JAC Board Solutions : Jharkhand Board TextBook Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th

themoneytizer

    Jharkhand Board Class 7TH  Hindi Notes | कलम या तलवार  

  JAC Board Solution For Class 7TH  Hindi Chapter 7


पाठ का सारांश : प्रस्तुत कविता में रामधारी सिंह दिनकर ने कलम एवं
तलवार की महत्ता पर प्रकाश डाला है। कलम मन के ऊंचे भावों का प्रतीक
है। वहीं तलवार बहादूरी एवं शक्ति का प्रतीक है। कवि ने इस कविता में यह
समझाने का प्रयत्न किया है कि कलम मन एवं मस्तिष्क को शक्ति को
उभारती है। अतः कलम तलवार से ज्यादा प्रभावी एवं श्रेयस्कर है।
                कवि परिचय : रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 1905 ई० में बिहार
राज्य के बेगूसराय जिलान्तर्गत सिमरिया घाट में हुआ था। इन्होंने B.A. ऑनर्स
की परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी आरंभ की। ये मुजफ्फरपुर क एल० एस०
कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्त हुए। वे राज्य सभा के सदस्य मनोनीत हुए।
भागलपुर विश्वविद्यालय में उपकुलपति के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया।
दिनकर जी आधुनिक भारत के वीर-रस के कवि के रूप में प्रतिष्ठित है।
इनकी कविताओं में जन-जागरण एवं जनचेतना का भाव प्रमुख रहा है।
उनकी कविता का मूल-स्वर राष्ट्र प्रेम है।
          इनकी रचनाओं में-रेणुका, हुंकार, रसवंती, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, उर्वशी,
परशुराम की प्रतीक्षा प्रमुख है। गद्य साहित्य में 'संस्कृति के बाद अध्याय' तथा
अर्द्धनारीश्वर उल्लेखनीय हैं। उर्वशी के लिए दिनकर को भारतीय ज्ञानपीठ
पुरस्कार मिला है। अपने गद्य और पद्य दोनों से ही उन्होंने हिन्दी साहित्य को
अत्यंत गरिमा प्रदान की।

                                           अभ्यास प्रश्न
□ पाठ से:
1. को ध्यान में रखते हुए बताइए कि आप
या तलव
में से किसे चुनना चाहेंगे? कारण सहित उत्तर दें।
उत्तर―पाठ के आधार पर हमें कलम ज्यादा भरोसेमंद लगती हैं। कलम
से निकले शब्द चिनगारी बनकर विचारों को बदल देते हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियाँ
धराशायी हो जाती हैं। कलम दिल और दिमाग दोनों में आग लगाती है। इसलिए
हम कलम चुनना चाहेंगे।

2. कविता में कलम को महत्त्वपूर्ण बताने के पक्ष में क्या-क्या तर्क
दिए गए हैं?
उत्तर―कविता में कलम को महत्त्वपूर्ण बनाने के पक्ष में निम्नांकित तर्क
दिए गए हैं― (i) कलम मनोभाव को ऊच्च करती है। (ii) कलम देश भक्ति
का भाव जगाने वाली शक्ति है । (iii) यह दिल एवं दिमाग में आग लगा देती
है। (iv) यह विचारों के अंगारे पैदा करती है। (v) कलम शोषण को
पहचानती है अत: उसके विरोध में प्रतिवाद करने का भी दम रखती है।

3. कविता में कलम और तलवार शब्द का क्या आशय है?
उत्तर―कलम शब्द से मतलब है बुद्धिजीवी वर्ग । तलवार शब्द शक्तिशाली
वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। कलम विचार उत्पन्न करती है वहीं तलवार
साम्राज्य स्थापित करती है।

4. 'विचारों के जलते अंगारे' का क्या भाव है?
उत्तर― कलम विचार एवं तर्क रूपी अग्नि पैदा करती है। कलम से
लिखी रचना में विचारों को झकझोर देने की ताकत होती है। इसे पढ़कर
दिमाग में कुव्यवस्था के प्रति असंतोष उत्पन्न होता है।

5. अक्षर की तुलना चिंगारी से क्यों की गई है?
उत्तर― कलम साधने वाले बुद्धिजीवी होते हैं । यह वर्ग सही एवं गलत
को पहचानता है। जब कलम व्यवस्था के विरूद्ध लिखने लगती है तो पढ़ने
वाले के दिमाग में चिंगारी के रूप में पुसती है। तब महाविस्फोट होता है और
कुव्यवस्था भयानक विस्फोट में स्वाहा हो जाती है।

6. कैसे व्यक्ति को तलवार की आवश्यकता नहीं होती है?
उत्तर― बुद्धिजीवी व्यक्ति को तलवार की आवश्यकता नहीं होती है।
उसके लिए उसकी कलम ही चिंगारी रचने वाली छड़ी होती है।

7. तलवार कब जरूरी हो जाती है?
उत्तर― जहाँ असत्य सत्य का गला घोट दे, जहाँ हृदय में सदैव प्रतिशोध
की ज्वाला जल रही हो वहाँ कलम की नहीं तलवार की जरूरत पड़ती है।
अर्थात् बलशाली तलवार के बल पर क्षणभर में ही व्यवसथा को बदल सकता
है। तब तलवार जरूरी हो जाती है।

□ पाठ से आगे:
1. कहा जाता है बुद्धिर्यस्य बलं तस्य । आप इस विचार को सही
मानते हैं या गलत ? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क बीजिए।
उत्तर―बुद्धिमान व्यक्ति बलशाली को भी चकमा दे सुरक्षित बच
निकलता है। जैसे एक खरहे ने बाघ को कुएँ में छाया दिखला कर उसे कुएँ
में कूदने पर मजबूर कर दिया। स्वयं बचकर निकल गया।

2. क्या आपने कभी कमजोर प्राणी या व्ययित को, अपने से मजबूत
को पछाड़ते हुए देखा है ? पाठ के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए चर्चा
करें।
उत्तर―हाँ बुद्धिमान व्यक्ति बलशाली को मात दे देता है। हाथी जैसे
बलशाली को चीटी परेशान कर देती है।

3. कई बार आपने देखा होगा कि तन में शक्ति कम होने पर भी
चीटियाँ खुब से कई गुणा बड़े जीव-जंतुओं को खींचकर ले जाती हैं।
इससे आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर―चिंटियाँ खुद से बड़े जीवों को इसलिए खींचकर ले जाती हैं
क्योंकि वे समूह में काम करती हैं। संघे शक्ति कलियुगे-सत्य है। समूह
संगठन में काम करने से ताकत मिलती है।

                                                   ★★★

  FLIPKART

और नया पुराने

themoneytizer

inrdeal