ़ कर्तव्यपरायणता की बदौलत
पुनर्जन्म से मुक्ति मिल सकती है।

(ग) लोग सूफी संतों की मजार पर क्यों जाते थे?
उत्तर―लोग सूफी संतों की मजार पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने
जाते थे। कई लोग अपनी मन्नतें लेकर भी इन स्थानों पर जाते थे।

(घ) मीराबाई के भक्ति गीतों को क्या कहा जाता है?
उत्तर― मीराबाई के भक्ति गीतों को पदावली कहा जाता है जिसमें
उसने कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को व्यक्त किया है।

(ङ) रामचरितमानस के रचनाकार कौन है?
उत्तर― तुलसीदास रामचरितमानस के रचनाकार हैं।

□ आइए चर्चा करें―
4. कबीर द्वारा अभिव्यक्त प्रमुख विचार क्या-क्या थे?
उत्तर― कबीर द्वारा अभिव्यक्त प्रमुख विचार निम्न हैं―
(i) जात-पात, मूर्तिपूजा तथा अवतार संबंधी सिद्धांत को नहीं मानना
चाहिए।
(ii) धार्मिक एवं सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास को नहीं
मानना चाहिए।

5. बाबा गुरूनानक की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थी ?
उत्तर― बाबा गुरूनानक की प्रमुख शिक्षाएँ निम्न हैं―
(i) यदि ईश्वर जन्म लेंगे, तो वे भी जन्म-मृत्यु के बंधन में बंध
जाएँगे।
(ii) धार्मिक कर्मकांडों एवं आडम्बरों (मूर्तिपूजा, छुआछूत, ऊंच-नीच)
पर विश्वास मत करो।
(iii) सब एक समान हैं।

6. चिश्ती सम्प्रदाय भारत में अधिक लोकप्रिय क्यों हुआ?
उत्तर― ख्वाजा मोइबुद्दीन चिश्ती के लाहौर और दिल्ली के बाद
अजमेर में इस संप्रदाय के प्रभाव के कारण तथा ख्वाजा के व्यक्तित्व से
प्रभावित होकर उनके विरोधी भी शिष्य बन गये। उनके द्वारा मात्र भारत
प्रेम पर बल देने के फलस्वरूप चिश्ती सम्प्रदाय भारत में अधिक लोकप्रिय
हो गया था।

7. मध्यकाल में लोग तीर्थयात्राएँ क्यों करते थे?
उत्तर―मध्यकाल में लोग साधु-संतों के उपदेशों को सुनने तथा मंदिरों
के दर्शन हेतु तीर्थयात्रा करते थे।

8. शंकराचार्य के प्रमुख संदेश क्या थे?
उत्तर― शंकराचार्य के प्रमुख संदेश निम्न थे―
(i) इन्होंने सांसारिक मोह-माया को छोड़ संन्यास लेने और ब्राह्मण
को सही प्रकृति को समझने पर बल दिया।
(ii) उन्होंने मोक्ष प्राप्त करने के लिए ज्ञान के मार्ग को अपनाने का
उपदेश दिया।

9. सूफियों के आचार-व्यवहार कैसे थे ?
उत्तर― सूफियों के आचार-व्यवहार सूफी संत निजामुद्दीन औलिया,
कादरी, सुहरावरी, नक्शवंदी आदि का प्रभाव यहाँ देखने को मिलता है।
जनजातीय एवं गैर जनजातीय जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

                                                ■■

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal