Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | चुम्बक का कमाल
Jharkhand Board Class 6TH Science Notes | चुम्बक का कमाल
JAC Board Solution For Class 6TH Science Chapter 15
Wonder of Magnet
अभ्यास
1. सही विकल्प का चयन कीजिए―
(i) क्या होता है जब हथौड़ा से चुंबक को पीटते हैं ?
(क) चुंबकत्व बढ़ जाता है।
(ख) चुंबकत्व खत्म हो जाता है।
(ग) उनका ध्रुव बदल जाता है ।
(घ) कुछ नहीं होता है।
(ii) स्वतंत्र रूप से लटका हुआ चुंबक हमेशा रूकता है।
(क) उत्तर-दक्षिण दिशा में ।
(ख) पूर्व-पश्चिम दिशा में।
(ग) दक्षिण-पश्चिम दिशा में
(घ) उत्तर-पूर्व दिशा में ।
(iii) चुम्बक निम्न में से किन चीजों से बनता है ?
(क) स्टील
(ख) ताँबा
(ग) एल्युमीनियम
(घ) लोहा
(iv) निम्न में से कौन दिशा ज्ञात करने का यंत्र है ?
(क) थर्मामीटर
(ख) स्पेक्ट्रोमीटर
(ग) बैरोमीटर
(घ) कपास
(v) निम्न में कौन-सी वस्तु चुम्बक से उठायी या हटायी जा
सकती है?
(क) हेयर पिन
(ख) ताँबा का तार
(ग) रबड़ का छल्ला
(घ) शीशा का छड़
(vi) नीचे दिये गये चुंबक में सबसे कमजोर चुम्बकत्व वाला
भाग कौन-सा होगा?
(क) A
(ख) B
(ग) C
(घ) D
(vii) नीचे दिये गये पेचकस में कौन-सा भाग चुम्बक नहीं हो
सकता है?
(क) A
(ख) B
(ग) C
(घ) D
(viii) निम्न दिये गये चुम्बकों के जोड़ों में कौन-सा एक दूसरे
को आकर्षित करेगा?
(क) A
(ख) B
(ग) C
(घ) D
(ix) निम्न में से किसमें चुंबक का उपयोग होता है ?
(क) शर्ट का बटन
(ख) हथौड़ा
(ग) कैन ओपनर
(घ) मेज की दराज
उत्तर― (i)- (ख), (ii) - (क), (iii) - (क), (iv)- (घ),
(v)-(क), (vi) - (घ), (vii)-(घ), (viii)-(घ),
(ix)-(घ)।
2. खाली स्थानों को भरिए―
(i) प्राचीन काल में सैनिक दिशा का पता लगाने के लिए......
............के टुकड़ा का उपयोग करते थे।
(ii) वह पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं ............
पदार्थ कहलाती है।
(iii) प्रत्येक चुम्बक के ..................... ध्रुव होते हैं।
(iv) जब एक छड़ चुम्बक को तोड़ा जाए तो प्रत्येक भाग के
....................... ध्रुव बनेंगे।
उत्तर― (i) चुम्बक, (ii) चुंबकीय, (iii) दो, (iv) दो।
3. निम्नलिखित में कौन चुम्बकीय पदार्थ है ?
लोहा, ताँबा, एल्युमीनियम, स्टील, सोना, कोबाल्ट निकेल, पत्थर,
प्लास्टिक।
उत्तर― चुम्बकीय पदार्थ-लोहा, स्टील, कोबाल्ट, निकेल
4. स्टीकर जो फ्रिज या अलमारी के ऊपर स्वतः चिपक जाता
है। उसमें कौन-सा पदार्थ होता है।
उत्तर― उसमें चुंबकीय पदार्थ होता है।
5. कृत्रिम चुम्बक विभिन्न आकार के बनाये जाते हैं । उनके नाम
लिखिए।
उत्तर― कृत्रिम चुम्बक के निम्न आकार हैं―
(i) छड़ चुम्बक
(ii) नाल चुम्बक
(iii) बेलनाकार चुम्बक
(iv) रिंग चुम्बक
6. चुम्बक के गुण लिखिए।
उत्तर― ऐसा पत्थर जो सभी चुम्बकीय वस्तुओं को अपनी ओर
आकर्षित कर ले चुम्बक होता है।
चुम्बक, लोहे को किसी अचुम्बकीय वस्तु के पार से आकर्षित कर
सकता है।
7. चुम्बक के उपयोग लिखिए ?
उत्तर― चुम्बक के निम्न उपयोग है :―
(i) यह दिशा पता करने में उपयोग होता है।
(ii) यह हमारे टी.वी. में भी उपयोग होता है।
(iii) चुम्बक से हम चुम्बकीय और अचुम्बकीय पदार्थ के मिश्रण
को अलग कर सकते हैं।
8. चुम्बकीय गुण की सुरक्षा आप कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर― चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए उनके जोड़ों के असमान
ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए । इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़े
से पृथक करके इनके सिरों पर लोहे के दो टुकड़े लगाने चाहिए।
9. चुम्बकीय ध्रुव का क्या अर्थ है ? एक नाल चुम्बक के ध्रुव
कहाँ होते हैं ? चित्र के द्वारा दर्शाइए।
उत्तर― चुम्बक के किनारे वाले के नजदीक वाले भाग को ध्रुव
कहते हैं।
10. अगर कृत्रिम चुंबक का आविष्कार नहीं होता तो, आज क्या
होता?
उत्तर― अगर कृत्रिम चुंबक का आविष्कार नहीं होता तो आज
चुम्बक बस एक चट्टान बना रहता और हमें बिना चुम्बक के दिशा का
ज्ञान नहीं होता।
11. आपको छड़ चुम्बक दिया जाता है। आप कैसे पश्चिम
दिशा को ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर― छड़ चुम्बक को धागे की मदद से हवा में लटका दें। वह
स्वतः उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर रूक जाएगा और उस चुम्बक के बायें
तरफ पश्चिम दिशा होगी।
12. नाल चुंबक को सुरक्षित रखने के लिए एक व्यवस्था का
सुझाव दीजिए । यह किस प्रकार के जोड़े छड़ चुंबक को
सुरक्षित करने से अलग है ? जी
उत्तर― नाल चुंबक के सिरों पर दो लोहे के दो टुकड़े लगा दीजिए ।
छड़ चुंबक में लकड़ियों का उपयोग होता है सुरक्षित करने के लिए।
■■